











































परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति पर आयोजित कार्यशाला
लख़नऊ। परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति को लेकर पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई इंडिया-टी. सी. आई.एच.सी) के सहयोग से स्थानीय होटल में शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने परिवार नियोजन कार्यक्रम (family planning programme) को और बेहतर बनाने के सुझाव दिये। उन्होंने कहा परिवार नियोजन कार्यक्रम को रफ्तार देने की जरूरत है, इसलिए इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को इसके लिए जिम्मेदारी निभानी होगी | परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधन अधिक से अधिक उपलब्ध कराने पर जोर देना पडेगा। इसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर योजना बनायी जानी चाहिए। अधिकारियों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।

कार्यशाला में परिवार कल्याण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अभिलाषा मिश्रा ने परिवार नियोजन कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, एएनएम और आशा कार्यकर्ता से कहा कि वह परिवार नियोजन को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करें। साथ ही उन्होंने लॉजिस्टिक मैनेजमेंट (logistics management) को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (National Urban Health Mission') के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.पी. सिंह ने कहा कि सभी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (urban community health centers) हर माह परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करें। अंतराल दिवस का आयोजन कर परिवार नियोजन कार्यक्रम को और मजबूत बनाया जाए।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव जी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) के अंतर्गत एंश्योरिंग स्पेसिंग एट बर्थ (ESB) स्कीम के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि (incentive amount) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियो ने अपनी बात रखी उन्होंने बताया कि वह किस तरह दम्पति को परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने महिला आरोग्य समिति के बारे में भी विस्तार से बताया।
कार्यशाला में टीसीआइएचसी-पीएसआई के सिटी इंप्लीमेंटेशन लीड निवेदिता शाही एवं दीपक तिवारी ने संस्था के क्रियाकलापों के बारे में बताया। उन्होंने बताया पीएसआई विगत चार वर्षों से शहरी क्षेत्र में परिवार नियोजन कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। संस्था द्वारा किये गये कार्यों की प्रगति एवं सीख को साझा करने के लिए यह एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रवि पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य ,शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, , जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक (डी.सी.पी.एम.) विष्णु, पीएसआई इंडिया से प्रवीण एवं मनोज सहित जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं स्टाफ नर्स ने प्रतिभाग किया।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1246
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1050
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 539
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 490
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 98
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
इसका लाभ सीधे तौर पर नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को मिलेगा। इस मिशन के तहत नर्सिंग व पैराम
हरदोई जिले में एक माह में 250 से ज्यादा डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं अब आलम ये है कि पैथोलॉजी में हो
अटलांटा में प्रदर्शनकारियों ने गर्भपात के अधिकारों के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया और शहर के मध्य
बदलते मौसम में भी होंठ नर्म, मुलायम और कोमल बने रहे इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसे मौसम में होंठों की ख
यूपी के आगरा जिले में इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन एंड आर्ट्स ने कुछ नए तरीके से वर्ल्ड एंटी टुबैक
गोल्डन ऑवर अक्सर एक ऐसा समय होता है जो यह तय करता है कि मरीज बच पाएगा या नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि
ब्रिटिश अखबार डेली मेल के अनुसार हाल ही में यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के
आजकल हर दूसरा व्यक्ति ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है। हाई ब्लड प्रेशर भी एक ऐसी ही बीमारी है, ज
डा. अर्चना शर्मा खुदकुशी प्रकरण में असली गुनाहगार अभी भी पकड़े नहीं गए। डा. अर्चना के पति भी पुलिस क
सरकार ने राज्य में एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) गतिविधियों को मजबूत करने के तहत सभी प्राथमिक स्

COMMENTS