देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व मधुमेह दिवस पर लोहिया संस्थान के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम 

मधुमेह की आनुवंशिक प्रवृत्ति तथा जीवनशैली से जुड़े जोखिमों पर चर्चा की। उन्होंने अत्यधिक मोबाइल फोन उपयोग और लंबे समय तक निष्क्रिय रहने से बचने की सलाह दी। साथ ही व्यायाम संबंधी जानकारी प्राप्त करने तथा सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए करने पर बल दिया। PMR के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. वीरेंद्र सिंह गोगिया ने मधुमेह रोगियों में शारीरिक अक्षमता एवं पैरों से संबंधित जटिलताओं की पहचान और प्रबंधन में फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 14 2026 Updated: November 14 2026 22:59
0 119
विश्व मधुमेह दिवस पर लोहिया संस्थान के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम  Awareness Program on World Diabetes Day by Dr. RMLIMS

लखनऊ। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा अर्बन हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर (UHTC) उजरियांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम मधुमेह पर शीघ्र कार्रवाई (Early Action on Diabetes) रही। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सी एम. सिंह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष प्रो. डॉ. एस. डी. कांडपाल के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने मधुमेह की रोकथाम के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि संतुलित एवं पौष्टिक आहार मोटे अनाज (मिलेट्स) के सेवन तथा नियमित व्यायाम को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मधुमेह के जोखिम को कम करने इसके बेहतर प्रबंधन में सहायता मिलती है।

संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक (MS) डॉ. अरविंद ने तनाव प्रबंधन और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि तनाव को प्रभावी ढंग से संभालना और नियमित रूप से सक्रिय रहना मधुमेह की रोकथाम एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सी एम. सिंह ने मधुमेह की आनुवंशिक प्रवृत्ति तथा जीवनशैली से जुड़े जोखिमों पर चर्चा की। उन्होंने अत्यधिक मोबाइल फोन उपयोग और लंबे समय तक निष्क्रिय रहने से बचने की सलाह दी। साथ ही व्यायाम संबंधी जानकारी प्राप्त करने तथा सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए करने पर बल दिया। PMR के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. वीरेंद्र सिंह गोगिया ने मधुमेह रोगियों में शारीरिक अक्षमता एवं पैरों से संबंधित जटिलताओं की पहचान और प्रबंधन में फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

प्रो. डॉ. वीरेंद्र सिंह गोगिया ने सामुदायिक चिकित्सा विभाग के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (RHTC) एवं शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (UHTC) में प्रत्येक माह PMR क्लिनिक प्रारंभ किए जाने की घोषणा की। इन क्लिनिकों के माध्यम से मधुमेह से ग्रसित मरीजों की व्यापक डायबिटिक फुट स्क्रीनिंग तथा आवश्यक मूल्यांकन एवं परामर्श उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। डॉ. निखिल गुप्ता प्रोफेसर मेडिसिन विभाग ने मधुमेह के शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि मधुमेह केवल रक्त शर्करा बढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव हृदय गुर्दे आंखों नसों तथा अन्य अंगों पर भी पड़ सकता है। इसलिए नियमित जांच, समय पर उपचार और जटिलताओं की रोकथाम आवश्यक है।


डॉ. अमित रंजन असिस्टेंट प्रोफेसर, फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन (PMR) विभाग ने मधुमेह के प्रबंधन में व्यायाम एवं नियमित शारीरिक गतिविधि की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने मरीजों को अपनी क्षमता एवं स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप नियमित व्यायाम अपनाने के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक चिकित्सा विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. अनुराग वर्मा एवं जूनियर रेजिडेंट डॉ. विकास वर्मा ने डायबिटिक फुट केयर पर व्यावहारिक प्रदर्शन किया। इसमें मधुमेह रोगियों को पैरों की नियमित जांच पैरों एवं उंगलियों के बीच की त्वचा को साफ और सूखा रखने उचित जूते-चप्पल पहनने चोट या छाले को नजरअंदाज न करने तथा किसी भी घाव सूजन लालिमा या संक्रमण के संकेत पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेने के बारे में जानकारी दी।

