देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अटल बिहारी वाजपेयी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति बने केजीएमयू के डॉ संजीव मिश्रा, एम्स जोधपुर के थे निदेशक

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर एम्स जोधपुर के निदेशक डॉ संजीव मिश्रा को नियुक्त किया है। डॉ मिश्रा ने केजीएमयू, लखनऊ से एमबीबीएस पास किया है इसलिए आइए उनके जीवन पर एक नज़र डालते हैं।

रंजीव ठाकुर
August 01 2022 Updated: August 02 2022 02:38
0 49142
अटल बिहारी वाजपेयी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति बने केजीएमयू के डॉ संजीव मिश्रा, एम्स जोधपुर के थे निदेशक डॉ संजीव मिश्रा, कुलपति, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर एम्स जोधपुर के निदेशक डॉ संजीव मिश्रा को नियुक्त किया है। डॉ मिश्रा ने केजीएमयू, लखनऊ से एमबीबीएस पास किया है इसलिए आइए उनके जीवन पर एक नज़र डालते हैं। 

 

राज्यपाल (Anandiben Patel) कार्यालय के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्त ने डॉ संजीव मिश्रा (Dr. Sanjeev Mishra) को भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति पद (VC Bharat Ratna Late Atal Bihari Vajpayee State Medical University) नियुक्त करने की जानकारी दी। डॉ संजीव मिश्रा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर के निदेशक और सीईओ (Director CEO, AIIMS Jodhpur) हैं। गृह जनपद तथा राज्य में उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

डॉ संजीव मिश्रा ने केजीएमयू (kgmu), लखनऊ से एमबीबीएस (MBBS) और जनरल सर्जरी में एमएस (MS in General Surgery) किया है। आप एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। चिकित्सा शिक्षा (medical education) से जुड़े डॉ संजीव मिश्रा लगभग दो दशकों से सर्जरी के शिक्षण, प्रशिक्षण और अभ्यास (teaching, training and practice of surgery) और इसके विकास के लिए कार्य कर रहे है। 

 

डॉ संजीव मिश्रा इंडियन ब्रेस्ट ग्रुप (Indian Breast Group) और इंडियन लीवर ग्रुप (Indian Liver Group) के संस्थापक सदस्य हैं। आप गाल ब्लैडर कैंसर (Gall Bladder Cancer) और साफ्ट टिश्यू सरकोमा (Soft Tissue Sarcoma) पर इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च कमेटियों (Indian Council of Medical Research Committees) के सदस्य भी हैं। आप इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (Indian Association of Surgical Oncology) के अध्यक्ष 2013 में रहे हैं। 

 

डॉ संजीव मिश्रा ने विदेशों में भी भारत का नाम ऊँचा किया है। आप नेशनल एकेडमी आफ मेडिकल साइंसेज (National Academy of Medical Sciences), भारत के फेलो, अमेरिकन कॉलेज आफ सर्जन्स (American College of Surgeons), यूएसए के फेलो और इंटरनेशनल कालेज आफ सर्जन्स, यूएसए (International College of Surgeons, USA) के फेलो हैं। आपको अमेरिकन कालेज आफ सर्जन्स के कामनवेल्थ फेलोशिप (Commonwealth Fellowship of American College of Surgeons) और इंटरनेशनल गेस्ट स्कालर (International Guest Scholar) जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।

 

डॉ संजीव मिश्रा को सर्जरी में उनके योगदान के लिए इंग्लैंड के मानद FRCS से सम्मानित किया गया है। किंग्स कालेज, लंदन (King's College, London), मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic), रोचेस्टर, यूएसए (Rochester, USA,), जान हापकिंस मेडिकल सेंटर, यूएसए (John Hopkins Medical Center, USA) और यूनिवर्सिटी आफ पिट्सबर्ग मेडिकल सेंटर, यूएसए (University of Pittsburgh Medical Center, USA) में विजिटिंग प्रोफेसर (visiting professor) रहे हैं।

 

देश विदेश में ख्याति प्राप्त डॉ संजीव मिश्रा की लखनऊ में नियुक्ति से राजधानी (Lucknow) के डॉक्टर्स में ख़ुशी की लहर है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

महाराष्ट्र में H3N2 की दहशत! वायरस से हुई दूसरी मौत

महाराष्ट्र में H3N2 की दहशत! वायरस से हुई दूसरी मौत

विशेष संवाददाता March 18 2023 69077

अहमदनगर में कुछ दिन पहले H3N2 से पहले मरीज की मौत हुई तो दूसरी ओर पिंपरी चिंचवाड़ में वायरस से 73 व

स्किन में पड़ गए हैं छोटे-छोटे सफेद दाने, आजमाएं ये घरेलू उपाय

स्किन में पड़ गए हैं छोटे-छोटे सफेद दाने, आजमाएं ये घरेलू उपाय

लेख विभाग February 25 2023 48751

मिलिया से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें त्वचा विशेषज्ञ या एस्थेटिशियन द्वारा पेशेवर रूप से

घुटने के सम्पूर्ण प्रतिस्थापन के बाद जिंदगी हो जाती है सामान्य

घुटने के सम्पूर्ण प्रतिस्थापन के बाद जिंदगी हो जाती है सामान्य

लेख विभाग December 31 2021 37174

टीकेआर (घुटने का सम्पूर्ण प्रतिस्थापन) के बाद, व्यक्ति दो महीने के भीतर ही अपने सामान्य क्रियाकलाप प

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

लेख विभाग September 22 2021 29206

सामान्य बुखार की अवधि अधिक से अधिक एक हफ्ता होती है और एक हफ्ते बाद उपचार या बगैर उपचार के यह वायरल

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा हुआ उजागर

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा हुआ उजागर

विशेष संवाददाता June 11 2023 33731

योगी सरकार एक ओर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने का दावा कर रही है। लापरवाही के आलम तो देखि

गोंडा में नवजात शिशु की मौत पर, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सख़्त

गोंडा में नवजात शिशु की मौत पर, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सख़्त

आरती तिवारी August 29 2022 32336

गोंडा के एक सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत के मामले को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है

लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र  स्थापित करने हेतु चयनित

लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र स्थापित करने हेतु चयनित

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2026 812

देश के केवल 16 चयनित संस्थानों में डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ का चयन होना संस्थान के लिए अत्यंत गौरव एवं

हड्डी टूटने पर प्लास्टर लगवाने के साथ खाएं ये फूड

हड्डी टूटने पर प्लास्टर लगवाने के साथ खाएं ये फूड

लेख विभाग January 17 2023 51848

टूटी हड्डियों को रिकवर करने के लिए विटामिन डी, कैल्शियम, कॉलेजन जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है आइ

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

हे.जा.स. February 19 2022 31160

चीन में आम जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है, लेकिन इसकी महंगी कीमत भी वहां के लोगों चुकानी पड़ रही है। हालात

आपकी रसोई में छुपे हैं खराश मिटाने के आसान घरेलू उपाय

आपकी रसोई में छुपे हैं खराश मिटाने के आसान घरेलू उपाय

आरती तिवारी August 18 2022 36188

बदलते मौसम में गले में खराश हो जाती है। गले में खराश की समस्या ठंडा खाने की वजह से भी हो सकती है। कु

Login Panel