











































जिला अस्पताल गोरखपुर
गोरखपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एलान किया है कि 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान शुरू होगा लेकिन आज, 15 मार्च तक जो तैयारियां दिखीं, वो मुकम्मल नहीं लग रहीं हैं।
अव्वल तो कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि गोरखपुर में यह टीकाकरण कहां-कहां होगा? दूसरा, यह भी नहीं पता कि टीका लगाने के लिए जो रजिस्ट्रेशन कराना है, वह कैसे कराना है? कोविन ऐप पर 15 से 18 साल, 18 साल से ऊपर का स्लाट तो दिख रहा है लेकिन 12 से 14 साल के बच्चों वाला स्लाट नहीं दिख रहा है (देखें स्क्रीनशाट)। इसको लेकर लोग परेशान होते रहे। चूंकि कोरोना से लाखों लोगों असमय काल के गाल में समा गए इसलिए अभिभावक हरगिज नहीं चाहते कि इस संबंध में कोई ढिलाई बरती जाए।

यह संवाददाता आज, मंगलवार को चीफ मेडिकल आफिसर, गोरखपुर से मिलने उनके दफ्तर गया। दफ्तर से बताया गया कि मीटिंग चल रही है। मीटिंग काफी देर तक चलती रही। अंततः मुलाकात नहीं हुई। सीएमओ के सीयूजी नंबर पर लगातार फोन किया गया पर नंबर या तो कवरेज क्षेत्र से बाहर है अथवा बंद है, यह संदेश प्राप्त होता रहा।
प्रदेश के डीजी हेल्थ को भी इस संवाददाता ने फोन मिलाया। उनसे बात हुई। उन्होंने बताया कि यह मेरा नहीं, डीजी परिवार कल्याण का क्षेत्र है। आप उनसे बात करें। वही आपको बताएंगे कि टीकाकरण का क्या कार्यक्रम है। डीजी परिवार कल्याण को लैंडलाइन पर फोन मिलाया गया तो नंबर बिजी था। थोड़ी देर के बाद नंबर अपने आप आउट आफ सर्विस हो गया।
आज के अखबारों में खबर तो यही है कि 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों को टीका लगना है पर ये टीका कैसे लगेगा, पंजीकरण कैसे होगा, कहां-कहां लगेगा इन बातों की कोई जानकारी नहीं है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5922
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
होम्योपैथिक दवाइयाँ मेडिकल ऑक्सीजन का विकल्प नहीं हो सकती है परंतु यदि मेडिकल ऑक्सीजन के साथ प्रयोग
यह पुरस्कार उनके द्वारा टी.बी. जैसी बीमारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं कोरोना के दौरान च
देश में 3,403 और लोगों की वायरस के संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,63,079 हो गई। उपचाराधीन
कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन को फैलने से रोकने के लिए ब्रिटेन से आने-जाने वाले विमानों पर 7 जनवरी तक
वैक्सीन दुष्प्रभाव रिपोर्टिंग सेंटर में दर्ज़ रिपोर्ट कर मुताबिक इस रविवार तक टीका लगवाने के बाद उभरे
शुद्ध हींग , पानी में घुलने पर सफेद हो जाती है। हींग में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जा
केंद्र सरकार ने बुधवार को देश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से जुड़ी पहली मौत की पुष्टि की। राजस्था
कोरोना टीकाकरण पूरा करने के लिए 'हर घर दस्तक' अभियान शुरू किया है। इसकी प्रगति जानने के लिए यह बैठक
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एरा विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित नैक के दो दिवसीय
शंघाई सहयोग संगठन के तहत 2 से 5 मार्च, 2023 तक असम के शहर गुवाहाटी असम में बी2बी कॉन्फ्रेंस एवं पारं

COMMENTS