देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना को लेकर अलर्ट, चीन समेत इन देशों से आने वालों का आरटी-पीसीआर जरूरी

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देने के लिए कोविड-19 एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है।

विशेष संवाददाता
December 24 2022 Updated: December 25 2022 00:47
0 24039
कोरोना को लेकर अलर्ट, चीन समेत इन देशों से आने वालों का आरटी-पीसीआर जरूरी प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, अभी तक कोरोना के मामलों में उछाल नहीं देखा गया है। कोरोना से होनी वाली मौतों में भी अभी तक इजाफा नहीं देखा गया है। साथ ही एक्टिव केस भी घटकर 3,380 ही रह गए हैं।  लेकिन दुनिया के कई देशों में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं, इसको लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है और पूरी सावधानी बरत रही है। इसके मद्देनज़र अब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा है कि अगर इन देशों के किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण (symptoms of corona) पाए जाते हैं या टेस्ट पॉजिटिव पाया जाता है तो उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर दिया जाएगा। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया (South Korea), हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों (international travelers) के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देने के लिए कोविड-19 (COVID-19) एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है।

 

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (international flights) से आने वाले कुछ यात्रियों का शनिवार से रैंडम कोरोना वायरस जांच परीक्षण किया जाएगा। नागर विमानन मंत्रालय (ministry of civil aviation) ने शुक्रवार को इस बारे में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि चालक दल के सदस्यों को इसके लिए चुने गए यात्रियों को हवाई अड्डे में स्थित जांच सुविधा तक लाना होगा। चीन और कई अन्य देशों में कोरोना वायरस (corona virus) के मामलों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने प्रत्येक उड़ान में कुल यात्रियों के दो प्रतिशत का आगमन के बाद हवाई अड्डे (airport) पर रैंडम परीक्षण कराने का फैसला किया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एंडोमेट्रियोसिस के इलाज में यूएसएफडीए ने माईफेम्ब्री को दी मंजूरी

एंडोमेट्रियोसिस के इलाज में यूएसएफडीए ने माईफेम्ब्री को दी मंजूरी

हे.जा.स. August 08 2022 30512

कंपनी ने बताया कि Myfembree को प्रीमेनोपॉज़ल महिलाओं में गर्भाशय फाइब्रॉएड से जुड़े भारी मासिक धर्म

पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 7.33 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो

पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 7.33 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो

आरती तिवारी May 27 2023 42826

प्रदेश के चिह्नित सभी जिलों में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शून्य से पांच साल तक

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

हे.जा.स. December 30 2020 23642

रेलवे कर्मचारियों को अब संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी इलाज मिल सकेगा।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन

आरती तिवारी May 28 2023 45995

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला कैंसर है। यह कैंसर यौन संचारित वायरस एचपीवी के संक्रमण के कारण

अमेरिकी डॉक्टरों ने पहली बार एचआईवी संक्रमित महिला  को ठीक किया

अमेरिकी डॉक्टरों ने पहली बार एचआईवी संक्रमित महिला को ठीक किया

हे.जा.स. February 17 2022 26476

अमेरिका में डॉक्टरों ने पहली बार एचआईवी संक्रमित महिला का उपचार कर उसे वायरस से मुक्त करने में सफलता

आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी ।

आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी ।

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2021 18012

इस योजना की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि प्रदेश में योजना के लागू होने से अब-तक

शरीर के लिए भोजन और पानी जितना ही जरूरी है विटामिन ए

शरीर के लिए भोजन और पानी जितना ही जरूरी है विटामिन ए

श्वेता सिंह November 20 2022 42857

शरीर में विटामिन ए की कमी न हो इसके लिए विटामिन ए वाले फूड का चयन करना जरूरी होती है। डाइट में ऐसे फ

संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार को लेकर नगर निगम ने बनाई कार्ययोजना

संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार को लेकर नगर निगम ने बनाई कार्ययोजना

रंजीव ठाकुर June 30 2022 28858

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण

केजीएमयू के डॉक्टरों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा, वेतन में हुई बढ़ोतरी

केजीएमयू के डॉक्टरों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा, वेतन में हुई बढ़ोतरी

श्वेता सिंह October 12 2022 31614

संभावना है कि डॉक्टरों को 4 किश्तों में एरियर का भुगतान किया जाएगा। दो किश्तें इसी साल मिल सकती हैं।

जॉनसन बेबी पावडर की बिक्री पर दुनियाभर लग सकती है रोक

जॉनसन बेबी पावडर की बिक्री पर दुनियाभर लग सकती है रोक

एस. के. राणा February 08 2022 31263

अगर आप अपने छोटे बच्चों के लिए जॉनसन एंड जॉनसन की बेबी पावडर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक मह

Login Panel