देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘‘अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चलता हो कि बीए.2.75 ओमीक्रोन के पहले के स्वरूपों के मुकाबले अधिक गंभीर है।’’ शहर में शनिवार को दोपहर तक कोविड-19 के 9,153 नए मामले सामने आए।

हे.जा.स.
July 18 2022 Updated: July 18 2022 00:13
0 22686
सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए प्रतीकात्मक चित्र

सिंगापुर (भाषा)। सिंगापुर में हाल में भारत की यात्रा करने वाले दो लोग ओमीक्रोन के उप-स्वरूप बीए.2.75 से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों लोगों ने हाल में भारत की यात्रा की थी और कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के तुरंत बाद उन्होंने अपने आप को पृथक कर लिया जो अब संक्रमण से पूरी तरह उबर चुके हैं।

यहां मीडिया में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, बीए.2.75 उप-स्वरूप (BA.2.75 sub variant) सबसे पहले मई में भारत में पाया गया था। इसके बाद ओमीक्रोन (Omicron) के इस नए उप-स्वरूप के मामले ब्रिटेन (Britain), अमेरिका (America), ऑस्ट्रेलिया (Australia), जर्मनी (Germany) और कनाडा (Canada) समेत करीब 10 अन्य देशों में सामने आ चुके हैं।

मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘‘अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चलता हो कि बीए.2.75 ओमीक्रोन के पहले के स्वरूपों के मुकाबले अधिक गंभीर है।’’इस बीच, शहर में शनिवार को दोपहर तक कोविड-19 के 9,153 नए मामले सामने आए, जिनमें से 8,691 स्थानीय संक्रमण के मामले हैं और 462 मामले बाहर से आए लोगों में पाए गए।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, तीन और लोगों की मौत होने से महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 1,450 हो गई है। सिंगापुर में महामारी फैलने के बाद से अब तक कोविड-19 (Covid-19) के कुल 15,89,099 मामले दर्ज किए गए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दियों में मीठा खाने के बाद ऐसे मेंटेन करें वजन

सर्दियों में मीठा खाने के बाद ऐसे मेंटेन करें वजन

लेख विभाग November 10 2022 36302

सर्दियों में भले ही ठंड और प्रदूषण की वजह से आपको बाहर निकलने का मन ना हो तो आप घर में ही कुछ देर के

आर्थराइटिस: लक्षण, कारण, उपचार और दुष्प्रभाव

आर्थराइटिस: लक्षण, कारण, उपचार और दुष्प्रभाव

लेख विभाग October 13 2022 37301

किसी व्यक्ति को आर्थराइटिस है या नहीं, यह समझने के लिए लगातार जोड़ों का दर्द और जकड़न दो सबसे आम लक्

पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन संक्रमण, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी की चेतावनी।

पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन संक्रमण, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी की चेतावनी।

हे.जा.स. December 19 2021 38012

देशों में सामुदायिक स्तर पर प्रसार अधिक है वहां पर ओमिक्रॉन के मामले डेढ़ से तीन दिनों में दोगुने

को-विन एप्प पर 12 से 14 साल के बच्चों का नहीं दिखा स्लॉट, कल से शुरू होने वाले टीकाकरण की तैयारियों का पता नहीं

को-विन एप्प पर 12 से 14 साल के बच्चों का नहीं दिखा स्लॉट, कल से शुरू होने वाले टीकाकरण की तैयारियों का पता नहीं

आनंद सिंह March 16 2022 27122

कोविन ऐप पर 15 से 18 साल, 18 साल से ऊपर का स्लाट तो दिख रहा है लेकिन 12 से 14 साल के बच्चों वाला स्ल

स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्थानांतरण निजी और परस्पर अनुरोध पर ही हो: महासंघ 

स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्थानांतरण निजी और परस्पर अनुरोध पर ही हो: महासंघ 

हुज़ैफ़ा अबरार June 25 2022 35683

समस्त संवर्ग के कर्मियों का स्थानांतरण मात्र निजी अनुरोध, परस्पर निजी अनुरोध, प्रशासनिक आधार पर ही

सांस फूलने को न करें नजरअंदाज, पल्मोनरी हाइपरटेंशन का हो सकता है संकेत:प्रो. वेद प्रकाश

सांस फूलने को न करें नजरअंदाज, पल्मोनरी हाइपरटेंशन का हो सकता है संकेत:प्रो. वेद प्रकाश

हुज़ैफ़ा अबरार August 09 2026 2499

प्रो. वेद प्रकाश बताया कि पल्मोनरी हाइपरटेंशन फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं से जुड़ी स्थिति है। इसमें फेफ

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

एस. के. राणा February 27 2022 29060

चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें जमीन आवंटन अच्छी नीतियों का निर्माण कर सकती हैं

कोविड-19: देश में नए संक्रमित और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

कोविड-19: देश में नए संक्रमित और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

एस. के. राणा August 12 2022 27240

देश में संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,928 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों

राष्ट्रपति ने 2021पल्स पोलियो कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

राष्ट्रपति ने 2021पल्स पोलियो कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

रंजीव ठाकुर February 01 2021 21777

इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा पोलियो टीके के सुरक्षाचक्र से वंचित न रह जाये। देश पिछल

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

अबुज़र शेख़ October 19 2022 25277

प्रयागराज में मौसम के बदलते ही लोग एलर्जी से परेशान है। अस्पतालों में मरीजों के संख्या लगातार बढ़ रह

Login Panel