देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार ने केंद्र से मांगा 55 हजार लीटर मिट्टी का तेल, छिड़काव के लिए है जरूरी

केरोसिन मच्छर और इसके लार्वा दोनों को ही मार डालता है। चूंकि अब राशन की दुकानों पर मिट्टी का तेल मिलना बंद हो गया है तो लोग मांग कर रहे हैं कि इसका वितरण फिर से शुरू किया जाए।

श्वेता सिंह
November 17 2022 Updated: November 18 2022 02:35
0 119008
यूपी सरकार ने केंद्र से मांगा 55 हजार लीटर मिट्टी का तेल, छिड़काव के लिए है जरूरी प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। डेगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राशन की दुकानों पर केरोसिन वितरण की मांग तेजी से उठ रही है। उधर खाद्य एवं रसद विभाग ने कहा है कि उसके पास केवल बचा हुआ और रिजर्व में रखा स्टॉक ही है।

 

इस पर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से 55 हजार लीटर मिट्टी का तेल (Kerosene oil) मांगा है। इस समय मच्छर जनित (mosquito born) बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। खास तौर पर डेंगू और मलेरिया (malaria) से लोग परेशान हैं। ऐसे में लोगों को मच्छर और उसका लार्वा (larvae) मारने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग (health department) भी कह रहा है कि यदि घर के आसपास जहां भी पानी जमा देखें वहां केरोसिन यानी मिट्टी का तेल छिड़क दें।

 

इस मौसम में कूलर के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए। केरोसिन मच्छर (mosquito) और इसके लार्वा दोनों को ही मार डालता है। चूंकि अब राशन की दुकानों पर मिट्टी का तेल मिलना बंद हो गया है तो लोग मांग कर रहे हैं कि इसका वितरण फिर से शुरू किया जाए।

 

उधर राशन विक्रेता भी इस बाबत दिल्ली तक जाकर मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि इस सीजन में मिट्टी का तेल बंटना चाहिए। केंद्र सरकार (central government) को इसकी मंजूरी देते हुए कोटा जारी करना चाहिए। उधर, खाद्य एवं रसद विभाग रिजर्व में रखे केरोसिन को बेचने की तैयारी कर रहा है। वर्ष 2021 का बचा हुआ केरोसिन भी कुछ जिलों में ही रखा है। इसे भी बेचा जाएगा लेकिन केवल मलेरिया विभाग को। वह भी व्यावसायिक दर पर। ऐसे में आम लोगों को इसका कोई खास लाभ होने वाला नहीं है।

 

मलेरिया विभाग इसमें पैराथम मिलाकर छिड़काव (spray) करता है। अब खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव दिव्य प्रकाश ने पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय को पत्र लिखकर 55 हजार लीटर मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने को कहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2022 32096

हॉस्पिटल में तीमारदारों (मरीज के परिजनों) के ठहरने की पहले से व्यवस्था है। इस नये तरह के विश्रामालय

कानपुर में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य अधिकारी ने जाना हाल

कानपुर में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य अधिकारी ने जाना हाल

आरती तिवारी September 30 2022 22980

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 4 छात्राएं स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई है। जहां इस पूरे मामले को सूबे के

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति में बदलाव हो: डा. संजय पाठक

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति में बदलाव हो: डा. संजय पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2025 17734

गत 20 वर्षों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को धोख

फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट।

फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट।

एस. के. राणा July 27 2021 31578

कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को लेकर एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई। इन अ

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार January 12 2021 22783

आचार्य मनीष ने कहा, 'हम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक जनहित  याचिका दायर करके आयुर्वेद को उ

कनाडा में टीकाकरण से शुरू हुआ विरोध फ्रांस और न्यूजीलैंड पहुँचा

कनाडा में टीकाकरण से शुरू हुआ विरोध फ्रांस और न्यूजीलैंड पहुँचा

हे.जा.स. February 11 2022 31001

कनाडा में टीकाकरण के विरोध में शुरू हुआ ट्रक चालकों का विरोध प्रदर्शन अब फ्रांस और न्यूजीलैंड तक पहु

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लक्ष्य हासिल करने में सभी का सहयोग जरूरी : डॉ. बाजपेयी 

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लक्ष्य हासिल करने में सभी का सहयोग जरूरी : डॉ. बाजपेयी 

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2022 31153

अपर निदेशक ने कहा कोविड के साथ ही बाल, प्रजनन, मातृ, किशोर स्वास्थ्य, क्षय रोग सहित अन्य स्वास्थ्य म

देहरादून के रुड़की में 50 ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित

देहरादून के रुड़की में 50 ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित

विशेष संवाददाता October 27 2022 27298

मानकपुर आदमपुर गांव में बड़ी संख्या में लोगों में संदिग्ध बुखार की चपेट में आने की सूचनाएं मिल रही थ

काली खाँसी: लक्षण, कारण और निदान

काली खाँसी: लक्षण, कारण और निदान

लेख विभाग June 09 2022 48140

काली खांसी (Whooping cough) नवजात शिशुओं एवं छोटे बच्चों को सामान्यत: प्रभावित करता है। यह विशेषकर ए

महामारी से निपटने के लिए रिसर्च में तेजी लाएं वैज्ञानिक: उपराष्ट्रपति

महामारी से निपटने के लिए रिसर्च में तेजी लाएं वैज्ञानिक: उपराष्ट्रपति

एस. के. राणा August 31 2021 28656

उपराष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों के योगदान की सराहना की। इसके अलावा उन

Login Panel