देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एटा में ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत, उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच कर कार्यवाही के आदेश

अस्पताल या एम्बुलेन्स में ऑक्सीजन की कमी से मौत का यह मामला नया नहीं है। तमाम बार ऐसी घटनाएं प्रकाशित होती रहती है लेकिन जिम्मेदार मानव जीवन से खिलवाड़ करते रहते है। अब जबकि उपमुख्यमंत्री अस्पतालों का औचक निरिक्षण कर रहे हैं, प्रकाशित मामलों का संज्ञान ले रहे हैं फिर भी ऐसी दर्दनाक मौते हो रही है।

विशेष संवाददाता
August 01 2022 Updated: August 02 2022 02:34
0 31993
एटा में ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत, उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच कर कार्यवाही के आदेश प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। एटा में ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ने वाली बच्ची के घरवालों को न्याय की उम्मीद बंध गई है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दे दिए है। 

 

एटा मेडिकल कॉलेज (Etah Medical College) तथा एम्बुलेन्स (Ambulance) में ऑक्सीजन की कमी (lack of oxygen) से 4 वर्षीय बच्ची मन्नू की मौत शनिवार को हो गई थी। बच्ची की मौत के बाद नगला फकीर गांव (Nagla Fakir) में मातम का माहौल था और दो दिन बाद भी जाँच के लिए किसी अधिकारी के ना पहुँचने से घरवालों और ग्रामीणों में काफी रोष था। अब उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brijesh Pathak) ने जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दे दिए है।

 

एटा मेडिकल कॉलेज में बुखार से पीड़ित 4 साल की ऑक्सीजन के अभाव में (4-year-old suffering from fever) डेढ़ घंटे तड़पती रही और एम्बुलेन्स से आगरा ले जाते समय उसकी मौत (died on the way) हो गई थी। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी (Etah CMO Dr Umesh Kumar Tripathi) और प्राचार्य डॉ नवनीत सिंह चौहान (Principal Dr Navneet Singh Chouhan) को निर्देश दिए हैं कि मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर एक सप्ताह में रिपोर्ट भेज दी जाये। 

 

वहीं एटा के सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जाँच करवा ली  गई है। एम्बुलेन्स मरीज को अलीगढ़ में छोड़कर आई थी और इस दौरान उसकी ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। इसमें पहली एम्बुलेन्स के चालक की लापरवाही सामने आई है, उसके ईएमटी (EMT) पर कार्यवाही होगी।  

 

अस्पताल या एम्बुलेन्स में ऑक्सीजन की कमी से मौत (death due to lack of oxygen in hospital or ambulance) का यह मामला नया नहीं है। तमाम बार ऐसी घटनाएं प्रकाशित होती रहती है लेकिन जिम्मेदार मानव जीवन से खिलवाड़ करते रहते है। अब जबकि उपमुख्यमंत्री अस्पतालों का औचक निरिक्षण कर रहे हैं, प्रकाशित मामलों का संज्ञान ले रहे हैं फिर भी ऐसी दर्दनाक मौते हो रही है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया में उप्र में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित  

लोहिया में उप्र में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित  

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 539

सही समय पर सटीक जांच जन-जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता ही संक्रमण की कड़ियों को तोड़ने तथा रोग

हरी मिर्च खाने के ये है फायदे

हरी मिर्च खाने के ये है फायदे

लेख विभाग November 02 2022 25850

हरी मिर्च में कई सारे पोषक तत्व होते है जो हेल्थ और ब्यूटी का ख्याल रखती है। हरी मिर्च में विटामिन ए

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

श्वेता सिंह September 28 2022 27822

चिकित्सकों ने अपील की है कि घरों की छत पर कबाड़ में पानी जमा ना होने दें। कहीं भी साफ पानी इकट्ठा ना

गठिया एक गंभीर महामारी।

गठिया एक गंभीर महामारी।

लेख विभाग January 15 2021 20639

आर्थराइटिस ना हो इसके लिए सबसे पहले खुद की दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है।

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 539

बच्चे के शुरुआती साल उसके विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए अगर बच्चा देर से बोल रहा है,

आईएमए लखनऊ एवं एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

आईएमए लखनऊ एवं एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2026 1092

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और इस प्रकार के सामूहिक प्रयास जरूरतमंद मरीजों के लि

गंजेपन का कारण और इलाज

गंजेपन का कारण और इलाज

लेख विभाग January 31 2022 51126

गंजापन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके सिर पर से बहुत ज्यादा बाल गिरते हैं, और आपका स्कैल्प स्पष्ट रूप

दिव्यांगजनों को बाधा रहित, अनुकूल एवं सुगम परिवेश देना होगा: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

दिव्यांगजनों को बाधा रहित, अनुकूल एवं सुगम परिवेश देना होगा: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर July 14 2022 41375

दिव्यांग शरीर वाले लोग ज्ञान, मेधा और तार्किक शक्ति के लिहाज से अन्य सामान्य व्यक्तियों से किसी भी त

महिला की मयूर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

महिला की मयूर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

विशेष संवाददाता May 01 2023 48943

मढिया जानकीनगर निवासी साहब लाल की पत्नी माला के पेट में दर्द होने लगा। जिसे परिजनों ने देर रात शहर क

कोरोना के कारण दुनिया भर में लाखों बच्चे बुनियादी टीकों से वंचित: डब्लूएचओ 

कोरोना के कारण दुनिया भर में लाखों बच्चे बुनियादी टीकों से वंचित: डब्लूएचओ 

एस. के. राणा July 17 2021 39683

इस कारण बच्चों को पिछले साल आवश्यक टीका नहीं मिल पाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ द्वारा जा

Login Panel