देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

लापरवाही ! ग्वालियर के एक अस्पताल से मिले अज़िथ्रोमिसिन सिरप में कीड़े ?

ग्वालियर के मुरार के प्रसूति गृह अस्पताल में एक महिला अपने बीमार बच्चे को डॉक्टर को दिखाने आई थी। डॉक्टर ने बच्चे के लिए एजिथ्रोमाइसिन ओरल सस्पेंशन सिरप लिखा। महिला जब दवा वितरण केंद्र से सिरप लेकर घर जाने लगी और उसे बच्चे को पिलाने के लिए खोला, तो अंदर उसे काले रंग का कीड़े जैसा कुछ दिखाई दिया।

हे.जा.स.
October 16 2025 Updated: October 16 2025 12:10
0 5524
लापरवाही ! ग्वालियर के एक अस्पताल से मिले अज़िथ्रोमिसिन सिरप में कीड़े ? मुरार के प्रसूति गृह अस्पताल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मासूम बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। ग्वालियर के जिला अस्पताल मुरार में बच्चों को दी जाने वाली एंटीबायोटिक सिरप में कीड़े निकले। कुछ समय पहले जहरीली कफ सिरप से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी। फिर भी स्वास्थ्य महकमा नहीं चेता। 


ग्वालियर के मुरार के प्रसूति गृह अस्पताल में एक महिला अपने बीमार बच्चे को डॉक्टर को दिखाने आई थी। डॉक्टर ने बच्चे के लिए एजिथ्रोमाइसिन ओरल सस्पेंशन सिरप लिखा। महिला जब दवा वितरण केंद्र से सिरप लेकर घर जाने लगी और उसे बच्चे को पिलाने के लिए खोला, तो अंदर उसे काले रंग का कीड़े जैसा कुछ दिखाई दिया। घबराई हुई महिला ने दवा की शीशी सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा को इसकी जानकारी दी। 

 
शिकायत मिलते ही खाद्य और औषधि विभाग (FDD) ने दवा स्टोर से सिरप के सैंपल लिए और मौके पर ही एजिथ्रोमाइसिन सिरप के वितरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही जिन वितरण केंद्रों पर यह सिरप पहले ही भेजी जा चुकी थी, वहां से इसे रिकॉल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


दोष साबित होने पर सख्त कार्रवाई
ड्रग इंस्पेक्टर अनुभूति शर्मा ने बताया कि सिरप के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। यदि रिपोर्ट में अमानक या हानिकारक तत्व पाए जाते हैं, तो संबंधित कंपनी और सप्लायर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि जांच पूरी होने तक इस सिरप का वितरण और उपयोग पूरी तरह रोक दिया जाए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस से घर बैठे नज़र रखें अपने हार्ट पर

पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस से घर बैठे नज़र रखें अपने हार्ट पर

एस. के. राणा January 25 2022 31999

अब पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस भी बाज़ार में आ गयी है। इससे घर में बैठकर ही दिल की धड़कन पर 24 घण्टे नजर र

अंगदान से जुड़े नियम और भ्रांतियां जानना आवश्यक है: डॉ आदित्य कुमार शर्मा

रंजीव ठाकुर May 21 2022 36299

किडनी खराब होने पर मरीज डायलिसिस के जरिए 4-5 सालों तक जीवित रह सकता है जबकि ट्रांसप्लांट के बाद जीवन

ठंड में होने वाली जुकाम के लिए रामबाण साबित होगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

ठंड में होने वाली जुकाम के लिए रामबाण साबित होगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

श्वेता सिंह November 05 2022 35242

इसके सेवन से पेट की गैस, अपच और आव की दिक्कत दूर हो जाती है। खांसी और कफ में यह आपको आराम देता है। द

प्रदेश में घट रहा है कोरोना का संक्रमण।

प्रदेश में घट रहा है कोरोना का संक्रमण।

हुज़ैफ़ा अबरार May 14 2021 37464

प्रदेश में 30 अप्रैल 2021 को 310783 एक्टिव मरीज थे। इसके मुकाबले वर्तमान में 204658 एक्टिव मरीज बचे

मुख्यमंत्री योगी ने किया पांच हजार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ।

मुख्यमंत्री योगी ने किया पांच हजार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ।

हुज़ैफ़ा अबरार December 06 2021 28411

आजादी के बाद 74 वर्षों तक उत्तर प्रदेश में 20,000 स्वास्थ्य उपकेंद्र थे, जबकि वर्तमान सरकार ने एक दि

लोहिया में उप्र में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित  

लोहिया में उप्र में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित  

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 756

सही समय पर सटीक जांच जन-जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता ही संक्रमण की कड़ियों को तोड़ने तथा रोग

हेल्थ एटीएम मशीन का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

आरती तिवारी September 12 2022 41309

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत दौरे पर पहुंचे। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और

आजमाएं, नेल पॉलिश रिमूव करने के ये घरेलू नुस्खे

आजमाएं, नेल पॉलिश रिमूव करने के ये घरेलू नुस्खे

लेख विभाग October 24 2022 98895

अगर आपको कहीं शादी या पार्टी में जाना हो और नेल पॉलिश रिमूवर की बोतल खाली हो गई है तो ऐसी स्थिति में

स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर कार्यवाही शुरू, 48 डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स निरस्त

स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर कार्यवाही शुरू, 48 डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स निरस्त

रंजीव ठाकुर July 31 2022 25858

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर कार्यवाही शुरू हो गई है। शनिवार को 48 चिकित्

जांच में फेल पाया गया एंटीबायोटिक इंजेक्शन एमॉक्सीसिलिन

जांच में फेल पाया गया एंटीबायोटिक इंजेक्शन एमॉक्सीसिलिन

अबुज़र शेख़ October 13 2022 26720

2 दिसंबर 2021 को अमृतसर की एएनजी लाइफ साइंस इंडिया कंपनी द्वारा एमॉक्सीसिलिन ट्रॉयहाईड्रेट विद कैल्

Login Panel