देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश के चार राज्यों में बनेंगे मेडिकल डिवाइस पार्क, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ेंगे रोज़गार।

देश में उपकरण बनने से कीमतें घटेंगी और इलाज का खर्च भी कम हो जाएगा। कंपनियों की लागत घटने से भी उपकरणों के दाम गिरेंगे। इस क्षेत्र में फार्मा कंपनियां उतरेंगी, साथ ही अस्पतालों में डिवाइस सप्लाई करने वाली कंपनियां भी पार्क में उपकरण बना सकेंगी।

एस. के. राणा
September 28 2021 Updated: September 29 2021 01:25
0 30825
देश के चार राज्यों में बनेंगे मेडिकल डिवाइस पार्क, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ेंगे रोज़गार। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत सरकार ने देश के कई राज्यों में मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने को मंजूरी दी है। जिन राज्यों में ये पार्क बनेंगे उनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने के लिए सरकार की तरफ से राज्यों को 400 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने का काम केमिकल और उर्वरक मंत्रालय के जरिये किया जाएगा। इन पार्कों के बनने से देश में वैसे मेडिकल उपकरण बनेंगे जो विदेश से मंगाने पड़ते हैं और जो बेहद महंगे होते हैं। मेडिकल पार्क में इन उपकरणों का निर्माण हो सकेगा जिससे महंगे उपकरण भी सस्ते हो जाएंगे। फिलहाल देश में 70 परसेंट से अधिक मेडिकल उपकरण आयात होते हैं जिन पर सरकार का भारी-भरकम पैसा खर्च होता है।

किन राज्यों में मेडिकल डिवाइस पार्क बनेगा, इसके लिए सरकार ने खास तरह से नामों का चयन किया। 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने इसके लिए अप्लाई किया था। इन राज्यों की मांग थी कि उनके यहां मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने की मंजूरी मिले। राज्यों के नाम फाइनल करने के लिए सरकार ने कुछ स्टैंडर्ड तय किए थे जिनके आधार पर यूपी, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु के नाम पर मुहर लगी। कौन राज्य डिवाइस पार्क के लिए कितनी सुविधा और इनसेंटिव दे सकता है, मंजूरी के लिए महत्वपूर्ण पैरामीटर रहा।

सस्ते होंगे मेडिकल उपकरण
केमिकल और उर्वरक मंत्रालय के मुताबिक मेडिकल डिवाइस पार्क बनने से देश में आयात होने वाले उपकरणों पर निर्भरता घटेगी और देश में ही बड़े-बड़े उपकरण बनाए जा सकेंगे। इलाज से जुड़ी डिवाइस बनाने के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें सरकार की तरफ से इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा दी जाएगी। देश में उपकरण बनने से कीमतें घटेंगी और इलाज का खर्च भी कम हो जाएगा। कंपनियों की लागत घटने से भी उपकरणों के दाम गिरेंगे। इस क्षेत्र में फार्मा कंपनियां उतरेंगी, साथ ही अस्पतालों में डिवाइस सप्लाई करने वाली कंपनियां भी पार्क में उपकरण बना सकेंगी।

राज्यों को कितना मिलेगा पैसा
मेडिकल पार्क में निवेश के लिए राज्य सरकार मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर कंपनियों को देगी ताकि कंपनियों को सुविधा हो। एक जगह पर बनने वाले ऐसे पार्कों में हर तरह की बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इससे चिकित्सा क्षेत्र की दिशा में उपकरणों के निर्माण का बड़ा इकोसिस्टम तैयार हो सकेगा।पार्क में स्टैंडर्ड सुविधाओं से लेकर अन्य सुविधाएं भी शामिल होंगी। देश के चारों पार्कों को 400 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यानी कि एक पार्क के लिए सरकार 100 करोड़ रुपये देने जा रही है. 100 करोड़ की 70 फीसदी राशि कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की जाएगी।

भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार
अभी भारत में मेडिकल डिवाइस का मार्केट लगभग 70,000 करोड़ रुपये का है। एशिया में भारत मेडिकल डिवाइस का चौथा सबसे बड़ा बाजार है। निर्माण के लिहाज से देखें तो दुनिया में कुल 2 परसेंट की हिस्सेदारी भारत की है. यानी पूरी दुनिया जितनी डिवाइस बनाती है, उसका महज 2 परसेंट ही भारत में बनता है. इस मामले में ग्लोबल इंडस्ट्री का आकार 250 अरब डॉलर का है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

