देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दी गयी ये सलाह

कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। मास्क लगाएं, दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें और बार-बार अपने हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें। भीड़ भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें और बेवजह घर से बाहर न निकलें।

आरती तिवारी
May 01 2023 Updated: May 02 2023 12:34
0 33296
आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दी गयी ये सलाह आरोग्य स्वास्थ्य मेला

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के सभी ग्रामीण और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (primary health centers) पर आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (chief Medical Officer) डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि कोरोना (Covid-19) से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। मास्क लगाएं, दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें और बार-बार अपने हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें। भीड़ भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें और बेवजह घर से बाहर न निकलें।

 

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों (health centers) पर आयोजित इस आरोग्य मेले का कुल 4349 लोगों ने लाभ उठाया, जिसमें 1641 पुरुष, 2011 महिलायें और 697 बच्चे शामिल हैं। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) के 30 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। इसके साथ ही 64 लोगों ने कोविड एंटीजन टेस्ट कराया, सभी निगेटिव आए।

 

आरोग्य मेले (wellness fair) में गर्भावस्था एवं प्रसव कालीन सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया और निमोनिया के रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी और सुविधाएं दी जा रही हैं। कुपोषित बच्चों की पहचान और उनके उपचार के लिए समुचित कार्यवाही की जा रही है। परिवार कल्याण कार्यक्रमों के तहत बास्केट ऑफ च्वाइस के बारे में मेले में आने वाले लोगों को बताया जा रहा है और इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधन भी मुहैया कराए जा रहे हैं।

 

इसके अलावा ओ.पी.डी. की सेवाओं के साथ ही फाइलेरिया, दिमागी बुखार (brain fever), टीबी, मलेरिया, डेंगू, एवं कुष्ठ रोग से सम्बंधित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार और संदर्भन (रेफर) की सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। आरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य कार्यक्रमों  के स्टॉल लगाए गए। मेले में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) ने भी अपना स्टाल लगाया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सेक्स: वैदिक दृष्टिकोण

सेक्स: वैदिक दृष्टिकोण

लेख विभाग July 24 2022 272203

कई प्रमुख मंदिरों में मौजूद कलाकृतियां और मूर्तियां स्पष्ट रूप से यौन गतिविधियों में लगे पुरुषों और

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से तीसरी लहर का ख़तरा, 24 घंटे में आए 33,750 नए मामले

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से तीसरी लहर का ख़तरा, 24 घंटे में आए 33,750 नए मामले

एस. के. राणा January 03 2022 25531

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 33,750 नए मामले सामने आए हैं। जो शनिवार के मामलों में 22

क्षय रोगियों की तलाश अभियान में मिले 13 नये मरीज

क्षय रोगियों की तलाश अभियान में मिले 13 नये मरीज

अजीत मौर्य January 07 2021 24489

खांसी, बलगम, बलगम में खून का आना, वजन कम होना, सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार टीबी के लक्षण ह

झोलाछाप डॉक्टरों के हौंसले बुलंद, गलत इलाज से बच्ची ने गंवाया पैर

झोलाछाप डॉक्टरों के हौंसले बुलंद, गलत इलाज से बच्ची ने गंवाया पैर

आरती तिवारी May 17 2023 33136

डिप्टी सीएम ने कहा कि जिलाधिकारी और सीएमओ तत्काल मामले की जांच करें। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

February 20 2021 33319

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उनके स्टाक, दवाइयां, मास्क, सैनिटाइज

चमत्कार: डॉक्टगरों ने मरीज की भोजन नली से निकाला सबसे बड़ा ट्यूमर

चमत्कार: डॉक्टगरों ने मरीज की भोजन नली से निकाला सबसे बड़ा ट्यूमर

एस. के. राणा May 14 2023 40269

प्रोफेसर अनिल अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि मरीज को खाना निगलने में परेशानी हो रही थी। जांच की त

बेरिएट्रिक सर्जरी से वजन कम होने के साथ जिंदगी में भी होगा सुधार।

बेरिएट्रिक सर्जरी से वजन कम होने के साथ जिंदगी में भी होगा सुधार।

हुज़ैफ़ा अबरार March 04 2021 27865

बैरिएट्रिक सर्जरी से कई सारे लाभ मिलते है। यह सर्जरी दूरबीन विधि से की जाती है जिस वजह से मरीज 2 या

मलेरिया के खिलाफ विशेष अभियान की शुरूआत

मलेरिया के खिलाफ विशेष अभियान की शुरूआत

आरती तिवारी June 01 2023 26489

निदेशक डॉ. एके सिंह के मुताबिक, मानसून व उसके बाद मच्छरों की तादाद अचानक बढ़ने लगती है। मलेरिया उन्म

पैरों की नस चढ़ जाए तो इन उपायों से पाएं राहत

पैरों की नस चढ़ जाए तो इन उपायों से पाएं राहत

श्वेता सिंह October 18 2022 49595

यह समस्या बेहद दर्दनाक और उलझन पैदा हो सकती है। यह समस्या ज्यादातर पैर की नसों पर होती है हालांकि शर

इंग्लैंड में कोरोना वायरस को लेकर सभी प्रतिबंध खत्म 

Login Panel