देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सेहतमंद रहना है तो करिए जमकर डांस

क्या आप भी नृत्य करने के शौकीन हैं, तो यकीन मानिए आपकी यह एक आदत न सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए बेहतर है, साथ ही आपके स्वास्थ्य को इससे कई तरह के लाभ हो सकते हैं।

आरती तिवारी
August 21 2022 Updated: August 21 2022 16:28
0 23768
सेहतमंद रहना है तो करिए जमकर डांस नृत्य का प्रतीकात्मक चित्र

क्या आप भी नृत्य करने के शौकीन हैं, तो यकीन मानिए आपकी यह एक आदत न सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए बेहतर है, साथ ही आपके स्वास्थ्य को इससे कई तरह के लाभ हो सकते हैं। नृत्य, प्राचीनतम कलाओं में से एक है, जिसपर विधवत शोध और पठन-पाठन किया जाता रहा है। यह कला आपके सेहत को भी गजब का बूस्ट दे सकती है। आइए जानें डांस करने के कौन से है स्वास्थ्य लाभ-

 

आपके हृदय के स्वास्थ्य में सुधार करता - Improves your heart health

 डांस आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। ये आपकी हृदय गति को स्थिर रखता है। ये हृदय के जोखिम को कम करता है। जब आप कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो आप अपनी सहनशक्ति में सुधार का अनुभव करेंगे और सांस फूलने का अहसास नहीं होगा।

 

खुश रहने के लिए करें नृत्य - Dance to be happy

ऐसा कहा जाता है कि खुश रहने से आपकी आधी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपसे दूर रहती हैं। डांस करने से खुशी मिलती है। इससे आपके भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

 

लचीलेपन में सुधार - Improve flexibility

 हड्डियों और मांसपेशियों में दैनिक जीवन की चोट से दूर रहने के लिए लचीले जोड़ों और मांसपेशियों का होना जरूरी है। ये जोड़ों के दर्द को कम करने में भी मदद करता है। डांस आपको लचीला बनाता है।

 

खुद को रखें स्वस्थ्य - Keep yourself healthy

 नृत्य का दूसरा तथा सबसे बढिय़ा फायदा यह है कि नृत्य से आपका व्यायाम हो जाता है और आप फिट रहते हैं तथा रक्त संचार में वृद्धि होती है। एक हफ्ते में कम से कम तीन बार नृत्य करने से आप बिलकुल फिट रहेंगे।

 

संतुलन और मजबूती में मदद करता - Helps in balance and strength

अगर आप छोटी उम्र से ही नृत्य करना शुरू कर देते हैं, तो आपको संतुलन की समस्या का अनुभव नहीं होगा। आप अपनी आयु के मुताबिक भी सामान्य रूप से चलने में सक्षम होंगे।

 

दिमाग के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज - Best exercise for brain

 डांस आपकी याददाश्त को बढ़ाता है। डांस आपको मानसिक रूप से भी स्वास्थ रखता है। मानसिक व्यायाम के लिए विशेष रूप से टैप डांसिंग फायदेमंद है।

 

तनाव  करता है कम - Reduces stress

डांस एक अच्छा स्ट्रेस-बस्टर है. अगर आप तनावग्रस्त, चिंतित या उदास महसूस कर रहे हैं, तो डांस कर सकते हैं। ये जरूरी नहीं है कि आप एकदम प्रोफेशनल तरीके से ही डांस करें। इसके लिए आप शरीर को संगीत की ताल पर मूव करें। ये तनाव दूर करने में मदद करता है।

 

वजन घटाने में है असरदार - Effective in reducing weight

डांस करने से कैलोरी बर्न होती है।  ये आपके वजन, तीव्रता और आप किस शैली के नृत्य करते हैं। इस पर निर्भर करता है। इस मामले में एरोबिक डांस फॉर्म उसी तरह मदद करता है जैसे जॉगिंग या साइकिलिंग वजन घटाने में मदद करता है।