इसका उद्देश्य मरीजों एवं समुदाय को पैरों की नियमित देखभाल के प्रति जागरूक करना और डायबिटिक फुट संबंधी जटिलताओं की समय रहते पहचान एवं रोकथाम को बढ़ावा देना था। अंत में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रो (जूनियर ग्रेड) एवं आयोजन सचिव डॉ. सुमीत दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले संस्थान के निदेशक चिकित्सा अधीक्षक विभागाध्यक्षों वक्ताओं संकाय सदस्यों रेजिडेंट डॉक्टर्स स्वास्थ्यकर्मियों तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा संस्थान के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (Internal Quality Assurance Cell – IQAC) के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य रेजिडेंट डॉक्टर्स स्वास्थ्यकर्मी तथा UHTC उजरियांव के लाभार्थी एवं स्थानीय सदस्य उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सुई रहित कोविड-19 वैक्सीन जाइकोव-डी की सप्लाई शुरू

सुई रहित कोविड-19 वैक्सीन जाइकोव-डी की सप्लाई शुरू

एस. के. राणा February 03 2022 36657

दवा कंपनी जाइडस कैडिला ने केंद्र सरकार को अपनी सुई रहित कोविड-19 वैक्सीन की सप्लाई शुरू कर दी है। इस

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

हे.जा.स. March 10 2022 29354

इस केंद्र को आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश

पगडंडी से गुजर कर पहुँचना पड़ेगा राजधानी के इस टीबी अस्पताल में

पगडंडी से गुजर कर पहुँचना पड़ेगा राजधानी के इस टीबी अस्पताल में

रंजीव ठाकुर April 15 2022 37886

बहुत ढूंढने पर आलमबाग टीबी केन्द्र हमें चंदर नगर स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे मिला जो पूरी तरह उपेक्षित

मैनपुरी स्वास्थ्य विभाग के लिये चुनौती खड़ी कर रहे झोलाछाप।   

मैनपुरी स्वास्थ्य विभाग के लिये चुनौती खड़ी कर रहे झोलाछाप।   

February 17 2021 30331

गलत इलाज से कोई दुर्घटना हो जाने की दशा में ये काली कमाई और सफेदपोशों से मिले संरक्षण की वजह से बच न

एस्ट्राजेनेका ने कोविड-19 टीके पर पेश किया स्पष्टीकरण।  

एस्ट्राजेनेका ने कोविड-19 टीके पर पेश किया स्पष्टीकरण।  

हे.जा.स. March 15 2021 25543

नॉर्वे में टीकाकरण के बाद खून के थक्के जमने (थ्रोम्बोटिक) संबंधी रिपोर्ट सामने आने के बाद ‘एस्ट्राजे

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज़

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज़

अनिल सिंह October 29 2022 30156

वर्तमान में जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 83 है। तीन घरों में मच्छरों के लार्वा मिले। विभाग ने

सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 777

यूपीटीईएन का उद्देश्य मरीज के अस्पताल पहुंचने का इंतजार करने के बजाय आपातकाल की सूचना मिलते ही इलाज

दिल्ली में घट रहा कोरोना संक्रमण, 10 ज़िले अभी भी जोखिम क्षेत्र में शामिल

दिल्ली में घट रहा कोरोना संक्रमण, 10 ज़िले अभी भी जोखिम क्षेत्र में शामिल

एस. के. राणा January 31 2022 32165

रिपोर्ट के अनुसार, 11 में से एक जिला ग्रीन जोन में है। छह रेड और चार जिले ऑरेंज जोन में शामिल हैं। क

श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया 1,126 लोगों का इलाज

श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया 1,126 लोगों का इलाज

विशेष संवाददाता February 28 2023 38576

गढफुलझर के अटल समरसता भवन में नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिट

सिविल अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर मोबाइल पर मरीज़ों को देंगें सलाह।

सिविल अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर मोबाइल पर मरीज़ों को देंगें सलाह।

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 34062

टेलीमेडिसिन सेवा के नोडल ऑफिसर डॉ. सुरेश अहिरवार के मुताबिक मरीज फोन पर अपनी समस्या का समाधान पा सकत

Login Panel