देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार आयुष्मान भवः अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

आरती तिवारी
September 10 2023 Updated: September 10 2023 22:00
0 36590
 स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक  डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार आयुष्मान भवः (Ayushman Bhava) अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं (health related plans) का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का काम होगा।

 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने लाल बहादुर शास्त्री भवन के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कहा कि राष्ट्रपति भवन में 13 सितंबर को राष्ट्रपति इस योजना का वर्चुअल शुभारंभ करेंगी। इस अभियान से स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति आएगी। 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू होगा, जो दो अक्टूबर तक चलेगा। इसमें अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्वैच्छिक रक्तदान (voluntary blood donation) की जरूरत के बारे में भी बताया जाएगा।

 

रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। आयुष्मान आपके द्वार का आयोजन होगा। इसके तहत आयुष्मान मेलासंचालित किया जाएगा। इसमें आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनाए व वितरित किए जाएंगे। दो अक्टूबर से आयुष्मान सभा होगी। प्रदेश भर के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य मेला (health fair) आयोजित किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा।

 

 

मांडविया 16 को आगरा में दिलाएंगे अंगदान सेवा शपथ

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) 16 सितंबर को आगरा में अंगदान सेवा शपथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास भी करेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) की निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने बताया कि प्रदेश के 23 जिलों में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब एवं 87 ब्लाकों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का वर्चुअल शिलान्यास होना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति

अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति

हे.जा.स. July 23 2022 45190

स्वास्थ्य संस्था सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक देश में आखिरी बार पोलियो का कोई

क्या आपका सनस्क्रीन लोशन दावों पर खरा है ?

क्या आपका सनस्क्रीन लोशन दावों पर खरा है ?

सौंदर्या राय December 05 2025 6909

आधुनिक सनस्क्रीन से नियमित रूप से एसपीएफ 30+ या 50+ सुरक्षा मिलने की उम्मीद की जाती है। कंपनियों को

गाजियाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही ने ली युवक की जान, परिजनों ने काटा हंगामा

गाजियाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही ने ली युवक की जान, परिजनों ने काटा हंगामा

विशेष संवाददाता April 05 2023 29326

गाजियाबाद के थाना शालीमार के पास एक हॉस्पिटल में पथरी का इलाज कराने गए युवक की अस्पताल प्रबंधक और स्

बेमौसम मौसम बारिश से कोरोना के साथ ही फ़ैल सकता है डेंगू-मलेरिया| 

बेमौसम मौसम बारिश से कोरोना के साथ ही फ़ैल सकता है डेंगू-मलेरिया| 

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2021 26988

बरसात में पानी के भराव के कारण मच्छर अधिक पनपते हैं। ऐसे में लोग जागरूक रहें। डेंगू का लार्वा साफ ठह

भारतीय सन्दर्भ में समझे इम्यूनिटी को।

भारतीय सन्दर्भ में समझे इम्यूनिटी को।

लेख विभाग February 18 2021 32744

साधारण शब्दों में बीमारी के बल या तीक्ष्णता को रोकने और बीमारी की उत्पत्ति को रोकने वाली क्षमता को र

कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट।

कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट।

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2021 30994

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। यूपी चार करोड़ कोविड व

देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को।

देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को।

रंजीव ठाकुर March 20 2021 34811

उत्तर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर डॉ एके जैन ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के दवा व्याप

इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2022 33493

कार्यकारिणी के चुनाव में पूरे यूपी के जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात दं

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है लीच थेरेपी, तिब्बिया कॉलेज में होगी इनकी पैदावार

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है लीच थेरेपी, तिब्बिया कॉलेज में होगी इनकी पैदावार

आरती तिवारी December 20 2022 39585

एएमयू के हकीम अजमल खान तिब्बिया कॉलेज में लीच थेरेपी से इलाज के साथ जोंक की पैदावार भी होगी। अधिक प

गोरखपुर जिले में मात्र 40 जगहों पर होगा 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण

गोरखपुर जिले में मात्र 40 जगहों पर होगा 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण

आनंद सिंह March 16 2022 32187

डा. आशुतोष दुबे ने बताया कि टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अभी 12 से 14 साल के बच्चों को टीका लगाया

Login Panel