देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

अंकुरित अनाज खाने के हैं बहुत फायदे, जानिये डाइटिशन आयशा से

किसी भी अनाज, चने या दाल को जब पानी में भिगोकर अंकुरित किया जाता है तो पानी में भिगोने से इनमें एंटी-नुट्रिएंट्सजैसे फाइटेट्स खत्म हो जाते है और इन्हें पचाने में आसानी होती है।

आयशा खातून
May 22 2022 Updated: May 22 2022 20:24
0 56728
अंकुरित अनाज खाने के हैं बहुत फायदे, जानिये डाइटिशन आयशा से अंकुरित अनाज

अनाज, दलहन और फलियों को भीगाकर अंकुरित बनाया जाता है। अंकुरित अनाज को नियमित रूप से खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। अनाज, दाल या बीज को अंकुरित करके खाने से इनके न्यूट्रिएंट्स (nutrients) कई गुना बढ़ जाते हैं।

अंकुरण, प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने, विटामिन और पोषक तत्वों को ग्रहण करने और मिनरल्स को अवशोषित करने में मदद करता है। किसी भी अनाज, चने या दाल को जब पानी में भिगोकर अंकुरित किया जाता है तो पानी में भिगोने से इनमें एंटी-नुट्रिएंट्स (anti-nutrients) जैसे फाइटेट्स (phytates) खत्म हो जाते है और इन्हें पचाने में आसानी होती है। अंकुरित अनाज में स्टार्च की मात्रा कम होने की वजह से इनका सेवन करने से फैट नहीं बढ़ता।

 

अंकुरण के नुट्रिशनल फायदे - Nutritional benefits of sprouts 
अंकुरण में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। अंकुरित अनाज का सेवन करने से हमें बहुत फायदे होते हैं।

 

1. पाचन शक्ति को मज़बूत बनाता है - Strengthens Digestive Power 

अंकुरित अनाज में एंजाइम्स की मात्रा अधिक होती है, जिनसे मेटाबोलिक प्रोसेस और केमिकल रिएक्शंस का कार्य अच्छी तरह से चलता है। इनमें फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है, जो खाना पचाने में सहायक होता है।

 

2. वजन को कम करने में सहायक - Helpful in reducing weight

अंकुरित अनाज का सेवन करके वजन को नियंत्रित रख सकते हैं, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, और फाइबर की मात्रा अधिक होती और जो आपके  वजन को कम करने मे मदद करता है।

 

3. इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है - Strengthens immune system

अंकुरित अनाज में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है, जो इम्युनिटी को मज़बूत बनाता है। जिससे शरीर में वाइट ब्लड सेल्स का विकास होता है। व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर में होने वाले इन्फेक्शन्स और बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं। व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

 

4. आंखों की रोशनी को ठीक रखता है - Keeps eyesight fine

अंकुरित अनाज में फाइबर और प्रोटीन के साथ विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी को तेज करने में सहायक होता हैं।

 

5. ह्रदय को स्वस्थ रखता है - Keeps heart healthy

अंकुरित अनाज में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है जो आपके अच्छे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने में मदद करती है और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को खून की नसों और धमनियों में से कम करता है।ओमेगा-3 फैटी एसिड एक तरह का एंटी-इंफ्लेमेटरी भी होता है जो आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम से थकान को दूर करने में सहायता करता हैं।

 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत में शुरू हो गई है कोरोना की चौथी लहर? जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

भारत में शुरू हो गई है कोरोना की चौथी लहर? जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

एस. के. राणा January 05 2023 24326

हेल्थ एक्सपर्ट भी बढ़ते मामले को लेकर अपनी राय दे रहे है। देश के कोविड एक्सपर्ट ने जो भविष्यवाणियां

लोकबंधु अस्पताल में सुविधाएं बढ़ीं, कोविड़ की संभावित लहर से निपटने को तैयार - डॉ अजय शंकर त्रिपाठी

रंजीव ठाकुर May 07 2022 37173

अस्पताल में लगातार सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। पहले 100 बेड थे जो बढ़ कर 318 हो गए हैं। ऑन लाइन र

बक्सर: बालकेशरा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच महाशिविर, 500 मरीजों को बांटी गयी मुफ्त दवा

बक्सर: बालकेशरा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच महाशिविर, 500 मरीजों को बांटी गयी मुफ्त दवा

विशेष संवाददाता September 26 2022 27932

बालकेशरा हॉस्पिटल की ओर से आज अस्पताल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जा

समाज को नशामुक्त कर देश को स्वस्थ बनाएं: डॉ सूर्यकान्त

समाज को नशामुक्त कर देश को स्वस्थ बनाएं: डॉ सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार October 03 2022 32500

नशे के सेवन से बुरी संगत, तनाव, अपराध तथा युवावस्था में भटकाव आदि सामाजिक बुराईयों का जन्म होता हैं

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और योग स्वस्थ रहने की उत्तम विधा: स्वामी चिदानन्द 

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और योग स्वस्थ रहने की उत्तम विधा: स्वामी चिदानन्द 

विशेष संवाददाता April 07 2022 47815

स्वामी चिदानन्द ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सृदढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भ

नीट-पीजी-2021 में सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग वाली याचिकाएँ रद्द 

नीट-पीजी-2021 में सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग वाली याचिकाएँ रद्द 

विशेष संवाददाता June 10 2022 29823

पीठ ने कहा, ‘‘जब भारत सरकार और एमसीसी ने काउंसिलिंग का कोई भी विशेष चरण न कराने का फैसला जब सोच समझक

हार्ट अटैक के बाद ब्रेन डेड के मामले तेजी से बढ़े हैं: डॉ स्वप्निल पाठक

हार्ट अटैक के बाद ब्रेन डेड के मामले तेजी से बढ़े हैं: डॉ स्वप्निल पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2022 35112

मुख्य धमनी जो हृदय को रक्त की सप्लाई करती है अगर उस धमनी में अचानक ब्लाकेज आ गया जिसकी वजह से खून हृ

झोलाछाप डॉक्टरों के हौंसले बुलंद, गलत इलाज से बच्ची ने गंवाया पैर

झोलाछाप डॉक्टरों के हौंसले बुलंद, गलत इलाज से बच्ची ने गंवाया पैर

आरती तिवारी May 17 2023 33248

डिप्टी सीएम ने कहा कि जिलाधिकारी और सीएमओ तत्काल मामले की जांच करें। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

एस. के. राणा March 01 2022 33275

आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने चेतवानी दी है कि कोविड-19 महामारी की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो

उत्तर प्रदेश के 99 जिला और महिला अस्पतालों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा

उत्तर प्रदेश के 99 जिला और महिला अस्पतालों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा

अबुज़र शेख़ November 22 2022 23539

पीरामल फाउंडेशन की मदद से इस कमांड सेंटर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्थापित किए जाने

Login Panel