देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोनारोधी टीकाकरण: सौ करोड़ का आँकड़ा पार करने वाला विश्व का दूसरा देश बना भारत

100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा छूकर भारत चीन के बाद ऐसा कारनामा करने वाला देश बन गया है। अब तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 75 फीसदी लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

एस. के. राणा
October 21 2021 Updated: October 21 2021 16:50
0 29221
कोरोनारोधी टीकाकरण: सौ करोड़ का आँकड़ा पार करने वाला विश्व का दूसरा देश बना भारत प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोरोन वायरस के खिलाफ जंग में भारत ने आज बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भारत में टीकाकरण का आंकड़ा आज 100 करोड़ पार कर गया। दुनियाभर में अब तक सिर्फ चीन ने ही 100 करोड़ से ज्यादा टीका लगाया है। मगर 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा छूकर भारत चीन के बाद ऐसा कारनामा करने वाला देश बन गया है। अब तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 75 फीसदी लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। जबकि 31 फीसदी से ज्यादा लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 

इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने टीकाकरण के लिए पात्र लोगों से बिना देरी टीका लगवाने और भारत की ऐतहासिक टीकाकरण यात्रा में योगदान देने की अपील की। मंडाविया ने कहा कि टीके की 100 करोड़ खुराक लगाने के बाद हम मिशन के तहत सुनिश्चित करेंगे कि जिन्हें पहली खुराक लग चुकी हैं, उन्हें दूसरी खुराक भी लगे ताकि कोविड-19 से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। केंद्र सरकार ने कहा कि जिन गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका हैं उन्हें 100 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि मनाने के लिए इस अभियान में अहम स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा में पोस्टर बैनर लगाने चाहिए।

जश्न की भी है योजना
भारत में टीकाकरण के तहत 100 करोड़ खुराक दिए जाने का जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। देश में 100 करोड़ खुराक दिए जाने के अवसर पर मंडाविया लाल किले से गायक कैलाश खेर का गीत और ऑडियो-विजुअल फिल्म जारी करेंगे। मांडविया ने ट्वीट किया कि देश वैक्सीन शतक बनाने के करीब है। इस स्वर्णिम अवसर के सहभागी बनने के लिए देशवासियों से मेरी अपील है कि जिनका टीकाकरण बाकी है वो तत्काल टीका लगवाकर, भारत की इस ऐतिहासिक स्वर्णिम टीकाकरण यात्रा में अपना योगदान दें।

विमानों, पोतों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर होगी घोषणा
स्पाइसजेट 100 करोड़ खुराक की उपलब्धि हासिल होने पर गुरुवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर विशेष वर्दी जारी करेगी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्पाइसजेट के मुख्य प्रबंध निदेशक अजय सिंह मौजूद रहेंगे। मंडाविया ने इससे पहले कहा था कि जब भारत टीके की 100 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि प्राप्त करेगा तक इसकी घोषणा विमानों, पोतों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी। यह उपलब्धि प्राप्त करने की खुशी शहर में केंद्र सरकार के अस्पतालों में भी मनाई जाएगी। बुधवार रात 10.37 बजे तक कोविन पोर्टल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक देश में टीके की 99.7 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

लाल किले पर फहराया जाएगा देश का सबसे बड़ा खादी तिरंगा
कोविड-19 से बचाव के लिए जारी टीकाकरण के तहत दी गई खुराकों की संख्या 100 करोड़ पूरा होने पर देश में सबसे बड़े खादी तिरंगे को गुरुवार को लाल किले में फहराया जाएगा। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस तिरंगे की लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है और इसका वजन लगभग 1,400 किलोग्राम है। उन्होंने कहा कि यही तिरंगा दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर लेह में फहराया गया था।    

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

हे.जा.स. May 07 2023 31746

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अब सभी खांसी के मरीजों को बलगम का सैंपल दे

परिवार नियोजन सम्बन्धी टेली कन्सल्टेशन दिए जाएं: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर July 12 2022 23007

विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झण्डी दिखाकर जनजागरूकता बाइक रैली को

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 28870

बहराइच जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर

गाजियाबाद में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़

गाजियाबाद में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़

आरती तिवारी November 14 2022 35709

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग के गाजियाबाद, नोएडा व बुलंदशहर के अधिकारियों की टीम ने ट

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

हे.जा.स. March 01 2021 23886

इन संयंत्रों की स्थापना से कंपनियों को कुल 862.01 करोड़ रुपये का कुल प्रतिबद्ध निवेश मिलेगा और लगभग

आँखों का मेकअप कैसे करें? 

आँखों का मेकअप कैसे करें? 

सौंदर्या राय September 06 2021 45194

आंखों दिल की ज़ुबान होती हैं। कुछ नहीं कहते हुए भी बहुत कुछ बयाँ कर जाती हैं। दुनिया की खूबसूरती दिख

स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने वाले डॉक्टर पर गिरी गाज

स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने वाले डॉक्टर पर गिरी गाज

आरती तिवारी May 17 2023 27290

स्वास्थ्य महानिदेशालय में तैनात संयुक्त निदेशक डॉ. देवेश कुमार सिंह के प्रकरण को डिप्टी सीएम ब्रजेश

 जानिये हींग के औषधीय गुण और प्रयोग।

 जानिये हींग के औषधीय गुण और प्रयोग।

लेख विभाग July 02 2021 35421

शुद्ध हींग , पानी में घुलने पर सफेद हो जाती है। हींग में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जा

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

हे.जा.स. November 01 2020 44514

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. नंदा ने बताया कि अभी अस्पताल की क्षमता 400 बेड की

केरल में बर्ड फ्लू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

केरल में बर्ड फ्लू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता December 25 2022 25570

जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा, "जिले के वेचुर, नीनदूर और अरपुकारा पंचायतों में शनिवार क

Login Panel