देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

मुंबई में खसरे का प्रकोप जारी, बीते दिन 6 नए मरीज मिले

शुक्रवार को दिन के दौरान 27 बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया और 25 बच्चों का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि "खसरे के इलाज के लिए निर्धारित 335 बेड़ में से वर्तमान में केवल 116 बेड पर ही मरीज हैं।

admin
December 24 2022 Updated: December 25 2022 00:51
0 25909
मुंबई में खसरे का प्रकोप जारी, बीते दिन 6 नए मरीज मिले मुंबई में खसरे का प्रकोप जारी

मुंबई।  महाराष्ट्र में खसरे का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन खसरे के 6 मामले सामने आए है। इसी के साथ पीड़ित मरीजों की कुल संख्या 512 हो गई है, जबकि एक राहत ये है कि 9 मरीजों की खसरे से संक्रमित होने के बाद हुई। इसी के साथ अबतक किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि शहर में 5 संदिग्ध मौतें भी हुई हैं, जिसमें यह पुष्टि की जानी बाकी है कि ये मौतें खसरे की वजह से या किसी और वजह से हुई हैं।

 

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की जारी विज्ञप्ति में कहा कि शुक्रवार को दिन के दौरान 27 बच्चों को अस्पतालों (hospitals) में भर्ती कराया गया और 25 बच्चों का स्वास्थ्य (health) ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि "खसरे के इलाज के लिए निर्धारित 335 बेड़ में से वर्तमान में केवल 116 बेड पर ही मरीज हैं। 20 वेंटिलेटर (ventilator) बिस्तरों में से 4 मरीजों को ही इसकी जरूरत पड़ी है। बाकी खाली हैं।" 

 

खसरे के लक्षण क्या है? What are the symptoms of measles?

खसरे के संकेत और लक्षण वायरस (VIRUS) के संपर्क में आने के लगभग 10 से 14 दिनों के बाद दिखाई देते हैं। खसरे के संकेत और लक्षणों में आम तौर पर निम्नलिखित शामिल हैं:

  1. सामान्य से तेज बुखार आना 
  2. सूखी खांसी होना 
  3. लगातार नाक बहना 
  4. गले में खरास बने रहना 
  5. आंखों में सूजन आना

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

विशेष संवाददाता October 31 2022 24360

यह वैरिएंट अपने देश के लिए भी खतरा है। XBB.3 सब-वैरिएंट की वजह से सिंगापुर में कोविड इंफेक्शन में ते

मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप हृदय विकारों का कारण: डा प्रदीप

मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप हृदय विकारों का कारण: डा प्रदीप

लेख विभाग July 14 2022 37867

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल साकेत के डॉ प्रदीप चौबे बतातें हैं कि परिवहन के आसानी से उपलब्ध साधनों

देश में कोविड-19 के 12,781 नए मामले, 18 की मौत, संक्रमण दर 4% के पार

देश में कोविड-19 के 12,781 नए मामले, 18 की मौत, संक्रमण दर 4% के पार

एस. के. राणा June 20 2022 26007

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 18 औ

अस्पताल में ‘प्रेरणा दीदी कैंटीन’ से महिलाओं को मिलेगा पोषण आहार

अस्पताल में ‘प्रेरणा दीदी कैंटीन’ से महिलाओं को मिलेगा पोषण आहार

विशेष संवाददाता February 11 2023 58883

जिला महिला अस्पताल में प्रेरणा दीदी नाम से एक कैंटीन खोली जा रही है। कैंटीन के माध्यम प्रसव वाली महि

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उप्र ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उप्र ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2023 26715

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उप्र के तत्वावधान में आज  बलरामपुर चिकित्सालय में खिचड़ी भोज का आयोजन किया

स्वास्थ्यसेवाओं में सुधार के लिए एक्सीलेन्स अवॉर्ड्स विजेताओं का ऐलान।

स्वास्थ्यसेवाओं में सुधार के लिए एक्सीलेन्स अवॉर्ड्स विजेताओं का ऐलान।

हुज़ैफ़ा अबरार February 13 2021 28335

प्रत्येक विजेता को एक लाख रूपये, एक प्रमाण पत्र और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। कार्ल स्टोर्ज़ स

बिना इलाज अस्पताल से ना लौटें डेंगू के मरीज: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

बिना इलाज अस्पताल से ना लौटें डेंगू के मरीज: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

admin November 02 2022 27414

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाला डेंगू पीड़ित कोई भी मरीज बगैर उपचार

ओमिक्रॉन वैरिएण्ट के वजूद से, एक

ओमिक्रॉन वैरिएण्ट के वजूद से, एक 'वैश्विक महामारी सन्धि' की ज़रूरत

हे.जा.स. December 01 2021 30824

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुखिया डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा है कि कोरोनावायरस (Cor

देश में गर्भनिरोधक साधनों की मांग बढ़ी, कुल प्रजनन दर में गिरावट आयी

देश में गर्भनिरोधक साधनों की मांग बढ़ी, कुल प्रजनन दर में गिरावट आयी

विशेष संवाददाता May 08 2022 31995

देश की कुल प्रजनन दर 2.2 से घटकर 2.0 हो गई है। यह जनसंख्या नियंत्रण उपायों की अहम प्रगति को दर्शाता

Infertility, recurrent pregnancy loss, and risk of stroke: pooled analysis of individual patient data of 618 851 women

Infertility, recurrent pregnancy loss, and risk of stroke: pooled analysis of individual patient data of 618 851 women

British Medical Journal January 13 2023 29856

A history of recurrent miscarriages and death or loss of a baby before or during birth could be cons

Login Panel