











































प्रतीकात्मक
लखनऊ। लखनऊ स्थित अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लगातार अल्ट्रामॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर मरीजों को नया जीवन प्रदान कर रहा है।
हाल ही में गोंडा निवासी मो. यूसुफ के सिर की हड्डी एक्सीडेंट में टूटकर छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गई। परिवार ने मरीज़ को अपोलोमेडिक्स अस्पताल में भर्ती कराया। अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने 3D टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए सिर की हड्डी का वह हूबहू वही हिस्सा बनाया। उसको मरीज़ के सिर पर प्रत्यारोपित कर उसकी जान बचाई।
इस सफल और अल्ट्रा मॉडर्न सर्जरी के बारे में जानकारी देते हुए अपोलोमेडिक्स अस्पताल के सीईओ और एमडी डॉ मयंक सोमानी ने बताया, "अपोलोमेडिक्स में हम मरीजों के इलाज के लिए नित नई और अल्ट्रा-मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे हैं। हमारी न्यूरोसर्जरी टीम ने 3D प्रिंटिंग टेक्निक का उपयोग करके मो. यूसुफ के सिर की क्षतिग्रस्त हड्डी की जगह, हूबहू हड्डी का वही हिस्सा तैयार कर उनके सिर पर लगा दिया। मुझे खुशी है कि उनके परिवार ने हम पर भरोसा जताया और हम उस पर पूरी तरह से खरे उतरे। मैं अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की न्यूरोसर्जरी टीम को शुभकामनाएं देता हूँ कि वे इसी तरह मरीजों की सेवा कर स्वास्थ्य लाभ देते रहें।"

डॉ सुनील कुमार सिंह (सीनियर कंसलटेंट - न्यूरोसर्जरी, अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल) ने बताया, "एक्सीडेंट के कारण मो. यूसुफ के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। साथ ही उनके सर की हड्डी भी टूट कर छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गई थी, जिसे दोबारा जोड़ना नामुमकिन था। उनके परिजनों ने अपोलोमेडिक्स अस्पताल पर भरोसा जताते हुए उन्हें अत्यंत गंभीर स्थिति में लखनऊ ले कर आए थे। मैंने और डॉ प्रार्थना सक्सेना (एसोसिएट कंसलटेंट न्यूरोसर्जरी) ने अपनी टीम के साथ उनकी सफल सर्जरी कर सिर के अंदरूनी हिस्से में जमे खून के थक्के को हटाया और साथ ही उनके सर की टूटी हुई हड्डी के हिस्से को दोबारा पहले जैसा बनाने के लिए नवीनतम विधि का सहारा लिया। इसके लिए 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए टाइटेनियम शीट से उसी हड्डी के आकार का का टुकड़ा तैयार किया और उसे टूटी हुई हड्डी की जगह लगा दिया। मो. यूसुफ अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।"
मो. यूसुफ के भाई मंसूर आलम ने अपोलोमेडिक्स की न्यूरोसर्जरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं, "भाई की नाजुक हालत को देखते हुए सिर्फ अपोलोमेडिक्स अस्पताल पर भरोसा हुआ और हमें खुशी है कि अपोलोमेडिक्स के डॉक्टरों ने कई घण्टो की मशक्कत और नई मेडिकल टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके मेरे भाई के प्राणों की रक्षा की। मेरा पूरा परिवार अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का आजीवन आभारी रहेगा।"







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से मसल मास बढ़ता है और Metabolism भी बढ़ता हैं। इसलिए हर भोजन में प्रोटीन
सीबीएमआर के डीन डॉ. नीरज सिंह ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्
सफलतापूर्वक रोबोट-असिस्टेड रीनल ट्रांसप्लांट किया है। यह उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा क्
डॉ प्रतीक ने देखने के बाद उनकी जांचें करवाई गई जिसमें पाया कि मरीज के खून में कैल्शियम की मात्रा बढ़
एम्स दिल्ली को एक बार फिर से विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके एक मास्टर प्लान सरकार को सौंप
कोविड से उबरने के बाद डायबिटीज के मरीजों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड के ब
विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और परामर्श दिया गया। शिविर में निःशुल्क दवाओं का भी वि
भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 4435 न
अवसादरोधी दवा सेर्ट्रालाइन मस्तिष्क में सेरोटोनिन की कार्यप्रणाली को बढ़ाकर काम करती है, जो आवेग निय
यूपी में वर्ष 2023 में 14 और नए मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे एमबीबीएस की 1400 सीटें भी बढ

COMMENTS