देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश के ये राज्य बन रहे कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट

देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,357 नए मामले सामने आए हैं।

एस. के. राणा
April 09 2023 Updated: April 10 2023 08:37
0 25015
देश के ये राज्य बन रहे कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट देश में कोरोना फिर बढ़ा रहा टेंशन

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों में एक बार फिर से दहशत फैलानी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में आए 5,357 नए केस सामने आए है। इसी के साथ अब कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 32 हजार 814 हो गई है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट (positivity rate) 3.39 प्रतिशत हो गया है। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण (corona infection) की बढ़ती रफ्तार चिंता बढ़ा रही है। दिल्ली, मुंबई के बाद केरल में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। केरल में बीते दिन 1801 मामले सामने आए है। एक बार फिर से कई राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन ड्राइव (vaccination drive) को और तेज कर दिया गया है। देश में अब तक 220.66 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) की डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देशभर में 11 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। इनमें तीन गुजरात, दो हिमाचल प्रदेश के संक्रमित थे। बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और केरल के एक-एक संक्रमित ने जान गंवा दी।

 

वहीं यूपी में कोरोना की रफ्तार नहीं रूक रही है। पिछले 24 घंटे में 319 नये मरीज मिले है। राजधानी में पिछले 24 घंटो में कोविड के 66 नए केस दर्ज किए गए। आगरा में भी तेजी से कोरोना बढ़ रहा है. हॉस्पिटल के दो कर्मचारियों समेत 8 संक्रमित मिले। प्रदेश में कुल 1192 एक्टिव केस है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग (health Department) ने राज्य की सभी कोविड लैब को पूरी तरह सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मलेरिया के खिलाफ जंग में कारगार है ये वैक्सीन

मलेरिया के खिलाफ जंग में कारगार है ये वैक्सीन

हे.जा.स. September 09 2022 31163

मलेरिया के टीके की 3 प्रारंभिक खुराक के एक साल बाद लगाई गई बूस्टर खुराक आर 21/मैट्रिक्स-एम मलेरिया स

देहरादून को केंद्र से मिली 90 हजार वैक्सीनेशन डोज

देहरादून को केंद्र से मिली 90 हजार वैक्सीनेशन डोज

विशेष संवाददाता January 19 2023 28317

केंद्र सरकार से राज्य को 90,500 कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। अल्मोड़ा को 4100, बागेश्वर को 1800, चमोल

बदलते मौसम और आतिशबाजी के धुएं से कई लोग बीमार

बदलते मौसम और आतिशबाजी के धुएं से कई लोग बीमार

अबुज़र शेख़ October 27 2022 26290

एसएनएमसी की ओपीडी में मंगलवार को ज्यादातर मरीज मौसम और पटाखों के धुएं की मार के पीड़ित मरीज़ अधिक सं

राजस्थान में ओमिक्रोन संक्रमित नौ मरीज हुए ठीक, आयी पॉजिटिव रिपोर्ट।

राजस्थान में ओमिक्रोन संक्रमित नौ मरीज हुए ठीक, आयी पॉजिटिव रिपोर्ट।

हे.जा.स. December 10 2021 31615

प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने बताया कि कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की सेहत में लगा

चीन में पढ़ने वाले 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों का भविष्य अधर में,  समस्या का हल आश्वासनों तक सीमित

चीन में पढ़ने वाले 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों का भविष्य अधर में, समस्या का हल आश्वासनों तक सीमित

हे.जा.स. February 23 2022 31214

चीन ने वादा किया है कि जल्द ही भारतीय छात्रों की वापसी का रास्ता खोलेगा। करीब दो वर्ष से 23,000 से ज

प्राकृतिक सुंदरता के साथ बहुत काम की औषधि है गेंदे के फूल।

प्राकृतिक सुंदरता के साथ बहुत काम की औषधि है गेंदे के फूल।

लेख विभाग January 02 2021 29604

यह शरीर में जमा सभी विषैले तत्वों को हटाकर शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया में मदद करता है. इसके सा

विटामिन बी12 की कमी के ये है लक्षण, कहीं आप में तो कमी नहीं

विटामिन बी12 की कमी के ये है लक्षण, कहीं आप में तो कमी नहीं

आरती तिवारी September 13 2022 29346

हमारे शरीर के अंग के लिए कई विटामिन जरूरी हैं। आजकल कई लोगों में विटामिन D साथ विटामिन बी12 की कमी क

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

अबुज़र शेख़ October 01 2022 26260

लखनऊ शहर के लगभग सभी इलाकों में डेंगू और डायरिया के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के

डॉक्टर्स के तबादलों को लेकर हाईकोर्ट ने रिट डिस्पोज की: महामंत्री डॉ आर के सैनी

रंजीव ठाकुर August 07 2022 36778

प्रांतीय चिकित्सा सेवा ऑफिसर्स (रि०) वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री डॉ आर के सैनी ने हेल्थ जागरण से क

बीडीके अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम शुरू

बीडीके अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम शुरू

जीतेंद्र कुमार March 08 2023 39000

झुंझुनूं के समसपुर में बन रही मेडिकल कॉलेज शहर के निकट समसपुर गांव में 13.79 हैक्टेयर भूमि पर मेडिक

Login Panel