देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

डब्लूएचओ ने वैश्विक स्तन कैंसर से होने वाली मौतों में प्रति वर्ष 2.5% प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा

डब्लूएचओ ने बताया कि हर 20 वर्ष 20 लाख से अधिक महिलाओं में स्तन कैंसर की पुष्टि होती है जो कि विश्व भर में समस्त वयस्कों को प्रभावित करने वाले कैंसर की सूची में सबसे आम बीमारी है।

हे.जा.स.
February 07 2023 Updated: February 07 2023 03:42
0 27217
डब्लूएचओ ने वैश्विक स्तन कैंसर से होने वाली मौतों में प्रति वर्ष 2.5% प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा स्तन कैंसर प्रतीकात्मक चित्र

जेनेवा। स्तन कैंसर से निपटने के लिए एक केन्द्रित वैश्विक पहल के ज़रिये वर्ष 2040 तक 25 लाख ज़िंदगियों की रक्षा की जा सकती है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ‘विश्व कैंसर दिवस के अवसर ये बातें कहीं।

संस्था के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस (Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus) कह कि कमज़ोर स्वास्थ्य प्रणालियों वाले देश स्तन कैंसर (breast  cancer) के बोझ का वहन कर पाने में सबसे कम सक्षम हैं। इससे व्यक्तियों परिवारों समुदायों स्वास्थ्य प्रणालियों और अर्थव्यवस्थाओं पर भीषण दबाव पड़ता है। दुनिया भर के स्वास्थ्य मंत्रालयों और सरकारों को स्तनकैंसर के रोग को प्राथमिकता देना होगा। स्तन कैंसर की रोकथाम करने और ज़िंदगियाँ बचाने के लिए हमारे पास पर्याप्त उपकरण और ज्ञान (knowledge)है। 

डब्लूएचओ (WHO) ने बताया कि हर 20 वर्ष 20 लाख से अधिक महिलाओं (women) में स्तन कैंसर की पुष्टि होती है जो कि विश्व भर में समस्त वयस्कों को प्रभावित करने वाले कैंसर (cancer) की सूची में सबसे आम बीमारी है।

1990 के बाद से अब तक सीमित संख्या में उच्च-आय वाले देश (high-income countries) स्तन कैंसर के कारण होने वाली मौतों में कमी लाने%20 में%20सफल हुए हैं लेकिन निर्धन देशों में समय परइस बीमारी का पता चल पाना एक बड़ी चुनौतीहै। यूएन स्वास्थ्य (UN health expert) विशेषज्ञ विशेषज्ञ डॉक्टर बेन्टे मिक्केलसेन ने जेनेवा में पत्रकारों को बताया कि निम्न और मध्य आय वाले देशों में स्तन कैंसर मामलों में जीवित बचने की दर 50 फ़ीसदी या उससे कम है। जबकि उच्च-आय वाले देशों में यह 90 प्रतिशत है। 

डब्लूएचओ ने इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) के अवसर पर स्वास्थ्य देखभाल व उपचार में पसरी इन विषमताओं की पृष्ठभूमि में वैश्विक स्तन कैंसर से होने वाली मौतों (deaths) में प्रति वर्ष 2.5% प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा है।

निदान व उपचार -  Diagnosis and treatment
डॉक्टर टैड्रॉस ने बताया कि डब्लूएचओ मध्य-आय वाले देशों 70 देशों स्तन कैंसर  के निदान और इलाज में सहयोग प्रदान कर रहा है। जिससे स्तन कैंसर का समय रहते पता लगाना सम्भव हो, और बेहतर ढँग से उपचार मुहैया कराया जा सके। 

उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर के हर मरीज़ को एक कैंसर-मुक्त भविष्य की आशा प्रदान की जानी होगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान दर्शाते हैं कि वर्ष 2040 तक, दुनिया भर में हर साल 30 लाख से अधिक मामले और 10 लाख मौत होने की आशंका है। इनमें से 75 फ़ीसदी मौतें (deaths) निम्न- और मध्य-आय वाले देशों में होंगी। 

