देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

35 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को साल में एक बार सर्वाइकल कैंसर का टेस्ट जरूरी : डॉ. नीतू गोयल जैन

इस टेस्ट में दर्द नहीं होता, सुई नही लगाई जाती बच्चेदानी के मुंह से ब्रश के द्वारा एक नमूना लेते हैं जिसमें कोई परेशानी नहीं होती है। यह टेस्ट पेनफुल नहीं होता लेकिन अगर सर्वाइकल कैंसर हो जाता है तो वह बहुत पीड़ा दायक और समस्या का कारण बनता है।   

एस. के. राणा
February 23 2026 Updated: February 24 2026 15:34
0 6699

सहारनपुर की प्रसिद्ध कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर नीतू गोयल जैन जी से हेल्थ जागरण के वरिष्ठ संवाददाता आयुष राजपूत ने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की पहचान एवं रोकथाम के संबंध में बातचीत की। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश।     

हेल्थ जागरण - मैम अधिकांश लोगों का प्रश्न रहता है कि हम फिट हैं तो चेकअप क्यों करायें?   

डॉ. नीतू गोयल जैन - आमतौर पर स्वस्थ व्यक्ति सोचता है कि जब हम स्वस्थ हैं तो चेकअप क्यों करायें। किंतु चेकअप से कई बार कोई बड़ी बीमारी जिसके लक्षण दिखाई नहीं देते हैं भी गंभीर स्थिति में पहुंचने से पहले ही पकड़ में आ जाती है। जैसे कि हम सभी को पता है कि "प्रिवेंशन इस बेटर दैन क्योर" तो कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जो धीरे-धीरे डेवलप हो रही होती है। यदि हम साल में एक या दो बार चेकअप करा लेते हैं तो उसमें कोई बुराई नहीं है और भी बेहतर रहता है। कौन-कौन से टेस्ट कराने चाहिए इस पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। विशेषतौर पर मैं महिलाओं को कहना चाहूंगी कि महिलाएं अपनी हेल्थ को सबसे ज्यादा इग्नोर करती हैं। सर्वाइकल कैंसर हमारे देश में और दूसरे देशों में भी बहुत कॉमन होता जा रहा है। इसकी पहचान के लिए एक साधारण सा टेस्ट होता है जिसे "पैप स्मियर" कहते हैं। 35 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को साल में एक बार इस टेस्ट को जरूर करवाना चाहिए।             


        
हेल्थ जागरण - अगर सर्वाइकल कैंसर की बात करें तो इसकी पहचान के लिए कौन से टेस्ट होता है?          

डॉ. नीतू गोयल जैन - इस टेस्ट में दर्द नहीं होता, सुई नही लगाई जाती बच्चेदानी के मुंह से ब्रश के द्वारा एक नमूना लेते हैं जिसमें कोई परेशानी नहीं होती है। यह टेस्ट पेनफुल नहीं होता लेकिन अगर सर्वाइकल कैंसर हो जाता है तो वह बहुत पीड़ा दायक और समस्या का कारण बनता है।         

                 

हेल्थ जागरण - क्या सभी महिलाओं को यह टेस्ट करवाना चाहिए?        

डॉ. नीतू गोयल जैन - 35 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को यदि संभव हो तो 3 महीने में एक बार अन्यथा साल में कम से कम एक बार यह टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के निर्देश के बाद भी अस्पतालों में नहीं शुरू हुई बायोमेट्रिक हाजिरी

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के निर्देश के बाद भी अस्पतालों में नहीं शुरू हुई बायोमेट्रिक हाजिरी

जीतेंद्र कुमार November 12 2022 25898

वहीं अधिकत्तर मेडिकल कॉलेज को एनआईसी से भी नहीं जोड़ा गया है।जबकि राजस्थान की सभी मेडिकल कॉलेज और र

महराजगंज में वायरल फीवर का प्रकोप

महराजगंज में वायरल फीवर का प्रकोप

आरती तिवारी November 03 2022 19976

यूपी में वायरल बुखार का कहर जारी है, लेकिन महाराजगंज जिले में ये बुखार मासूम बच्चों को अपना शिकार बन

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

सौंदर्या राय April 01 2022 31481

रात भर की गहरी नींद आपको दिन भर तरोताज़ा रखती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है और दिनभर का काम अच्छी

रायबरेली में कोरोना को लेकर अलर्ट

रायबरेली में कोरोना को लेकर अलर्ट

विशेष संवाददाता March 29 2023 31668

जिले में कोविड-19 के नए वेरिएंट से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी का अनुपालन करने हेतु सचे

जिला अस्पताल में 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा रोग नियंत्रण अभियान

एस. के. राणा April 01 2023 28852

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने हमसे बातचीत में बताया कि लोगों को रोगों और कोरोन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर केंद्र सरकार गम्भीर, राज्यों को सुझाएँ छह सूत्रीय उपाय

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर केंद्र सरकार गम्भीर, राज्यों को सुझाएँ छह सूत्रीय उपाय

एस. के. राणा December 01 2021 26436

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Variant Omicron) के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सौंदर्या राय June 21 2022 35270

माँइश्चराइजर लगायें जिससे प्रतिदिन कोलेजन और इलास्टिन का प्रोडक्शन हो। स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रे

कश्मीर में लंपी वायरस की चपेट में 30 हजार से ज्यादा गायें

कश्मीर में लंपी वायरस की चपेट में 30 हजार से ज्यादा गायें

विशेष संवाददाता September 14 2022 27916

अनंतनाग जिले के महमूदाबाद इलाके में रहने वाले अधिकतर लोगों की आमदनी का मात्र जरिया पशुपालन है। वह रो

हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष

हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार June 13 2026 1092

प्रदेश के सभी जिलों को उच्च जोखिम गांवों की संख्या के हिसाब से चार श्रेणी में विभाजित किया गया है। 1

डेंगू पड़ रहा भारी, यूपी के हर जिले के मेडिकल कॉलेज में बनेंगे अलग वॉर्ड

डेंगू पड़ रहा भारी, यूपी के हर जिले के मेडिकल कॉलेज में बनेंगे अलग वॉर्ड

श्वेता सिंह October 21 2022 21799

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है एवं कुछ जनपदों में अ

Login Panel