देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया में आधुनिक प्रोस्थेटिक तकनीक पर कार्यशाला

कार्यक्रम में धरमबीर कुमार मुख्य तकनीकी अधिकारी प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स डॉ. आरएमएलआईएमएस ने निचले अंगों के कृत्रिम अंगों की मूलभूत जानकारी एवं हाइड्रोलिक एंकल तकनीक पर व्याख्यान दिया। सचिव डॉ. अमित रंजन ने कहा इस कार्यशाला का उद्देश्य पुनर्वास विशेषज्ञों को आधुनिक प्रोस्थेटिक तकनीकों का सैद्धांतिक ज्ञान देने के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। हम ऐसी पहलों के माध्यम से तकनीक-आधारित पुनर्वास को बढ़ावा देना चाहते हैं, ताकि दिव्यांगजनों की गतिशीलता एवं स्वतंत्रता में सुधार हो सके। 

हुज़ैफ़ा अबरार
November 19 2026 Updated: November 19 2026 00:36
0 14
लोहिया में आधुनिक प्रोस्थेटिक तकनीक पर कार्यशाला Workshop on Modern Prosthetic Technology at RMLIMS

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग द्वारा संस्थान के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स दिवस-26 के उपलक्ष्य में हाइड्रोलिक एंकल निचले अंगों के कृत्रिम अंगों में एक जैव-अनुकरणात्मक तकनीक विषय पर विशेष शैक्षणिक सीएमई एवं हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स दिवस की थीम  PEOPLE – Putting People First: Inclusion, Empowerment and Mobility for All  है, जिसका उद्देश्य समावेश, सशक्तीकरण एवं सभी के लिए गतिशीलता को बढ़ावा देना है। कार्यशाला में आधुनिक हाइड्रोलिक एंकल-फुट तकनीक एवं एलिवेटेड वैक्यूम सस्पेंशन प्रणाली के सिद्धांतों, नैदानिक उपयोगिता तथा व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की गई।

प्रतिभागियों को पारंपरिक प्रोस्थेटिक फुट की तुलना में हाइड्रोलिक एंकल तकनीक की विशेषताओं, चाल एवं गतिशीलता में इसकी भूमिका तथा कृत्रिम अंग के बेहतर सस्पेंशन और नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में धरमबीर कुमार मुख्य तकनीकी अधिकारी प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स डॉ. आरएमएलआईएमएस ने निचले अंगों के कृत्रिम अंगों की मूलभूत जानकारी एवं हाइड्रोलिक एंकल तकनीक पर व्याख्यान दिया। सचिव डॉ. अमित रंजन ने कहा इस कार्यशाला का उद्देश्य पुनर्वास विशेषज्ञों को आधुनिक प्रोस्थेटिक तकनीकों का सैद्धांतिक ज्ञान देने के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। हम ऐसी पहलों के माध्यम से तकनीक-आधारित पुनर्वास को बढ़ावा देना चाहते हैं, ताकि दिव्यांगजनों की गतिशीलता एवं स्वतंत्रता में सुधार हो सके। 

कार्यशाला में प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटिस्ट विभाग के संकाय सदस्यों रेजिडेंट चिकित्सकों तथा अन्य पुनर्वास विशेषज्ञों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रश्नोत्तर एवं प्रतिभागियों के फीडबैक के साथ हुआ। इस आयोजन के माध्यम से संस्थान के भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग ने आधुनिक प्रोस्थेटिक एवं ऑर्थोटिक तकनीकों के प्रसार तथा दिव्यांगजनों के लिए बेहतर, प्रभावी एवं तकनीक-आधारित पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जानिए डिप्रेशन के लक्षण, बचाव और इलाज

जानिए डिप्रेशन के लक्षण, बचाव और इलाज

लेख विभाग April 01 2022 39035

डिप्रेशन एक मानसिक समस्या है। यह मरीज को शारीरिक रूप से भी प्रभावित करती है जैसे थकावट, दुबलापन या म

डेंगू की जांच निजी लैब में 1200 से 1400 रुपये में होगी

डेंगू की जांच निजी लैब में 1200 से 1400 रुपये में होगी

आरती तिवारी September 02 2023 35147

डेंगू की जांच का शुल्क 1200-1400 रुपये जबकि चिकनगुनिया का 1200 से 1700 और स्क्रब टाइफस का 1200-1400

महामारी ने सस्ती प्रौद्योगिकियों में निवेश और जीवनरक्षक टीकों के खोज में निवेश को महत्वपूर्ण बनाया।

महामारी ने सस्ती प्रौद्योगिकियों में निवेश और जीवनरक्षक टीकों के खोज में निवेश को महत्वपूर्ण बनाया।

हे.जा.स. December 15 2021 24170

हम सभी जानते हैं कि काफी असामनता थी। निम्न मध्यम आय और मध्यम आय वाले देशों में अभी भी टीकाकरण को लेक

अपनी खूबसूरती निखारने के लिए, बरसात के मौसम में करिये योग

अपनी खूबसूरती निखारने के लिए, बरसात के मौसम में करिये योग

सौंदर्या राय August 06 2022 29514

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना 20 मिनट योग करने से त्वचा अपना कसाव जल्दी नहीं खोती। शरीर को शेप में ल

बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कोविड-19 पाबंदियों में विस्तार करेगा जापान

बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कोविड-19 पाबंदियों में विस्तार करेगा जापान

हे.जा.स. January 19 2022 29506

जापान की सरकार कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से और लोगों के संक्रमित होने के मद्देनजर राजधानी तोक्

मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

विशेष संवाददाता September 15 2022 28268

मध्यप्रदेश में गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल में चिकित्सा की पढ़ाई इसी सत्र से हिन्दी में प्रारंभ होगी। इ

पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती।

पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती।

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 65593

पर्यावरण के प्रदूषण के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों रोगों के उपचार में होम्योपैथिक दवाइयाँ पूरी तरह

आंखें फड़फड़ाना अपशगुन नहीं, इलाज ज़रूरी।

आंखें फड़फड़ाना अपशगुन नहीं, इलाज ज़रूरी।

लेख विभाग January 04 2021 34203

आंख फड़फड़ाने का सीधा संबंध उसकी मांसपेशियों से है। अगर लंबे समय से ऐसा हो रहा है, तो एक बार आंखों क

बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग अलर्ट

बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता January 06 2023 31950

पशुपालन विभाग जिला सोलन के उपनिदेशक बीबी गुप्ता ने बताया कि जिले में अलर्ट कर दिया है।

आईएमए लखनऊ एवं एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

आईएमए लखनऊ एवं एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2026 1561

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और इस प्रकार के सामूहिक प्रयास जरूरतमंद मरीजों के लि

Login Panel