इसके मद्देनज़र, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने देशों की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस पहल के तहत, सरकारों के लिए जो दिशानिर्देश तैयार किए हैं, वे मुख्यत: तीन स्तम्भों पर टिके हैं। 

  • बीमारी का जल्द पता लगाने के लिए स्वास्थ्य उपायों को बढ़ावा
  • समय पर उपयुक्त निदान
  • कारगर थेरेपी के ज़रिये उपचार

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

एस. के. राणा October 11 2022 36203

रविवार की आधी रात में आरजू ने अपने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली।छात्रा की मौत से इलाके में सन

गहरी नींद से चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और आप खूबसूरत दिखतीं है  

गहरी नींद से चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है और आप खूबसूरत दिखतीं है  

सौंदर्या राय March 26 2022 41564

रात की गहरी नींद आपके बालों को काला लंबा तथा आकर्षक बनाए रखने में मदद करती है। गहरी नींद लेने से चेह

यूपी में 10,000 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलेंगे और दस हज़ार पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती होगी

यूपी में 10,000 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलेंगे और दस हज़ार पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती होगी

रंजीव ठाकुर April 20 2022 38853

योगी मंत्रिमंडल के समक्ष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेक्टर की चरणबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इस सेक्

राजधानी लखनऊ में फिर से शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन

राजधानी लखनऊ में फिर से शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन

आरती तिवारी January 19 2023 42415

केंद्र सरकार से वैक्सीन मिलने के बाद लखनऊ को 42 हजार 700 कोविशील्ड वैक्सीन आवंटित कर दी गई है। स्वास

हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन

हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन

आरती तिवारी November 16 2022 36772

बिजनौर में जन सामान्य को स्वास्थ संबंधी सुविधाओं का लाभ देने के लिए तकनीकी के माध्यम से बेहतर ट्रीट

कोविड-19 वायरस चीन के वुहान शहर से ही मनुष्यों में फैला: अध्ययन

कोविड-19 वायरस चीन के वुहान शहर से ही मनुष्यों में फैला: अध्ययन

हे.जा.स. March 01 2022 53975

कोविड-19 मामलों के अक्षांश और देशांतर निकाले। दोनों शोधपत्रों के लेखक वोरोबे ने कहा, हमने पाया कि दि

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 64 स्वास्थ्य केंद्रों को सीजीएचएस सूची से किया बाहर, देखें सूची

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 64 स्वास्थ्य केंद्रों को सीजीएचएस सूची से किया बाहर, देखें सूची

एस. के. राणा May 04 2022 47463

सीजीएचएस के एंपैनलमेंट सेल ने दिल्ली-एनसीआर में निजी अस्पतालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 64 स्वास्थ

एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुँचा।

एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुँचा।

हे.जा.स. October 18 2021 49918

प्रदूषण मापक ऐप ‘समीर’ के अनुसार रविवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350, ग्रेटर

समय से पूर्व जन्म के कारण दस प्रतिशत नवजातों की हो जाती है मौत

समय से पूर्व जन्म के कारण दस प्रतिशत नवजातों की हो जाती है मौत

हे.जा.स. October 08 2023 256445

नवजात शिशु जन्म दर की ये संख्या बताती है कि हर 10 में से एक शिशु, यानि लगभग 10 प्रतिशत शिशुओं का जन्

विश्व रक्तदान दिवस पर लोहिया अस्पताल में दो दिन लगेगा शिविर

विश्व रक्तदान दिवस पर लोहिया अस्पताल में दो दिन लगेगा शिविर

admin June 13 2022 39336

लोहिया संस्थान का ब्लड बैंक विगत एक दशक की भांति इस वर्ष भी इस अवसर पर बिना प्रतिस्थापन के ज़रूरतमन्

Login Panel