देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

सिर्फ सर्दी से नहीं इन 5 अनजान रीज़न्स से फटते हैं आपके होंठ

अगर आप इनका अच्छे से ख्याल नहीं रखेंगे तो गर्मियों में भी होंठों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है किन कारणों से फटते है होंठ-

सौंदर्या राय
January 29 2023 Updated: February 01 2023 04:07
0 39525
सिर्फ सर्दी से नहीं इन 5 अनजान रीज़न्स से फटते हैं आपके होंठ सांकेतिक चित्र

सर्दियों के मौसम में होंठ फटने की समस्या ज्यादातर लोगों में देखी जाती है। होंठ तभी फटते जब इनमें से नमी चली जाती है और यह रुखे हो जाते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ सर्दियों में ही होंठ फटते या सूख जाते हैं। अगर आप इनका अच्छे से ख्याल नहीं रखेंगे तो गर्मियों में भी होंठों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है किन कारणों से फटते है होंठ-

 

चेलाइटिस- Cheilitis

होठों का फटना कोई मामूली बात नहीं है या कोई आम सी दिखने वाली प्रॉब्लम नहीं है। अगर आपके होंठ फटने का कारण ऊपर बताए गए सभी कारणों में से नहीं है तो ये एक सीरियस और डेंजरस स्किन डिजीज हो सकती है, जिसे चेलाइटिस कहते हैं। चेलाइटिस की समस्या होने पर मुंह के कोनों और होठों पर दरारें आ जाती हैं और त्वचा फटने के कारण कई बार खून भी निकलने लगता है। होठों पर सफेद पर्त दिखाई देना, बार-बार छाले निकलना और रूखापन बने रहना इस डिजीज  के सिम्पटम हैं। इस समस्या को नज़रअंदाज़ करने से कई बार इंफेक्शन फैलने का खतरा बन जाता है इसलिए अगर किसी व्यक्ति के होंठ फटने पर घरेलू उपायों से ये ठीक न हो रहा हो, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी कांटेक्ट करें।

 

 डिहाइड्रेशन- Dehydration

होठों के फटने का एक कारण डिहाइड्रेशन भी है। डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी। पानी शरीर के लिए कितना जरूरी है ये बाते की जरूरत नहीं। लेकिन फिर भी कई लोग ऐसे होते हैं जो पानी कम पीते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए। शरीर में पानी का लेवल मेनटेन रखने के लिए दिनभर में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना ज़रूरी है। आमतौर पर एक दिन में 2 से 3 लीटर पानी हर किसी को पीना चाहिए। कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन के अलावा भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

 

होठों पर बार-बार जीभ लगाना - Lip smacking

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपने होठों पर बार-बार जीभ लगाते हैं, ताकि होंठों पर नमी बनी रहे। लेकिन इसका असर उल्टा होता है। होठों पर मुंह की राल लगाने से होंठ नम होने के बजाये उल्टा और रूखे हो जाते हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि सलाइवा (थूक) में कुछ खास एंजाइम्स होते हैं, जो खाने को पचाने में मदद करते हैं। आप जब जीभ को होठों पर फिराते हैं, तो सलाइवा आपके होठों पर लग जाता है और इसकी ऊपरी पर्त एंजाइम्स के असर के कारण सूखने लगती है। इसलिए बार-बार होंठ पर जीभ फिराने से सामान्य से कहीं ज़्यादा होंठ फट जाते हैं।

 

 ज्यादा खट्टा खाना - Sour food

कुछ लोगों को खट्टी चीजें खाना पसंद होता है. खटास के माले में फल भी इस लिस्ट में आते हैं। ऐसे में जो लोग फल बहुत खाते हैं उन्हें फलों में मौजूद सिट्रिक एसिड की वजह से माउथ ड्राइनेस और होंठ फटने की प्रॉब्लम से जूझना पड़ता है। हालांकि खट्टे फलों में विटामिन सी बहुत अच्छी मात्रा में होता है और विटामिन सी आपकी त्वचा की चमक बढ़ाने और एजिंग रोकने के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इन फलों के एसिडिक नेचर के कारण ये त्वचा को डिहाइड्रेट कर सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि अगर आप खट्टे फल खाते हैं, तो पानी भी ज़्यादा पिएं, ताकि शरीर में पानी का लेवल सही बना रहे।