तंबाकू का सेवन करने वालों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण विकसित होने की संभावना।

तंबाकू का सेवन करने वालों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण विकसित होने की संभावना।

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2021 30203

कोविड बहुत ज्यादा संक्रामक है और धूम्रपान करने वालों में इसका बहुत ज्यादा ख़तरा है। धूम्रपान करने वा

अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर आई सामने, डॉक्टरों ने चस्पा किया नोटिस

अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर आई सामने, डॉक्टरों ने चस्पा किया नोटिस

विशेष संवाददाता August 02 2023 28852

संयुक्त जिला अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। आई फ्लू बीमारी को लेकर डॉक्टरो ने एक नोटिस चस्पा

नर्सिंग सलाहकार पद पर नर्सिंग संवर्ग से ही तैनाती की जाए: महामंत्री अशोक कुमार, राजकीय नर्सेज संघ

नर्सिंग सलाहकार पद पर नर्सिंग संवर्ग से ही तैनाती की जाए: महामंत्री अशोक कुमार, राजकीय नर्सेज संघ

रंजीव ठाकुर September 19 2022 50995

राजकीय नर्सेज संघ ने नियम विरूद्ध उ0प्र0 स्टेट मेडिकल फैकल्टी में नर्सिंग सलाहकार की तैनाती को लेकर

फिट जिम में फिटनेस चैलेंज कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन

फिट जिम में फिटनेस चैलेंज कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन

विशेष संवाददाता March 07 2023 30732

जिम के ओनर वसीम अहमद ने बताया कि जिम में इस फिटनेस चैलेंज कंपटीशन में वरिष्ठ सपा नेता व समाज सेवी हा

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर मनाया जाएगा स्वर्ण जयंती समारोह

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर मनाया जाएगा स्वर्ण जयंती समारोह

अनिल सिंह October 15 2022 31278

स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हो सकते हैं। उपराष्ट्रपति कार्यालय

मेदांता लखनऊ ने पूरे किए 100 सफल लिवर प्रत्यारोपण

मेदांता लखनऊ ने पूरे किए 100 सफल लिवर प्रत्यारोपण

हुज़ैफ़ा अबरार August 21 2026 630

लिवर प्रत्यारोपण लिवर कैंसर और हेपेटाइटिस-बी एवं सी से पीड़ित मरीजों में भी सफलतापूर्वक किया गया है।

कोरोना महामारी से फिर तबाह हो रही दुनिया

कोरोना महामारी से फिर तबाह हो रही दुनिया

हे.जा.स. December 30 2021 31394

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को बड़ा खतरा बताया और कहा कि यह स्वास्थ्य व्यवस्था को तबाह कर सकता है। इससे स

Organ Transport: ग्रीन कॉरिडोर के बजाए ड्रोन से होगा मानव अंगों का परिवहन

Organ Transport: ग्रीन कॉरिडोर के बजाए ड्रोन से होगा मानव अंगों का परिवहन

विशेष संवाददाता September 04 2022 28565

अभी तक मानव अंगों को प्रत्यारोपण के लिए जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस और प्रशासन की म

केजीएमयू में लेजर तकनीक से होगा डायबिटिक रेटीनोपैथी का इलाज।

केजीएमयू में लेजर तकनीक से होगा डायबिटिक रेटीनोपैथी का इलाज।

हुज़ैफ़ा अबरार December 20 2021 30934

अनियंत्रित डायबिटिक पीड़ित मरीजों को आंख संबंधी बीमारी का खतरा कई गुना अधिक रहता है। चिकित्सा विज्ञा

कोरोना वायरस के एक्सई वैरिएंट से गंभीर खतरा नही: डॉ. एनके अरोडा

कोरोना वायरस के एक्सई वैरिएंट से गंभीर खतरा नही: डॉ. एनके अरोडा

एस. के. राणा April 11 2022 35797

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट कई नए वैरिएंट को बढ़ावा दे रहा है। इनमें से एक्सई श्रृंखला के एक्सई व अन्

Login Panel