देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एक्सरे टेक्नीशियन के 390 पद खाली 

सरकारी अस्पतालों में एक्सरे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई जांच की सुविधा है। डॉक्टर व टेक्नीशियन की मदद से मरीजों की जांच हो रही है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एक्सरे टेक्नीशियन के 1390 पद स्वीकृत हैं। जिसमें से लगभग 1000 पद ही भरे हैं। लगभग 390 पद खाली पड़े हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 26 2022 Updated: May 26 2022 10:28
0 56094
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एक्सरे टेक्नीशियन के 390 पद खाली  प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन ने सरकारी अस्पतालों में एक्सरे टेक्नीशियन के करीब 390 पड़े पदों का मुद्दा उठाया। संगठन का कहना है कि इन खाली पड़े पदों का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। 

बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) में बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई। संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राम मनोहर कुशवाहा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में एक्सरे (X-ray), सीटी स्कैन (X-ray), अल्ट्रासाउंड (ultrasound), एमआरआई (MRI) जांच की सुविधा है। डॉक्टर व टेक्नीशियन की मदद से मरीजों की जांच हो रही है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एक्सरे टेक्नीशियन के 1390 पद स्वीकृत हैं। जिसमें से लगभग 1000 पद ही भरे हैं। लगभग 390 पद खाली पड़े हैं। संघ लगातार खाली पदों को भरने के लिए अफसरों से गुहार लगा रहे हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। 

संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने एक्सरे टेक्नीशियन (X-ray Technician) संवर्ग में प्रोन्नति का एक भी अवसर नहीं है। लगभग 10 वर्ष पूर्व प्रोन्नति के पद को कैबिनेट ने मंजूरी भी थी। पर, वह आज तक लागू नहीं हो सका। नतीजतन एक्सरे टेक्नीशियन जिस पद पर भर्ती होता है, उसी मूल पद से सेवानिवृत्त हो जाता है। इससे कर्मचारियों में खासी नाराजगी है। 

इसके अलावा पद नाम परिवर्तन की मांग भी काफी समय चल रही है। इसके पीछे तर्क यह है कि यही एक्सरे टेक्नीशियन सीटी स्कैन, एमआरआई, रेडियोथेरेपी (radiotherapy) टेक्नीशियन का भी कार्य करते है। टेक्नीशियन को रेडिएशन भत्ते का भी प्रावधान नहीं किया गया है। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष जेके निगम, मंत्री रामप्रसाद व पूर्व महामंत्री आरकेपी सिंह उपस्थिति रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

तंबाकू का सेवन करने वालों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण विकसित होने की संभावना।

तंबाकू का सेवन करने वालों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण विकसित होने की संभावना।

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2021 30147

कोविड बहुत ज्यादा संक्रामक है और धूम्रपान करने वालों में इसका बहुत ज्यादा ख़तरा है। धूम्रपान करने वा

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

हे.जा.स. February 05 2023 33138

रॉयल नेवी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा,  जहाज में ताजे पानी की प्रणालियों में से एक के साथ

केजीएमयू की न्यू ओपीडी में एसी और पंखे बीमार, भीषण गर्मी में मरीज बेहाल

रंजीव ठाकुर June 29 2022 32106

जब हेल्थ जागरण केजीएमयू पहुंचा तो भीषण गर्मी में न्यू ओपीडी में एयरकंडीशन और पंखों की हालत देख कर पस

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश,कहा- मेडिकल तैयारियां रखें पूरी

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश,कहा- मेडिकल तैयारियां रखें पूरी

एस. के. राणा December 27 2022 23835

केंद्र सरकार भी कोरोना को लेकर एक्शन मोड़ में नजर आ रहा है। वहीं इस महामारी को लेकर पहले केंद्रीय स्

सुडौल स्तन के लिए योगासन।

सुडौल स्तन के लिए योगासन।

सौंदर्या राय October 18 2021 44511

योग आपके स्तन को लूज होने से बचाता है। प्रभावी योग आसन निम्नलिखित है जिनकी मदद से आप सुडौल और मनचाहा

चश्मे को ऐसे करेंगे साफ तो नहीं आएंगे स्क्रैच

चश्मे को ऐसे करेंगे साफ तो नहीं आएंगे स्क्रैच

आरती तिवारी August 25 2022 44901

चश्मे के ग्लास को साफ करना काफी मुश्किल भी होता है। ऐसे में अगर कई जतन के बावजूद भी चश्मा आसानी से स

शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए जरूरी है आयोडीन की सही मात्रा।

शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए जरूरी है आयोडीन की सही मात्रा।

हुज़ैफ़ा अबरार October 21 2021 32168

आयोडीन सूक्ष्म पोषक तत्व होता है | शरीर में थाइरॉयड हार्मोन का सही से उत्पादन करने के लिए इसकी आवश्य

देश में बिक रहीं कैंसर-लिवर की नकली दवाएं

देश में बिक रहीं कैंसर-लिवर की नकली दवाएं

हे.जा.स. September 09 2023 167205

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कैंसर और लिवर की नकली दवाएं बिकने का अलर्ट जारी किया है। डब्ल्यूए

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

admin September 27 2022 34279

छात्र ध्यान दें कि काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उन्हें एप्लीकेशन फीस के रूप में 3,000 रुपये

फेफड़ों को अपनी सेहत का केंद्र बनाएं।

फेफड़ों को अपनी सेहत का केंद्र बनाएं।

लेख विभाग January 12 2021 32887

डॉ. बीपी सिंह एमबीबीएस एमडी चेस्ट, डायरेक्टर मिडलैंड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने कहा भारत में सीओपी

Login Panel