 

खराब कोलेस्ट्रॉल को करता है कम - Lowers bad cholesterol

 डांस लिपिड नियंत्रण में मदद करता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सबसे प्रभावी माना जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सभ्य समाज चिकित्सकों को सम्मान देः डा. आर.एन सिंह

सभ्य समाज चिकित्सकों को सम्मान देः डा. आर.एन सिंह

आनंद सिंह April 07 2022 28222

आज चिकित्सक व चिकित्साकर्मियों की मानसिक व सामाजिक सुरक्षा भी बहुत बड़ा मुद्दा है। दौसा की डा. अर्चन

इन होम्योपैथिक मेडिसिन से कम करें वजन और पेट की चर्बी

इन होम्योपैथिक मेडिसिन से कम करें वजन और पेट की चर्बी

श्वेता सिंह August 28 2022 120815

वजन कम करने के लिए होम्योपैथिक दवा ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पतले होने क

सिर और मस्तिष्क सर्जरी की पूरी जानकारी दे रहें हैं, डॉ. भानु चंद्र

सिर और मस्तिष्क सर्जरी की पूरी जानकारी दे रहें हैं, डॉ. भानु चंद्र

लेख विभाग March 16 2022 53838

हेड एंड ब्रेन सर्जरी एक बेहद जटिल प्रक्रिया है और यह प्रक्रिया उपचार किए जाने की स्थिति पर निर्भर कर

एम्स बिलासपुर के दूसरे फेज को बनाने की तैयारी

एम्स बिलासपुर के दूसरे फेज को बनाने की तैयारी

विशेष संवाददाता January 05 2023 28293

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के दूसरे फेज का निर्माण करीब 800 करोड़ रुपये से होगा। इसके

कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीज़ों के लिए योग।

कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीज़ों के लिए योग।

लेख विभाग May 16 2021 27090

कोविड के मरीज को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए विशेषज्ञों की देखरेख में योग जरूर क

डेल्टा वेरिएंट पर किसी अन्य वैक्सीन की तुलना में ज्यादा प्रभावी है स्पूतनिक वी।

डेल्टा वेरिएंट पर किसी अन्य वैक्सीन की तुलना में ज्यादा प्रभावी है स्पूतनिक वी।

हे.जा.स. June 16 2021 25321

वैक्सीन निर्माता कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इंटरनेशनल पीयर-रीव्यूड जर्नल में प्रकाशित करने के लिए

आईये जानते हैं आँखों में होने वाली आम बीमारियों के बारें में

आईये जानते हैं आँखों में होने वाली आम बीमारियों के बारें में

admin February 16 2022 71329

आँखों की बीमारियों में पलकों में होने वाली रूसी, पलकों पर गांठ बनना, आंख आना, आंखों का रूखापन, भवों

जागरुकता ही कैंसर से सबसे बड़ा बचाव है:डॉ. डेमियन कोहल 

जागरुकता ही कैंसर से सबसे बड़ा बचाव है:डॉ. डेमियन कोहल 

हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 9184

कैंसर: बुनियादी तौर पर जागरूकता की भारी कमी है। भारत की आबादी दुनिया में सबसे अधिक है। हमारे यहां अ

पढ़िए पैरा मेडिकल के विभिन्न कोर्सेस की पूरी जानकारी।

पढ़िए पैरा मेडिकल के विभिन्न कोर्सेस की पूरी जानकारी।

अखण्ड प्रताप सिंह December 06 2021 61201

पैरामेडिकल कोर्स करने वाले विद्यार्थी को पैरामेडिक कहा जाता है। एक पैरामेडिक हेल्थकेयर की सर्विस देन

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

हे.जा.स. January 28 2021 21044

इन पाठ्यक्रमों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत संचालित किया जाएगा।जिनकी अवधि पूरी होने पर छात्र हेल्थ

Login Panel