देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 59,738 महिलाएं हुई लाभान्वित।

प्रसव चाहे सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में हुआ हो या निजी, लाभ सभी को मिलता है | पंजीकरण के लिए गर्भवती व पति का आधार कार्ड, गर्भवती की बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड (एमसीपी कार्ड) जरूरी है |

हुज़ैफ़ा अबरार
June 30 2021 Updated: June 30 2021 14:18
0 32749
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 59,738 महिलाएं हुई लाभान्वित। प्रतीकात्मक

लखनऊ। पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को उचित पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) चलायी जा रही है| कोरोना काल में यह योजना गर्भवतियों के लिए वरदान साबित हुयी है | कोरोना काल में एक अप्रैल 2020 से 28 जून 2021 तक कुल 12,707 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है | यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर ने दी | 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना एक जनवरी 2017 से शुरू की गयी थी | इस योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने पर पोषण के लिए पांच हजार रुपये तीन किश्तों में गर्भवती के खाते में दिए जाते हैं | पहली किश्त 1,000 रुपये की गर्भधारण के 150 दिनों के अंदर पंजीकरण कराने पर, दूसरी किश्त में 2,000 रुपये 180 दिनों के अन्दर व 2,000 रूपये की तीसरी किश्त प्रसव पश्चात तथा शिशु के प्रथम टीकाकरण चक्र के पूरा होने पर मिलते हैं | 

प्रजनन बाल स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकत्सा अधिकारी डा. अजय राजा ने बताया कि विभाग द्वारा हर गर्भवती को इस योजना के तहत पंजीकृत करने का प्रयास किया जा रहा है | इस योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए आशा या एएनएम् से मदद ली जा सकती है या घर बैठे www.pmmvy.case.nic.in पर लॉग इन कर स्वयं आवेदन किया जा सकता है | इसके आलावा अगर लाभार्थी को ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है या उसे सहायता की जरूरत है तो वह स्टेट हेल्पलाइन नम्बर 7998799804 पर भी संपर्क कर सकता है 

पीएमएमवीवाई के जिला समन्वयक सुधीर वर्मा ने बताया कि प्रसव चाहे सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में हुआ हो या निजी, लाभ सभी को मिलता है | पंजीकरण के लिए गर्भवती व पति का आधार कार्ड, गर्भवती की बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड (एमसीपी कार्ड) जरूरी है | गर्भवती का बैंक खाता संयुक्त नहीं होना चाहिए | 
एक जनवरी 2017 से 28 जून 2021 तक जिले में कुल 59,738 महिलाओं को इसका लाभ दिया जा चुका है |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

निमोनिया के बारे में जानिए डॉ अंबरीन पंड्रोवाला से

निमोनिया के बारे में जानिए डॉ अंबरीन पंड्रोवाला से

लेख विभाग November 12 2022 32313

जीवाणु संक्रमण के कारण होने वाला निमोनिया उपयुक्त एंटीबायोटिक दवाओं के साथ 1 से 2 सप्ताह तक रह सकता

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

रंजीव ठाकुर March 14 2021 30219

मैक्स हॉस्पिटल में हम सीआरएस और एचआईपीईसी सर्जरी के जरिये एडवांस्ड कैंसर के लगभग 150 मामलों का सफल इ

गर्भपात पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ यूरोपीय संसद ने निंदा प्रस्ताव पारित किया 

गर्भपात पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ यूरोपीय संसद ने निंदा प्रस्ताव पारित किया 

हे.जा.स. July 10 2022 33682

यूरोपीय संसद ने इस बारे में निंदा प्रस्ताव को पारित कर दिया। प्रस्ताव के समर्थन में 324 सदस्यों ने व

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

आरती तिवारी September 01 2022 28947

आपको पेट में जलन, सीने पर जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है? अगर हां तो आप सुबह के समय यहां बताई जा र

सुबह खाली पेट चाय पीना, बीमारियों को न्योता देना

सुबह खाली पेट चाय पीना, बीमारियों को न्योता देना

लेख विभाग February 12 2022 31121

चाय में पाए जाना वाला कैफिन शरीर को एनर्जी तो देता है लेकिन खाली पेट चाय पीना कई बीमारियों को न्यौता

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की बैठक, कहा दिव्यांगजनों का रखें विशेष ध्यान

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की बैठक, कहा दिव्यांगजनों का रखें विशेष ध्यान

आरती तिवारी May 16 2023 40739

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की बैठक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दिव्यांगजनों एवं पिछडे वर्ग के लोग

गणतंत्र दिवस पर लगेगा कैंसर निवारण कैंप

गणतंत्र दिवस पर लगेगा कैंसर निवारण कैंप

विशेष संवाददाता January 25 2023 27182

जिला अस्पताल में 26 जनवरी को राष्ट्रीय कैंसर निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क कैंसर परामर्श तथा

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया

हे.जा.स. August 22 2022 25210

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद स्याहरिल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “युवक में पांच दिन बाद

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर होगी भर्ती

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर होगी भर्ती

विशेष संवाददाता November 15 2022 36165

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 17 नवंबर 2022 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती के माध्

सेवा इंटरनेशनल अमेरिका, भारत के कोविड रोगियों को दे रहा है नि:शुल्क टेलीमेडिसिन सेवा।  

सेवा इंटरनेशनल अमेरिका, भारत के कोविड रोगियों को दे रहा है नि:शुल्क टेलीमेडिसिन सेवा।  

एस. के. राणा May 19 2021 43883

‘ईग्लोबल डॉक्टर्स’ के माध्यम से कोरोना वायरस के संभावित रोगियों को निजी परामर्श सेवाएं दे रहे हैं। h

Login Panel