देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अमित मोहन प्रसाद के ट्रांसफर पर पीएमएस एसोसिएशन की प्रतिक्रिया, उठाए भ्रष्टाचार के अन्य मामले

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स और उसके बाद हुए निलम्बन को लेकर अपर एसीएस अमित मोहन प्रसाद का नाम काफी उछला था और पीएमएस एसोसिएशन लगातार उनकी जाँच की बात कह रही थी। आज अमित मोहन प्रसाद का ट्रांसफर दूसरे विभाग में हो गया तो एसोसिएशन ने इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए नए अधिकारी से अपील की और भ्रष्टाचार के नए मामले उठाए है।

रंजीव ठाकुर
September 02 2022 Updated: September 02 2022 05:13
0 35300

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स और उसके बाद हुए निलम्बन को लेकर अपर एसीएस अमित मोहन प्रसाद का नाम काफी उछला था और पीएमएस एसोसिएशन लगातार उनकी जाँच की बात कह रही थी। आज अमित मोहन प्रसाद का ट्रांसफर दूसरे विभाग में हो गया तो एसोसिएशन ने इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए नए अधिकारी से अपील की और भ्रष्टाचार के नए मामले उठाए है। 

पीएमएस ऑफीसर्स (रि.) वेलफेयर एसोसिएशन (PMS Officers (R.) Welfare Association) के महामंत्री डॉ आर के सैनी ने अपर एसीएस अमित मोहन प्रसाद के ट्रांसफर पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि सीएम योगी (CM Yogi) ने यह काम बहुत सराहनीय किया है और भ्रष्टाचारी तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले चले गए है। ये दूसरे विभागों में जा कर भ्रष्टाचार करेंगे। वास्तविक रूप में उनको दण्ड देना चाहिए और उनके खिलाफ जाँच बिठानी चाहिए। 

नए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पार्थ सारथी सेन शर्मा (Partha Sarathi Sen Sharma) का स्वागत करते हुए डॉ आर के सैनी ने कहा कि एसोसिएशन (PMS Association) चाहती है कि भ्रष्टाचार को विभाग में जड़ से समाप्त करे और इसके लिए सभी भ्रष्टाचारियों को चिन्हित करके विशेष अभियान चलावे। जीरो टालरेंस की निति पर चलते हुए योगी सरकार (Yogi government) की कसौटी पर खरा उतरें। स्वास्थ्य विभाग में बहुत भ्रष्टाचार था इसलिए योगी सरकार नए प्रमुख सचिव को लाई है। एसोसिएशन आशा करती है कि यह ह्रदयस्पर्शी तरीके से कार्य करेंगे और समस्याओं का निवारण करेंगे। 

इसके बाद डॉ आर के सैनी (Dr RK Saini) ने स्वास्थ्य विभाग (UP Health Department) में कई अन्य मामलों को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला। डॉ एस पी राम, स्टाफ ऑफिसर एनएचआरएम (NHRM) और संयुक्त निदेशक डॉ राजीव बंसवाल भ्रष्टाचार (Health Department corruption) में लिप्त थे और डीजी हेल्थ (DG Health) के खिलाफ गवाही दी थी। इसके बाद भी बंसवाल को आहरण-वितरण का सम्वेदनशील पद दे दिया गया। बंसवाल एनएचआरएम में खरीद फरोख्त स्कैण्डल में दोषी नामित है।

डॉ आर के सैनी ने कहा कि इसको लेकर एसोसिएशन ने डीजी हेल्थ डॉ लिली सिंह को कई बार पत्र लिखा लेकिन नतीजा नहीं निकला। भ्रष्टाचारी डॉ राजीव बंसवाल (Dr. Rajiv Banswal) सम्वेदनशील पद पर बने हुए है। इसके ऊपर कई मामले लम्बित हैं और इसकी सांठगांठ कुछ सचिव लोगों से है। यह भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त है और योगी सरकार को कलंकित कर रहा है। कहीं ऐसा ना हो कि इसके चक्कर में डॉ लिली सिंह (Dr Lilly Singh) जेल चली जाए। शासन में बंसवाल के खिलाफ जांचे लम्बित हैं और फिर भी इसे दो महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दे रखी है। 

