देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के माध्यम से बताये योग के लाभ 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने अधिक से अधिक लोगों को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करते हुए श्वास क्रिया से जुड़े योग का वीडियो ट्विटर पर साझा किया। ये वीडियो 12 भारतीय भाषाओँ में हैं।

विशेष संवाददाता
June 16 2022 Updated: June 16 2022 21:34
0 31596
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के माध्यम से बताये योग के लाभ  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि योग में कई तरह के श्वास व्यायाम भी शामिल होते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी हैं। इस सम्बन्ध में उन्होंने 12 स्वदेशी भाषाओं में ट्वीट के माध्यम से वीडियो जारी करके जानकारी दी। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने अधिक से अधिक लोगों को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करते हुए श्वास क्रिया से जुड़े योग का वीडियो ट्विटर पर साझा किया। प्रधानमंत्री ने हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु, असमिया, बंगाली, उड़िया और तमिल सहित 12 भाषाओं में ट्वीट कर कहा, ‘आसन के अलावा योग में कई तरह की ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी शामिल होती हैं। ये सेहत के लिए कितनी लाभकारी हैं, जानिए इस वीडियो में…।’

इससे पहले भी प्रधानमंत्री (Prime Minister) ने ट्विटर के माध्यम से कहा था कि योग की सहजता ही इसकी विशेषता है। आपको बस एक योग मैट और थोड़ी सी जगह की जरूरत होती है। योग (yoga) को घर के अलावा आप कामकाज में ब्रेक के समय या फिर कुछ लोगों के साथ मिलकर भी कर सकते हैं। मुझे आशा है कि आप इसका नियमित अभ्यास करेंगे…

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) में 27 सितंबर 2014 के अपने भाषण में 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के रूप में घोषित करने का आग्रह किया था। बाद में संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री के सुझाव पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

39 करोड़ के पार, कोविड-19 टीकों की लगाई गयी खुराक। 

39 करोड़ के पार, कोविड-19 टीकों की लगाई गयी खुराक। 

हे.जा.स. July 15 2021 28980

केंद्र ने बुधवार को कहा कि कुछ राज्यों में निजी केंद्रों द्वारा कोविड-19 रोधी टीके खरीदने और उन्हें

प्रेगनेंसी के दौरान योग दिला सकता है समस्याओं से निजात।

प्रेगनेंसी के दौरान योग दिला सकता है समस्याओं से निजात।

लेख विभाग September 12 2021 33379

गर्भावस्था के दौरान आप जितना एक्टिव रहेंगी, आपके लिए समस्याएं भी उतनी ही कम होंगी। योग करने वाली महि

पाकिस्तान में फिर पोलियो ने बढ़ाई चिंता

पाकिस्तान में फिर पोलियो ने बढ़ाई चिंता

हे.जा.स. September 18 2022 34025

पाकिस्तान में पोलियो वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं पोलियो के कारण छह महीने के एक बच्चे की म

समय से पहले पैदा बच्चे की स्वास्थ्य समस्या और देखभाल जानिये डॉ अमीष वोरा से

समय से पहले पैदा बच्चे की स्वास्थ्य समस्या और देखभाल जानिये डॉ अमीष वोरा से

लेख विभाग May 18 2022 44465

एक पूर्ण गर्भावस्था की अवधि 40  हफ्ते (280 दिन) होती है। इस अवधि के दौरान महिलाओं के गर्भ में कई चीज

कुष्‍ठ रोग के आधे से ज्‍यादा नए मरीज़ भारत में

कुष्‍ठ रोग के आधे से ज्‍यादा नए मरीज़ भारत में

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2022 32020

2020-21 की नेशनल लेप्रोसी इरेडिकेशन प्रोग्राम रिपोर्ट के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में लेप्रोसी के 8921

टाइप-2 डायबिटीज़ के लिए ग्लेनमार्क ने लॉन्च किया लोबग्लिटाज़ोन  

टाइप-2 डायबिटीज़ के लिए ग्लेनमार्क ने लॉन्च किया लोबग्लिटाज़ोन  

विशेष संवाददाता October 07 2022 66882

इस दवा की मार्केटिंग LOBG ब्रांड नाम के अंतर्गत की जाएगी। इस दवा में लोबेग्लिटाज़ोन 0.5 मिलीग्राम हो

भारत ने 98 देशों को 23.50 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई

भारत ने 98 देशों को 23.50 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई

हे.जा.स. July 15 2022 23673

वैज्ञानिक शोध और वैक्सीन उत्पादन तंत्र की सराहना करते हुए बेरी ने कहा कि भारत ने कोरोना महामारी के प

प्रेग्‍नेंसी में ये खाने से, तेज होगा बच्‍चे का दिमाग

प्रेग्‍नेंसी में ये खाने से, तेज होगा बच्‍चे का दिमाग

लेख विभाग October 21 2022 31437

प्रेग्‍नेंसी के आखिर में सीएनएस ग्रोथ और भ्रूण के मस्तिष्‍क के विकास के लिए ओमेगा-3 आवश्‍यक होता है।

आयुर्वेद केवल चिकित्सीय विज्ञान ही नही,  स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए एक मार्गदर्शक भी है 

आयुर्वेद केवल चिकित्सीय विज्ञान ही नही,  स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए एक मार्गदर्शक भी है 

लेख विभाग August 01 2022 32904

आयुर्वेद का प्रमुख लक्ष्य बीमारी का इलाज करने के बजाय स्वास्थ्य को बनाए रखना है। आयुर्वेद के अनुसार,

लोहिया अस्पताल में कारगिल विजय दिवस पर बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा रक्त और रक्त अवयव

लोहिया अस्पताल में कारगिल विजय दिवस पर बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा रक्त और रक्त अवयव

रंजीव ठाकुर July 26 2022 27466

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर जरूरतमन्द मरीजों को रक्

Login Panel