देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

जम्मू में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

जम्मू संभाग में भी बड़ी संख्या में टोमैटो फ्लू के मामले देखे जा रहे हैं जिनमें इस बीमारी ने सबसे ज्यादा बच्चों को अपनी चपेट में लिया है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि जिन बच्चों को टोमैटो फ्लू वायरस है वह बच्चे स्कूल ना जाएं।

विशेष संवाददाता
September 01 2022 Updated: September 01 2022 11:18
0 32258
जम्मू में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक प्रतीकात्मक चित्र

जम्मू। भारत के कई राज्यों में टोमैटो फ्लू ने दस्तक के दी है। वहीं अब जम्मू से भी टोमैटो फ्लू के मामले सामने आए है। और इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों में देखने को मिल रहा है। जम्मू संभाग में भी बड़ी संख्या में मामले देखे जा रहे हैं जिनमें इस बीमारी ने सबसे ज्यादा बच्चों को अपनी चपेट में लिया है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि जिन बच्चों को टोमैटो फ्लू वायरस है वह बच्चे स्कूल ना जाएं।

 

टोमैटो फ्लू (tomato flu) के मामले देखते हुए केंद्र की ओर से राज्यों के लिए एडवाइजरी (advisory) भी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में टोमैटो फ्लू के लक्षण से लेकर रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई है।  वहीं केंद्र की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक इस बीमारी से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि साफ-सफाई का ध्यान रखें। यदि किसी मरीज को या बीमारी हो जाती है तो सबसे पहले उसको 5 से 7 दिन का आइसोलेशन (isolation ) में रखें। मरीज को पूरी तरीके से रेस्ट लेना चाहिए और साथ में बहुत तरर्ल पदार्थ लेना चाहिए। बता दें कि इसकी पहचान सबसे पहले केरल में हुई थी।

 

क्या है टोमैटो फ्लू ? - What is Tomato Flu?

टोमैटो फ्लू एक वायरल इंफेक्शन (viral infection ) है। इसमें कम उम्र के बच्चों के मुंह, हाथ और पैरों पर छाले या फफोले हो जाते हैं। ये फफोले टमाटर के साइज के हो सकते हैं, जिसकी वजह से इसे टोमैटो फ्लू कहा जाता है। यह बीमारी एक से पांच साल की उम्र के बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले वयस्कों को प्रभावित करती है। कई बार यह डेंगू या चिकनगुनिया (Chikungunya) का आफ्टर इफेक्ट भी होता है।  वैसे तो यह इंफेक्शन करीब एक सप्ताह में ठीक हो जाता है। कुछ केस गंभीर भी हो सकते हैं। इसलिए ऐसे मामले में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 

टोमैटो फ्लू के लक्षण - Symptoms of tomato flu

टोमैटो फ्लू वायरस की वजह से फैलता है, लेकिन इसके सटीक कारणों का पता लगना बाकी है। यह एक वायरल इंफेक्शन है, जो संक्रमित बच्चों से अन्य बच्चों में फैल सकता है। यह बीमारी छूने, साथ बैठने और खेलने से भी हो सकती है। इसके लक्षणों की बात करें तो बुखार (fever), शरीर में तेज दर्द (severe body pain), अत्यधिक थकान, डिहाइड्रेशन, त्वचा पर फफोले निकलना, मुंह में छाले, पेट में ऐंठन, जी मिचलाना, उल्टी या दस्त, खांसी-जुकाम (Cold ) और जॉइंट्स में पेन सबसे कॉमन लक्षण हैं। इस तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए। लक्षणों के अनुसार चिकित्सक आपको दवाएं देंगे।

 

ऐसे करें बचाव - Prevent like this

खूब पानी पीएं, जूस और लिक्विड पदार्थों का सेवन करें.बच्चों की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर शरीर पर फफोले निकलें तो उन्हें छूने से बचें। संदिग्ध मामलों में दूरी बरतें और डॉक्टर की सलाह लें। संक्रमित बच्चे का डॉक्टर की सलाह के अनुसार ख्याल रखें.बच्चों को सभी वैक्सीन लगवाएं, ताकि बीमारियों का खतरा न हो। कमजोर इम्यूनिटी (immunity) वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। हेल्दी डाइट लें और खुद को फिट रखने की कोशिश करें।

 Edited by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अमेरिकी कंपनी फाइजर ने कोरोनरोधी गोली का क्लीनिकल ट्रायल पूरा किया, बताया 89 प्रतिशत सुरक्षित।
ऑनलाइन नकली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ  देश के साढ़े 12 लाख केमिस्ट करेंगे हड़ताल

ऑनलाइन नकली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ देश के साढ़े 12 लाख केमिस्ट करेंगे हड़ताल

रंजीव ठाकुर August 22 2022 24586

ताज नगरी में आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स की दो दिवसीय कार्यशाला में दवा कारोबार में आ रही

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीज बनकर केजीएमयू अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीज बनकर केजीएमयू अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

हुज़ैफ़ा अबरार April 06 2022 43954

मरीज बनकर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे ब्रजेश पाठक ने मास्क लगाकर ओपीडी काउंटर पर पर्चा बनवा

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

आनंद सिंह April 15 2022 71330

नर्सिंग को प्रोफेशन बनाने का निर्णय सराहनीय है। नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। जिस चिकित्सा सं

कनाडा में कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 1.36 करोड़ खुराक एक्सपायर 

कनाडा में कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 1.36 करोड़ खुराक एक्सपायर 

हे.जा.स. July 07 2022 26661

एस्ट्राजेनेका के टीके से कुछ लोगों में खून का थक्का जमने की दुर्लभ स्थिति के बारे में पता चलने के बा

डब्लूएचओ ने भारत के कोरोनारोधी टीकाकरण के अभियान को सराहा, स्वास्थ्यकर्मियों को बताया

डब्लूएचओ ने भारत के कोरोनारोधी टीकाकरण के अभियान को सराहा, स्वास्थ्यकर्मियों को बताया 'टीकाकरण चैम्पियन'

एस. के. राणा May 07 2022 29402

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को टीकाकरण के प्रति आकर्षित करने के तरीकों की भी सराहना की तथा उनके स

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

एस. के. राणा April 18 2023 27856

पिछले 24 घंटे में आए 7 हजार 633 नए मामले मिले हैं। बीते दिन 11 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश म

एक्शन में डीएम डॉ. चंद्रशेखर, अस्पतालों का किया जा रहा निरीक्षण

एक्शन में डीएम डॉ. चंद्रशेखर, अस्पतालों का किया जा रहा निरीक्षण

हे.जा.स. May 29 2023 44133

डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर के निर्देश पर सोमवार को पटना जिला अंतर्गत अनेक अल्ट्रासाउंड सेंटर क्लीनिक का

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

एस. के. राणा March 28 2022 43552

सीरम इंस्टीट्यूट ने आरबीसीजी टीके आपात उपयोग की मंजूरी मांग की है। ये टीके उन्नत तकनीक से निर्मित हो

टीकों की सीमित आपूर्ति और असमान वितरण, वैश्विक विषमताओं की वजह: डब्ल्यूएचओ

टीकों की सीमित आपूर्ति और असमान वितरण, वैश्विक विषमताओं की वजह: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. November 11 2022 28300

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने अपनी यह रिपोर्ट बुधवार को प्रकाशित की है, और इसमें पहली बार वैक्सीन बाज़ारो

Login Panel