देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

पहचान पत्र नहीं होने पर भी लगेगा टीका- स्वास्थ्य मंत्रालय

इस श्रेणी में बुजुर्ग, साधु-संत, जेल में बंद कैदी, मानसिक अस्पतालों में भर्ती मरीज, वृद्धाश्रम के लोग, भिखारी, पुनर्वास केन्द्रों में रह रहे मरीज शामिल होंगे।

पहचान पत्र नहीं होने पर भी लगेगा टीका- स्वास्थ्य मंत्रालय प्रतीकात्मक

लखनऊ। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई पहचान पत्र न रखने वाले लोगों का टीकाकरण करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक ऐसे लोगों को कोविन ऐप में पंजीकृत किया जाएगा और उनके टीकाकरण के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन लोगों की पहचान करने की जिम्मेदारी जिला शासन की होगी। 

मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेशन कराने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर कार्ड या पेंशन पेपर में से किसी एक पहचान पत्र का होना जरूरी है लेकिन अगर किसी के पास यह पहचान पत्र नहीं हैं तो उन्हें वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रखा जा सकता। इसी के मद्देजनर मंत्रालय ने ऐसे लोगों का टीकाकरण कराने के लिए गाइलाइन जारी की है। इस श्रेणी में बुजुर्ग, साधु-संत, जेल में बंद कैदी, मानसिक अस्पतालों में भर्ती मरीज, वृद्धाश्रम के लोग, भिखारी, पुनर्वास केन्द्रों में रह रहे मरीज शामिल होंगे। 

ऐसे लोगों को ढूंढने का काम जिले की टास्क फोर्स करेगी। वह अल्पसंख्यक विभाग, सामाजिक न्याय विभाग व समाज कल्याण विभाग के सहयोग से ऐसे लोगों की पहचान कर सकती है। इन लोगों का कोविन ऐप में पंजीकरण कराया जाएगा जिसमें लाभार्थी का नाम, जन्म का साल और लिंग दर्ज कराया जाएगा। मोबाइल नंबर और पहचान पत्र की अनिवार्यता नहीं होगी। इसका सत्यापन फैसिलिटेटर करेंगे जिसके बाद इन लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। 

गाइडलाइन के मुताबिक जिले की टास्क फोर्स जिलास्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेगी जो अलग-अलग समूह के लोगों की पहचान के लिए फैसीलिटेटर नियुक्त करेगा। यह फैसीलिटेटर लाभार्थियों की पहचान करेगा। नोडल अधिकारी उपलब्ध डेटा के मुताबिक इन लोगों के लिए विशेष वैक्सीनेशन सत्र का आयोजन कराएंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना महामारी के अंतिम दौर का जद्दोजेहद जारी, बीते 24 घंटों में केवल 861 नए संक्रमित मिले

कोरोना महामारी के अंतिम दौर का जद्दोजेहद जारी, बीते 24 घंटों में केवल 861 नए संक्रमित मिले

एस. के. राणा April 12 2022 24995

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 11,058 सक्रिय मामले ही बचे हैं जो कि दो साल बाद सबसे

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर जानिए, नर्सेज को जमीनी स्तर क्या दिक्कतें आती हैं

रंजीव ठाकुर May 13 2022 31169

फ्लोरेंस नाइटिंगेल से दुनिया भर की नर्सेज प्रेरणा लेती है और आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होत

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने खोजा आंख के ट्यूमर का स्वदेशी उपचार।

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने खोजा आंख के ट्यूमर का स्वदेशी उपचार।

हे.जा.स. January 01 2021 23107

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) ने आंख के ट्यूमर के उपचार के लिए पहली स्वदेशी रूथेनियमियम 106 पट

सरकारी सहयोग से आयुष क्षेत्र के विकास की हैं अनंत संभावनाएं ।

सरकारी सहयोग से आयुष क्षेत्र के विकास की हैं अनंत संभावनाएं ।

हे.जा.स. February 08 2021 30610

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा को दुनिया में ले जाने का समय है। आयुष को एक आकर्षक मंच बनाकर, हमारी शिक्षा

राष्ट्रीय व्यायाम दिवस: स्वस्थ्य रहने के लिए जरूर करें व्यायाम

राष्ट्रीय व्यायाम दिवस: स्वस्थ्य रहने के लिए जरूर करें व्यायाम

लेख विभाग April 18 2023 26222

नियमित शारीरिक गतिविधि और व्यायाम कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं जिन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता

बदलते मौसम में एलर्जी से बचने के लिए करें योगाभ्यास

बदलते मौसम में एलर्जी से बचने के लिए करें योगाभ्यास

लेख विभाग October 18 2023 173699

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एलर्जी किसी भी तरह की हो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिए दै

चीन में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड

चीन में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड

हे.जा.स. November 27 2022 28454

चीन में कोरोना के चलते एक बार हालात फिर से बेकाबू होने लगे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्दे

टीबी की जाँच में तेजी लाने को तैनात होंगे सैम्पल ट्रांसपोर्टर

टीबी की जाँच में तेजी लाने को तैनात होंगे सैम्पल ट्रांसपोर्टर

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2023 48236

डॉ. शैलेन्द्र भटनागर का कहना है कि प्रदेश को तय समय में टीबी मुक्त बनाने में यह पहल अहम भूमिका निभाए

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

हे.जा.स. June 20 2022 26842

मॉडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंसेल ने कहा कि हम रोमांचित हैं कि एफडीए ने बच्चों और किशोरों के

WHO ने उत्तरी गोलार्ध में होने वाले इन्फ्लूएंजा सीज़न के लिए घोषित किया इन्फ्लूएंजा टीकों के नए सिफारिशें

WHO ने उत्तरी गोलार्ध में होने वाले इन्फ्लूएंजा सीज़न के लिए घोषित किया इन्फ्लूएंजा टीकों के नए सिफारिशें

हे.जा.स. March 05 2025 154346

इन्फ्लूएंजा टीकों (influenza vaccines) में निहित वायरसों का समय-समय पर अद्यतन करना आवश्यक है, ताकि ट

Login Panel