देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण तेरह हज़ार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, 113 दिनों में यह पहली बार है, जब देश में संक्रमण के 13,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 23 मरीज़ों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,840 हो गई। 

एस. के. राणा
June 18 2022 Updated: June 18 2022 22:08
0 25828
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण तेरह हज़ार के पार प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामले लगातार बढ़ रहें हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,216 नए मामले सामने आए। अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,83,793 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 68,108 पर पहुंच गई।


स्वास्थ्य मंत्रालय ( Ministry of Health) की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, 113 दिनों में यह पहली बार है, जब देश में संक्रमण के 13,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 23 मरीज़ों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,840 हो गई। 


मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 68,108 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.16 प्रतिशत है. वहीं, मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.63 प्रतिशत तो कोविड-19 मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,045 की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 2.73 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.47 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,26,82,697 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 


संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यूरोप में मोटापा, महामारी का रूप ले चुका है: डब्ल्यूएचओ

यूरोप में मोटापा, महामारी का रूप ले चुका है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. May 04 2022 28497

डब्ल्यूएचओ के अनुसार लम्बे समय तक वजन अधिक रहना या मोटापा, योरोप में होने वाली मौतों और विकलांगता के

सुल्तानपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सुल्तानपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता April 03 2023 46016

आशीर्वाद हॉस्पिटल मे निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया यह आयोजन बढ़िया वीर स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल पर

मातृत्व अभियान दिवस पर जनपद में 760 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।

मातृत्व अभियान दिवस पर जनपद में 760 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।

February 12 2021 29995

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अन्तर्गत दूसरी व तीसरी तिमाही की सभी गर्भवती की कम से क

देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया

देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया

रंजीव ठाकुर July 22 2022 29950

देश में एक बार फिर मंकी पॉक्स संक्रमण का नया मामला सामने आया है और वह भी केरल से ही है तथा यह व्यक्त

बच्चों के विकास और दिव्यांगता समावेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का मीडिया से आह्वान

बच्चों के विकास और दिव्यांगता समावेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का मीडिया से आह्वान

एस. के. राणा October 31 2026 483

बच्चों से जुड़े मुद्दों, विशेषकर ऑटिज्म एवं तंत्रिका विकास संबंधी विषय पर यहां आयोजित एक कार्यशाला म

योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग

योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग

रंजीव ठाकुर August 22 2022 40769

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एसजे इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पांचवी लखनऊ जिला योगासन खेल प्रतियोगिता संपन

चिकनगुनिया : लक्षण, निदान, इलाज और जटिलताएं

चिकनगुनिया : लक्षण, निदान, इलाज और जटिलताएं

लेख विभाग November 25 2022 31812

इस बीमारी का उपचार लक्षणों और शरीर पर दिखने वाले लक्षणों (जोड़ों की सूजन), प्रयोगशाला परीक्षण और संक्

ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना। 

ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2021 26705

ज्यादातर युवा रिमोट वर्किंग मोड में काम कर रहे हैं लेकिन यह जरूरी है कि आप इस दौरान भी फिजिकली ज्याद

रैह्पसोडी - 2022: पहले दिन फॉर्मल ड्रेस कोड में डॉक्टर बने एक्टर

रंजीव ठाकुर September 23 2022 29970

केजीएमयू का तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 कन्वेंशन सेन्टर में शुरू हुआ। क

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

अनिल सिंह October 27 2022 26243

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलीप शाह को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज में धन की कमी आड़े न

Login Panel