देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

क्षय रोगी के लिए दवाओं के साथ पौष्टिक भोजन बहुत ज़रूरी: सुनीता सक्सेना

वरिष्ठ आहार परामर्शदाता सुनीता सक्सेना बताती हैं कि पल्मोनरी टीबी में यकृत भी प्रभावित होता है। इसलिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेटसे भरपूर भोजन लेना बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही अनाज, हरी सब्जियां, फलों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 23 2022 Updated: June 23 2022 02:38
0 26296
क्षय रोगी के लिए दवाओं के साथ पौष्टिक भोजन बहुत ज़रूरी: सुनीता सक्सेना प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। क्षय रोग (TB) और पोषण का आपस में  गहरा नाता है | इसलिए टीबी मरीजों को खान-पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए क्योंकि दवाओं के सेवन के साथ संतुलित और पौष्टिक भोजन ग्रहण करने से बीमारी से जल्दी निजात पायी जा सकती है | 


किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) की वरिष्ठ आहार परामर्शदाता (Dietician) सुनीता सक्सेना बताती हैं कि पल्मोनरी टीबी में यकृत (liver) भी प्रभावित होता है | इसलिए प्रोटीन (protein) और कार्बोहाइड्रेट (carbohydrates) से भरपूर भोजन लेना बहुत जरूरी होता है |  भोजन में प्रोटीन युक्त आहार जैसे सूखे मेवे, मूंगफली, दालें, चना,अंडा, दही, दूध, मट्ठा, मांस-मछली आदि को जरूर शामिल करें | टीबी रोगियों (TB Patients) के लिए अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है |  इसके साथ ही अनाज, हरी सब्जियां, फलों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए | 


सुनीता सक्सेना बताती हैं कि टीबी रोगियों को खाली पेट नहीं रहना चाहिए | उन्हें दवाओं का सेवन नियमित रूप से करना होता है और यह दवाएं अधिक क्षमता की होती हैं जिसके कारण  मरीज के पेट में जलन, एसिडिटी (acidity), भूख न लगना जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं | ऐसे में मरीज को खूब पानी पीना चाहिए, इसके साथ ही नारियल पानी, सत्तू  और मट्ठे का सेवन करें | टीबी मरीजों को दिन में तीन बार पौष्टिक एवं हल्का  नाश्ता तथा तीन बार संतुलित एवं पौष्टिक भोजन  करना चाहिए | 


वरिष्ठ आहार परामर्शदाता बताती हैं कि टीबी रोगियों को  बाहर की चीजें, कटे फल, जंक फूड, बाहर के फलों के रस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि व्यक्ति पहले से ही टीबी से संक्रमित है | ऐसे में कहीं बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से किसी और तरह का संक्रमण न हो जाए | 


एक सामान्य व्यक्ति चाहे वह वयस्क हो या बच्चा उसे संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन ही करना चाहिए | अगर भोजन में विशेषकर प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन की कमी होती है तो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है | प्रतिरोधक क्षमता (immunity) कम होने से व्यक्ति किसी भी प्रकार के संक्रमण की जद में आसानी से आ सकता है | चाहे वह टीबी हो या अन्य कोई बीमारी |  खान–पान अच्छा रखने से संक्रमण की गुंजाइश कम रहती है |  


जिला क्षय रोग रोग अधिकारी डा. कैलाश बाबू बताते हैं कि टीबी रोगियों को सही पोषण प्रदान करने के लिए ही  निक्षय पोषण योजना चलाई जा रही है |  इसके तहत इलाज के दौरान 500 रुपये प्रति माह मरीज के खाते में भेजे जाते हैं | इसके साथ ही राज्यपाल के आह्वान पर टीबी रोगियों को जिले के गणमान व्यक्तियों, शैक्षणिक और औद्योगिक संस्थानों द्वारा गोद लिया गया है जो उन्हें पोषण सामग्री तो दे ही रहे हैं और भावनात्मक सहयोग भी दे रहे हैं | पोषण सामग्री में प्रोटीन की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ जैसे मूंगफली, भुना चना, सत्तू और साथ मेंआयरन से भरपूर गुड़ होता है | मरीज को इन सभी खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है | एक जनवरी से 31 मई 2022 तक जनपद  में 3626 टीबी रोगियों को गोद लिया जा चुका है,  जिसमें 18 साल से कम आयु के 626, वयस्क पुरुष 1352 और 1648 महिला क्षय रोगी हैं |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कालाजार उन्मूलन; वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम अधिकारियों को प्रशिक्षण और समीक्षा शुरू