एक दूसरे प्रकरण पर बोलते हुए डॉ आर के सैनी ने कहा कि देश दीपक पाल, सीएमओ, हरदोई (CMO Hardoi) ने सुरेन्द्र यादव नाम के एक रिटायर्ड बाबू को नौकरी पर रखा हुआ है जो घोटाला कर रहा है। इसके लिए एसोसिएशन डीएम हरदोई को पत्र लिख चुकी है। यदि डीएम हरदोई (DM Hardoi) संज्ञान नहीं लेंगे तो एसोसिएशन इसके खिलाफ कोर्ट जाएगी।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

योग जीवन पद्धति के साथ स्वास्थ्य सुधार का माध्यम भी है 

योग जीवन पद्धति के साथ स्वास्थ्य सुधार का माध्यम भी है 

लेख विभाग June 21 2022 38085

यद्यपि योग मुख्यतः एक जीवन पद्धति है, तथापि, इसके प्रोत्साहक, निवारक और रोगनाशक अन्तःक्षेप प्रभावोत्

40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान

40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान

विशेष संवाददाता September 15 2022 24993

दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाओं में सबसे ज्यादा केस इसी कैंसर के आते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जामनगर में जीसीटीएम का करेंगे भूमि पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जामनगर में जीसीटीएम का करेंगे भूमि पूजन

विशेष संवाददाता April 14 2022 25623

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में स्वास्थ्य के प्रति सम्रग दृष्टिकोण अपनाया गया जो आज अधिक प्रा

ग्लेनमार्क, स्ट्राइड्स फार्मा और सिप्ला ने अमेरिका से वापस मंगाईं अपनी दवाएं

ग्लेनमार्क, स्ट्राइड्स फार्मा और सिप्ला ने अमेरिका से वापस मंगाईं अपनी दवाएं

श्वेता सिंह August 22 2022 37674

दवाओं के सबसे बड़े बाजार अमेरिका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दवा कंपनियां ग्लेनमार्क, स्ट्

अब आनुवंशिक बीमारियों की जांच रिपोर्ट सस्ती और 48 घंटे में ही मिलेगी

अब आनुवंशिक बीमारियों की जांच रिपोर्ट सस्ती और 48 घंटे में ही मिलेगी

रंजीव ठाकुर September 20 2022 30354

बीएचयू के साइंटिस्ट्स ने ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे थैलासीमिया, हिमोफीलिया जैसी बीमारियों का परीक्

मोबाइल-लैपटॉप के ज्यादा प्रयोग से 80% लोग न्यूरॉलजिया के शिकार: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

मोबाइल-लैपटॉप के ज्यादा प्रयोग से 80% लोग न्यूरॉलजिया के शिकार: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

श्वेता सिंह August 22 2022 27640

मोबाइल और लैपटॉप बीते कुछ सालों में एक ऐसी जरूरत बन गई है कि लोगों का काम इनके बिना चलना मुश्किल हो

इराकी महिला की गुरूग्राम के अस्पताल में की गई दुर्लभ सर्जरी

इराकी महिला की गुरूग्राम के अस्पताल में की गई दुर्लभ सर्जरी

विशेष संवाददाता November 27 2022 25369

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक बयान में कहा कि डॉक्टरों की एक टीम ने 'पावर स्पाइरल एंटेरो

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए दिनचर्या का नियमित रूप से पालन करें

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए दिनचर्या का नियमित रूप से पालन करें

लेख विभाग August 18 2022 44022

आयुर्वेद यह मानता है कि दिनचर्या शरीर और मन का अनुशासन है। दिनचर्या के नियमित रूप से पालन करने पर प्

किशोरियों को ब्रेस्ट, सर्वाइकल व ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया 

किशोरियों को ब्रेस्ट, सर्वाइकल व ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया 

रंजीव ठाकुर May 22 2022 34522

कार्यक्रम में नीलू त्रिवेदी ने माहवारी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े को गर्भाशय के कैंसर का

RMLअस्पताल में इंटर्नशिप पूरी कर चुके छात्रों का प्रदर्शन

RMLअस्पताल में इंटर्नशिप पूरी कर चुके छात्रों का प्रदर्शन

आरती तिवारी July 11 2023 35035

लखनऊ के प्रतिष्ठित आयुर्विज्ञान संस्थान राम मनोहर लोहिया में इंटर्नशिप कर चुके छात्रों ने एक प्रदर्श

Login Panel