










































Awareness Program on World COPD Day by Lohiya Institute Lucknow
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बुधवार को विश्व सीओपीडी दिवस और विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह-26 के अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग फार्माकोलॉजी विभाग और कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने आईक्यूएसी के सहयोग से संयुक्त सीएमई एवं सीएनई कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का विषय नर्सों में एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना और सीओपीडी के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय कुमार वर्मा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो. डॉ शिव कुमार मुद्गल और फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अर्पिता सिंह रहे। आयोजन सचिव की जिम्मेदारी रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रो डॉ. हेमंत कुमार कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उप-प्राचार्य प्रो. डॉ. निपिन कलाल और फार्माकोलॉजी विभाग की एडिशनल प्रोफेसर डॉ. पूजा शुक्ला ने निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रो एवं विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय कुमार वर्मा के स्वागत भाषण से हुआ।
केजीएमयू के प्रो. डॉ. आर.के. दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस को शपथ दिलाई और नर्स-आधारित एंटीमाइक्रोबियल स्टेवार्डशिप पर व्याख्यान दिया। निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह ने कहा एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस एक उभरती हुई गंभीर स्वास्थ्य चुनौती है, जिसके नियंत्रण के लिए विभागों के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा मिलकर आयोजित ऐसे सीएमई को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के डीन प्रो. डॉ. राजन भटनागर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. विक्रम सिंह और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वैज्ञानिक सत्रों में फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अर्पिता सिंह ने एंटीबायोटिक उपचार की रणनीतियों, प्रो. निपिन कलाल ने उपकरण से जुड़े संक्रमण और उनकी रोकथाम, प्रो. डॉ. अजय कुमार वर्मा ने सीओपीडी और अस्थमा के प्रबंधन में पीवीसी20 वैक्सीन की भूमिका तथा डॉ. नंदिनी दीक्षित ने सीओपीडी के अचानक बिगड़ने (एक्यूट एक्सेसरबेशन) के प्रबंधन पर व्याख्यान दिए।
वैज्ञानिक सत्रों में फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अर्पिता सिंह ने एंटीबायोटिक उपचार की रणनीतियों, प्रो. निपिन कलाल ने उपकरण से जुड़े संक्रमण और उनकी रोकथाम प्रो. डॉ. अजय कुमार वर्मा ने सीओपीडी और अस्थमा के प्रबंधन में PCV-20 वैक्सीन की भूमिका तथा डॉ. नंदिनी दीक्षित ने सीओपीडी के अचानक बिगड़ने (एक्यूट एक्सेसरबेशन) के प्रबंधन पर व्याख्यान दिए। प्रो. डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि विश्व सीओपीडी दिवस हर वर्ष नवंबर माह के तीसरे बुधवार को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दुनियाभर में सीओपीडी के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि सीओपीडी दुनिया में मृत्यु का तीसरा प्रमुख कारण है। उन्होंने सीओपीडी पर लिखी हिंदी पुस्तक सीओपीडी: सही जानकारी सही देखभाल के बारे में जानकारी दी। इलाज के लिए आए सीओपीडी मरीजों को दवा और परामर्श के साथ यह पुस्तक भी दी गई।
प्रो. वर्मा ने बताया कि विश्व सीओपीडी दिवस के उपलक्ष्य में इस पूरे नवंबर में विभाग के आईपीडी में भर्ती सीओपीडी मरीजों को यह पुस्तक मुफ्त दी जाएगी, जिससे मरीज और उनके परिजन बीमारी को समझ सकें और बेहतर इलाज के साथ अपना ध्यान रख सकें। प्रो. वर्मा और डॉ. अनुज कुमार पाण्डेय द्वारा सरल हिंदी में लिखी यह पुस्तक मरीजों, उनके परिजनों और आशा कार्यकर्ताओं के लिए उपयोगी है। कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिव कुमार मुद्गल के मार्गदर्शन में नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज का संचालन डॉ. रंजना वर्मा, सुश्री शालिनी राज कुमावत और सुश्री सौम्या पी. श्रीवास्तव ने किया। दो टीमों को क्रमशः प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के फैकल्टी, रेज़िडेंट्स, विद्यार्थी और नर्सिंग स्टाफ सहित कुल 125 प्रतिभागी उपस्थित रहे।







हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2026 0 889
लेख विभाग November 15 2026 0 763
हुज़ैफ़ा अबरार November 16 2026 0 651
हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2026 0 609
हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2026 0 315
हुज़ैफ़ा अबरार November 16 2026 0 294
हुज़ैफ़ा अबरार November 18 2026 0 280
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1918
विशेष संवाददाता November 08 2026 0 1267
हुज़ैफ़ा अबरार November 07 2026 0 1253
लेख विभाग November 09 2026 0 1253
सौंदर्या राय November 12 2026 0 1071
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1036
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1015
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 11235
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 7651
एस. के. राणा February 01 2026 0 7294
एस. के. राणा January 20 2026 0 6979
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 6622
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 6279
एस. के. राणा January 13 2026 0 5831
सौंदर्य
सौंदर्या राय March 05 2022 0 35426
सौंदर्या राय February 26 2022 0 43216
सौंदर्या राय February 25 2022 0 79603
सौंदर्या राय February 08 2022 0 34334
admin January 15 2022 0 36212
सौंदर्या राय September 02 2021 0 62019
कोरोना ने दुनिया में जमकर कहर बरपाया था। वहीं अब कोविड वैक्सीन से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामन
रेटिनॉल एक एंटी-एजिंग क्रीम है जिसमें विटामिन ए कंपाउंड होता है। क्रीम में रेटिनॉल की मौजूदगी उम्र ब
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोरोना
डॉ. बीपी सिंह एमबीबीएस एमडी चेस्ट, डायरेक्टर मिडलैंड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने कहा भारत में सीओपी
ऑप्टोमेट्रिस्ट दृष्टि और स्वास्थ्य समस्याओं, दोनों के लिए आंखों की जांच करते हैं और चश्मे व कॉन्टैक्
सिप्ला की योजना मोलनुपिरवीर को सिप्मोल्नु ब्रांड नाम से लॉन्च करने की है। मोलनुपिरवीर यूके मेडिसिन्स
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण छह औ
एचडब्ल्यूजी की प्रत्येक बैठक के साथ एक अतिरिक्त आयोजन की मेजबानी करने की भी योजना बना रहा है। जिनमें
डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने शासन द्वारा निर्धारित सेवा शुल्क की एकल पॉलिसी को 09 जु
वैश्विक महामारियों के लिए शुरुआती चेतावनी प्रणाली के सृजन में चुनौतियाँ व अवसर’ विषय पर विशेषज्ञों न

COMMENTS