देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी स्वास्थ्य विभाग ने 229 डॉक्टरों की सेवाएं की समाप्त

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के लेवल टू के डाक्टरों के 1,009 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2020-21 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

श्वेता सिंह
November 17 2022 Updated: November 18 2022 00:36
0 38594
यूपी स्वास्थ्य विभाग ने 229 डॉक्टरों की सेवाएं की समाप्त उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (प्रशासन) डा. राजागणपति आर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 229 डाक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। अस्पतालों में तैनाती किए जाने के बावजूद ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले डाक्टरों पर यह कार्रवाई की गई है।

 

जिन डॉक्टरों (doctors) की सेवाएं समाप्त की गई है उन्होंने नियुक्ति पत्र लेने के बावजूद छह महीने तक इन्होंने ड्यूटी ज्वाइन (join) नहीं की। ऐसे में इन सभी डाक्टरों का ब्योरा (detail) जुटाया गया और इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब इन पदों (posts) को खाली मानते हुए इन्हें दोबारा भरने के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा।

 

उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (health department) के निदेशक (प्रशासन) डा. राजागणपति आर की ओर से इन डाक्टरों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश (order) जारी कर दिया गया है। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के लेवल टू के डाक्टरों के 1,009 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2020-21 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

 

विभिन्न चरणों में नियुक्ति पत्र जारी किए गए और इसमें से 229 डाक्टर नियुक्ति पत्र (joining letter) पाने के बावजूद कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। फिलहाल अब इन पदों को खाली मानते हुए इन्हें दोबारा भरने के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा। निदेशक (प्रशासन) की ओर से संबंधित डाक्टरों की सूची लोक सेवा आयोग के सचिव और जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों (CMO) को भेज दी गई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

हे.जा.स. February 01 2021 29886

कैंपस में रैगिंग को लेकर सीनियर्स छात्रों को सख्त हिदायत दिया गया है। सोमवार को एक समारोह आयोजित किय

जन्म के समय बच्चे के पास पीडियाट्रिशियन का होना क्यों जरूरी है?

रंजीव ठाकुर June 04 2022 48642

ट्रेनिंग प्रोग्राम में फर्स्ट गोल्डन मिनट प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई जिसमें प्रदेश भर से आए पीडियाट्

इन दवाओं के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

इन दवाओं के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

लेख विभाग April 12 2023 39616

जब आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता तो आप दवाएं लेते हैं लेकिन दवाओं के साथ कौन-कौन सा खाद्य पदार्थ नहीं

टैटू के जरिए युवाओं को एचआईवी के प्रति करें जागरूक: प्रमुख सचिव

टैटू के जरिए युवाओं को एचआईवी के प्रति करें जागरूक: प्रमुख सचिव

आरती तिवारी July 05 2023 34278

पार्थ सारथी सेन शर्मा ने युवाओं मे टैटू बनवाने के क्रेज को देखते हुए टैटू पार्लर में एचआईवी/एड्स के

चीन, अमेरिका और भारत को मिले 60 प्रतिशत कोविड-19 रोधी टीके: डब्ल्यूएचओ

चीन, अमेरिका और भारत को मिले 60 प्रतिशत कोविड-19 रोधी टीके: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा June 05 2021 26168

दो अरब टीकों में से चीन, भारत और अमेरिका को मिली 60 प्रतिशत खुराकों को ‘‘घरेलू रूप से खरीदा और इस्ते

लखनऊ में डेंगू के चलते लगातार अभियान जारी, जोनवार हो रहा फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव

लखनऊ में डेंगू के चलते लगातार अभियान जारी, जोनवार हो रहा फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव

आरती तिवारी November 15 2022 30707

इस दौरान कूलर से मच्छरों की भरमार निकलने पर एंटीलार्वा और फोगिंग का कार्य कराया। साथ ही स्थानीय निवा

बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कोविड-19 पाबंदियों में विस्तार करेगा जापान

बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कोविड-19 पाबंदियों में विस्तार करेगा जापान

हे.जा.स. January 19 2022 29310

जापान की सरकार कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से और लोगों के संक्रमित होने के मद्देनजर राजधानी तोक्

सऊदी अरब में योग का क्रेज

सऊदी अरब में योग का क्रेज

हे.जा.स. October 01 2022 35101

अब पूरी दुनिया में लोग योग के मुरीद होते जा रहे हैं। वहीं जागरूकता फैलाने और समाज के सभी वर्गों के ल

मंकीपॉक्स वैक्सीन पर WHO ने किया बड़ा खुलासा

मंकीपॉक्स वैक्सीन पर WHO ने किया बड़ा खुलासा

हे.जा.स. August 27 2022 32246

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि भले ही कुछ लोगों में इस टीके ने प्रभावी ढंग से काम किया है लेकिन वा

बरेली में लंपी वायरस की गिरफ्त में आवारा गोवंशीय

बरेली में लंपी वायरस की गिरफ्त में आवारा गोवंशीय

आरती तिवारी November 18 2022 30204

यूपी समेत कई प्रदेशों में लंपी वायरस की चपेट में आने से गोवंशीय मारे गए हैं।

Login Panel