कालाजार उन्मूलन; वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम अधिकारियों को प्रशिक्षण और समीक्षा शुरू

रंजीव ठाकुर September 20 2022 31824

कालाजार से प्रभावित जनपदों के वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम अधिकारियों को इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण बिन्द

बांझपन के 40% मामलों की वजह टीबी

बांझपन के 40% मामलों की वजह टीबी

आरती तिवारी August 10 2023 31186

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RML) की रिप्रोडक्टिव मेडिसिन यूनिट की इंचार्ज डॉ. मालविता

ली क्रेस्ट अस्पताल ने अविसा के सहयोग से गाजियाबाद का पहला स्मार्ट अस्पताल लॉन्च किया

ली क्रेस्ट अस्पताल ने अविसा के सहयोग से गाजियाबाद का पहला स्मार्ट अस्पताल लॉन्च किया

विशेष संवाददाता June 23 2022 34231

ले क्रेस्ट अस्पताल 250 बिस्तरों वाला चिकित्सा संस्थान है। अविसा के साथ गाँठजोड़ के बाद ले क्रेस्ट अस

अपोलो लखनऊ में पहली बार में बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुआ सफल लीवर ट्रांसप्लांट

अपोलो लखनऊ में पहली बार में बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुआ सफल लीवर ट्रांसप्लांट

हुज़ैफ़ा अबरार May 15 2026 1561

डॉ. मयंक सोमानी ने कहा लिवर ट्रांसप्लांट अपने आप में एक अत्यंत जटिल सर्जरी है, जिसमें 8 से 10 यूनिट

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

अखण्ड प्रताप सिंह October 18 2023 287769

पिछले 30 वर्षों में विश्व स्तर पर स्ट्रोक (stroke) से पीड़ित, मरने वाले या इस स्थिति के कारण विकलांग

अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार, अपर निदेशक ने लगाई क्लास

अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार, अपर निदेशक ने लगाई क्लास

विशेष संवाददाता May 21 2023 28642

अस्पताल में आई पोर्टेबल एक्सरे मशीन (X-ray machine) का प्रिंटर खराब मिला है। दवा वितरण काउंटर पर ज्य

मैक्स अस्पताल के प्रयास से जन्मजात किडनी और गॉल ब्लैडर की बीमारी से पीड़ित 19 महीने के बच्चे को मिली नई ज़िंदगी

मैक्स अस्पताल के प्रयास से जन्मजात किडनी और गॉल ब्लैडर की बीमारी से पीड़ित 19 महीने के बच्चे को मिली नई ज़िंदगी

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2026 2541

नेपाल में कई अस्पतालों में दिखाने के बावजूद बच्चे की कम उम्र और बीमारी की जटिलता को देखते हुए सर्जरी

अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक

अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक

आरती तिवारी September 18 2022 25206

दुनिया में मंकीपॉक्स वायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह बीमारी 90 से ज्यादा देशों में फैल

मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती

मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती

श्वेता सिंह August 29 2022 28074

कई मरीजों में तो बुखार, दर्द और कमजोरी जैसा कोई लक्षण ही नहीं दिखा। यहां तक उन्हें संक्रमित होने का

दिन में एक कप काफी बचाएंगे कोरोना संक्रमण से। 

दिन में एक कप काफी बचाएंगे कोरोना संक्रमण से। 

लेख विभाग July 13 2021 33448

काफी को एंटीआक्सीडेंट और एंटीइनफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर माना जाता है। अध्ययन दल ने इस निष्कर्ष तक पह

Login Panel