 

एल्कोहल पीना - Drinking alcohol

शराब के शौक़ीन लोग अपने लीवर की चिंता तो नहीं करते कम से कम अपने होठों की ही कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि ज़्यादा एल्कोहल पीने के कारण भी होंठ फट सकते हैं। एल्कोहल शरीर को डिहाइड्रेट करता है, जिसके कारण त्वचा में रूखापन आता है। होंठ काफी सेंसिटिव होते हैं और बोलने, बात करने के दौरान शरीर के अंदर की गर्म हवा के संपर्क में भी लगातार आते हैं, इसलिए होठों की नमी बहुत जल्दी सूखती है। ऐसे में अगर आप एल्कोहल पीते हैं तो आपको होंठ फटने की समस्या हो सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चीन में एक साल के बच्चे के दिमाग में पल रहा था भ्रूण

चीन में एक साल के बच्चे के दिमाग में पल रहा था भ्रूण

हे.जा.स. March 11 2023 22585

चीन में डॉक्टरों ने एक साल के बच्चे के दिमाग में जुड़वां बच्चे की खोज की। डॉक्टरों ने सर्जरी कर भ्रू

देश के पांच साल से कम उम्र के 15 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

देश के पांच साल से कम उम्र के 15 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

एस. के. राणा February 27 2022 34605

देश के पांच साल से कम उम्र के 15 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। हमें सतर्क रहने और यह सु

दुनिया की बड़ी आबादी कोरोनारोधी टीके से वंचित, कोरोना से बचाव के लिए 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण आवश्यक: संयुक्त राष्ट्र

दुनिया की बड़ी आबादी कोरोनारोधी टीके से वंचित, कोरोना से बचाव के लिए 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण आवश्यक: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. December 23 2021 36176

आबादी के एक बड़े हिस्से का टीकाकरण नहीं होने की वजह से, ओमिक्रॉन जैसे नए वैरिएण्ट्स के बार-बार उभरने

संचारी रोगों के खिलाफ आज से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

संचारी रोगों के खिलाफ आज से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

आरती तिवारी July 01 2023 39004

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज से शुरू हो हो

वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करना महत्वाकांक्षी लक्ष्य, योजनाबद्ध तरीके से होगी लक्ष्य की प्राप्ति- डॉ सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2021 29133

टीबी के उन्मूलन के लिए प्रधानमंत्री ने "टीबी पोषण योजना" लागू किया। इसमें निःशुल्क जांच, निःशुल्क उप

लखनऊ में नहीं कम हो रहे कोरोना संक्रमित मरीज़ों के मामले, 16 नए संक्रमित मिले

लखनऊ में नहीं कम हो रहे कोरोना संक्रमित मरीज़ों के मामले, 16 नए संक्रमित मिले

हुज़ैफ़ा अबरार May 10 2022 28415

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है। अभी भी 100 सक्रिय मरीज हैं। राहत

नीट (यूजी) 2022 परीक्षा के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी करेगा एनटीए

नीट (यूजी) 2022 परीक्षा के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी करेगा एनटीए

अखण्ड प्रताप सिंह March 24 2022 51063

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानि नीट (यूजी) के लिए अ

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

अबुज़र शेख़ October 19 2022 25277

प्रयागराज में मौसम के बदलते ही लोग एलर्जी से परेशान है। अस्पतालों में मरीजों के संख्या लगातार बढ़ रह

गोरखपुर सीएमओ ने ईएमटी और एंबुलेंस चालक को किया सम्मानित   

गोरखपुर सीएमओ ने ईएमटी और एंबुलेंस चालक को किया सम्मानित  

आनंद सिंह April 08 2022 44279

ईएमटी दुर्गा प्रसाद यादव और एंबुलेंस चालक मूलचंद्र सम्मानित, एंबुलेंस में आशा कार्यकर्ता की मदद से क

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

रंजीव ठाकुर August 20 2022 31813

जिले में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। सीएमओ से लेकर

Login Panel