देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 2.35 लाख नए मामले आये सामने

देश में कोरोना की तीसरी लहर अपने ढलान पर दिख रही है। महामारी के दैनिक मामलों में लगातार कमी दिख रही है। आज 2.35 लाख नए मामले सामने आए हैं।

एस. के. राणा
January 29 2022 Updated: January 30 2022 01:35
0 19669
घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 2.35 लाख नए मामले आये सामने प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर अपने ढलान पर दिख रही है। महामारी के दैनिक मामलों में लगातार कमी दिख रही है। आज 2.35 लाख नए मामले सामने आए हैं। वहीं, रिकवर होने वालों की संख्या 3.37 लाख के करीब रही। विशेषज्ञों का मानना है कि पॉजिटिव केस की रफ्तार अगले 4-5 सप्ताह तक यही रहने वाली है। उन्होंने त्योहारी सीजन, शादी समारोह और चुनावी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यह अनुमान लगया है।

अधिकारियों का कहना है कि डेल्टा से संक्रमित लोगों की तुलना में ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) से संक्रमित मामलों में तेजी से गिरावट होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "ओमिक्रॉन वैरिएंट देश के प्रमख शहरों तक ही सीमित है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में एक साथ उछाल आया है।''

डेल्टा और ओमिक्रॉन के संक्रमण में काफी अंतर
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''एक बार जब संस्करण देश में प्रवेश कर गया, तो दिसंबर के मध्य से लगभग पूरे देश में एक साथ मामले तेजी से फैलने लगे। व्यावहारिक रूप से अब देश के अधिकांश राज्यों में ओमिक्रॉन से संक्रमित 90% से अधिक मरीज आइसोलेशन में हैं।” उन्होंने कहा, "डेल्टा और ओमिक्रॉन के संक्रमण में काफी अंतर है। डेल्टा को गिरावट में छह महीने लगे। वहीं, ओमिक्रॉन वैरिएंट के बहुत तेजी से कम होने की संभावना है।”

कल 871 मरीजों की कोरोना से मौत
देश में बीते 24 घंटे में 2,35,532 नए कोरोना केस दर्ज हुए और 871 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 3,35,939 संक्रमित ठीक हुए, जिससे अब तक रिकवर हुए लोगों की संख्या 3.83 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इस समय एक्टिव केस 20,04,333 हैं। सक्रिय मामलों की दर 4.91% है और रिकवरी रेट 93.89% है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देवी शीतला हॉस्पिटल एंड ट्रामा केअर सेंटर का हुआ उद्घाटन।

देवी शीतला हॉस्पिटल एंड ट्रामा केअर सेंटर का हुआ उद्घाटन।

February 12 2021 25271

अब लालगंज वासियों को एक्सीडेंटल केस में दिल्ली इलाहाबाद लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी, दिल्ली जैसी सु

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति में बदलाव हो: डा. संजय पाठक

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति में बदलाव हो: डा. संजय पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2025 17447

गत 20 वर्षों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को धोख

चीन में गिरते बर्थ रेट के बीच कॉलेज के छात्रों से स्पर्म डोनेट करने की अपील

चीन में गिरते बर्थ रेट के बीच कॉलेज के छात्रों से स्पर्म डोनेट करने की अपील

हे.जा.स. February 13 2023 45499

चीन में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट को स्पर्म डोनेट के लिए सबसे पहले अपील करने वालों में दक्षिण पश्चिम य

बरेली में लंपी वायरस की गिरफ्त में आवारा गोवंशीय

बरेली में लंपी वायरस की गिरफ्त में आवारा गोवंशीय

आरती तिवारी November 18 2022 30092

यूपी समेत कई प्रदेशों में लंपी वायरस की चपेट में आने से गोवंशीय मारे गए हैं।

बाइकर्स के लिए उपलब्ध होगा  एंटी पॉल्यूशन हेलमेट

बाइकर्स के लिए उपलब्ध होगा एंटी पॉल्यूशन हेलमेट

विशेष संवाददाता August 26 2022 35126

Shellios Technolabs नाम के एक स्टार्टअप ने एंटी पॉल्यूशन हेलमेट बनाया है. इस हेलमेट का नाम PUROS है।

मैनपुरी में पोस्टमार्टम के लिए मांगे गए थे रुपए, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की कार्रवाई

मैनपुरी में पोस्टमार्टम के लिए मांगे गए थे रुपए, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की कार्रवाई

विशेष संवाददाता May 30 2023 39372

बुलंदशहर के सीएचसी पहासू में डिलीवरी के दौरान पैसे लेने का मामला सामने आया, वहीं मामले का संज्ञान ले

कोविड से अप्रैल और मई  2021 में हुईं 1.66 लाख से ज़्यादा मौतें।

कोविड से अप्रैल और मई 2021 में हुईं 1.66 लाख से ज़्यादा मौतें।

एस. के. राणा July 26 2021 21690

देश में अप्रैल और मई में कोरोना से हुई कुल मौतों का 41 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली से आया।

ब्लैक फंगस में होम्योपैथी की दवाईयाँ दिखा सकती हैं असर। 

ब्लैक फंगस में होम्योपैथी की दवाईयाँ दिखा सकती हैं असर। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 20 2021 31810

डॉ अनुरूद्ध वर्मा, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक ने बताया कि कुछ विशेष परिस्थितियों में ही कोरोना मरीज

आज नहीं तो कल, यूपी बनेगा बेबी फ्रेंडली स्टेटः डॉ. आर.एन. सिंह

आज नहीं तो कल, यूपी बनेगा बेबी फ्रेंडली स्टेटः डॉ. आर.एन. सिंह

आनंद सिंह December 04 2025 22512

डॉ. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बेबी फ्रे़डली बनवाने के लिए वह आखिरी सा़ंस तक प्रयास करे़ंगे। आज

सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय

सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय

सौंदर्या राय January 22 2023 31477

लेकर महिलाएं तक कम उम्र में होने वाले सफेद बालों से परेशान हैं। सफेद बाल आपको उम्र से पहले ही उम्रदर

Login Panel