देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना के घटते संक्रमण के बीच केंद्र ने राज्य सरकारों से प्रतिबंधों में ढील देने को कहा

वर्तमान में देशभर में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। ऐसे में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नए मामलों, एक्टिव केस और पाजिटिविटी दर को देखते हुए अतिरिक्त प्रतिबंधों को संशोधित कर सकते हैं या फिर हटा सकते हैं।'

एस. के. राणा
February 17 2022 Updated: February 18 2022 03:54
0 38811
कोरोना के घटते संक्रमण के बीच केंद्र ने राज्य सरकारों से प्रतिबंधों में ढील देने को कहा केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

नई दिल्ली। देश में कोरोना (Coronavirus) के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मामले लगातार 50 हजार से कम आ रहे हैं। कोरोना के तेजी से घटते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड प्रतिबंधों को संशोधित करने या कम करने की सलाह दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने कहा, '21 जनवरी 2022 के बाद से कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। बीते हफ्ते कोरोना के औसत 50,476 मामले सामने आ रहे थे जबकि बीते 24 घंटे में 27,409 नए केस मिले हैं। वहीं, 15 फरवरी को डेली पाजिटिविटी दर 3.63 दर्ज की गई है।' उन्होंने आगे कहा कि सरकार मौजूदा दिशा-निर्देशों में बदलाव कर रही है। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय दिशा-निर्देशों को भी संशोधित किया है।

उन्होंने कहा, 'वर्तमान में देशभर में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। ऐसे में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नए मामलों, एक्टिव केस और पाजिटिविटी दर को देखते हुए अतिरिक्त प्रतिबंधों को संशोधित कर सकते हैं या फिर हटा सकते हैं।'

एयरपोर्ट पर प्रतिबंध में भी ढील देने की सलाह
इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को उनकी सीमाओं और एयरपोर्ट पर भी कोविड प्रतिबंधों में ढील देने की सलाह दी है, जिससे लोगों की आवाजाही हो सके और अर्थव्यवस्था को नुकसान ना हो। साथ ही उन्होंने राज्यों को कोरोना के मामलों पर नजर रखने को भी कहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ में छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने किया उद्घाटन

लखनऊ में छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने किया उद्घाटन

श्वेता सिंह September 19 2022 38608

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह द्वारा रिबन काट कर पल्स पोलियो अभियान व स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन क

सरोजनी नगर सीएचसी व पीएचसी: उपमुख्यमंत्री के सक्रियता से सुधरी व्यवस्था, गाडी का पटरी पर आना बाकी

रंजीव ठाकुर May 24 2022 39920

सभी काउंटर समय से खुलते हैं और विजटिंग डॉक्टर्स भी समय से आते हैं। लेकिन शाम होते ही यहां आवारा पशु

नवनिर्मित अस्पताल में डॉक्टरों की गई तैनाती

नवनिर्मित अस्पताल में डॉक्टरों की गई तैनाती

विशेष संवाददाता April 24 2023 29969

अयोध्या के मिल्कीपुर में निर्मित 50 बेड के अस्पताल में इलाज शुरू होने से आसपास के मरीजों के साथ ही स

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2022 28962

तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल ज़ेनिक्स, जिसका आयोजन जॉर्जिया, मोलदोवा, रूस और दक्षिण अफ्रीका की 11 साई

दिल्ली: 20 दिन में ही 75 फीसदी किशोरों ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

दिल्ली: 20 दिन में ही 75 फीसदी किशोरों ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

admin January 25 2022 30478

कोरोना टीकाकरण को लेकर दिल्ली के किशोरों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महज 20 दिन में ही 75

खत्म होने की कगार पर शिमला में कोरोना वैक्सीन, महज 5 दिनों का बचा हुआ है स्टॉक

खत्म होने की कगार पर शिमला में कोरोना वैक्सीन, महज 5 दिनों का बचा हुआ है स्टॉक

विशेष संवाददाता January 20 2023 24567

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि हिमाचल में अभी पर्याप्त कोविशील्ड वैक्सीन

आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएगा आलू आइस क्यूब

आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएगा आलू आइस क्यूब

सौंदर्या राय June 27 2023 111388

आलू में विटामिन सी,मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप पोटैटो आइस

कोरोना संक्रमित पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी पीजीआई में भर्ती।

कोरोना संक्रमित पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी पीजीआई में भर्ती।

हे.जा.स. January 02 2021 27786

शुक्रवार को उनकी तबियत बिगड़ने पर शुक्रवार सुबह बेटे ने वही के एक अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सांस

स्तनपान करने वाले बच्चों में विकसित हो रही कोरोनारोधी एंटीबाडी।

स्तनपान करने वाले बच्चों में विकसित हो रही कोरोनारोधी एंटीबाडी।

लेख विभाग September 03 2021 49037

शोधकर्ताओं ने बताया कि कोरोना का टीका लगाने से एंटीबाडी में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। टीके से उन मात

पंजाब में तेज़ी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले

पंजाब में तेज़ी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले

विशेष संवाददाता February 17 2023 35790

पंजाब राज्य कैंसर संस्थान अमृतसर में रोजाना 70-80 कैंसर रोगियों का इलाज हो रहा है, जबकि हजारों लोग न

Login Panel