देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आयोडीन की कमी से घेंघा सहित कई बीमारियां हो सकती हैं

विश्व आयोडीन अल्पता निवारण दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आयोडीन के पर्याप्त उपयोग के बारे में जागरूकता और आयोडीन की कमी के दुष्परिणामों की जानकारी देना है। केजीएमयू की डायटिशियन मृदुल विभा ने बताया कि शरीर में थायराइड हार्मोन नामक रसायन बनाने के लिए निश्चित मात्रा में आयोडीन की जरूरत होती है।

0 51388
आयोडीन की कमी से घेंघा सहित कई बीमारियां हो सकती हैं

लखनऊ। आयोडीन युक्त नमक की अहमियत तो सभी जानते हैं लेकिन हममें से बहुतों को यह पता नहीं कि हीट के संपर्क में आकर आयोडीन उड़ जाता है। नतीजतन सब्जी, दाल में पड़ा आयोडीन युक्त नमक कई बार शरीर में आयोडीन की आवश्यकता पूरी नहीं कर पाता और घेंघा समेत कई अन्य बीमारियों का कारण बनता है। अगर सब्जी या दाल पकाने के बाद नमक डाला जाए और उस बर्तन को ढक दिया जाए तो आयोडीन उसमें रह जाता है। 

 

विश्व आयोडीन अल्पता निवारण दिवस (World Iodine Deficiency Prevention Day) प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर (21 October) को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आयोडीन के पर्याप्त उपयोग के बारे में जागरूकता और आयोडीन की कमी के दुष्परिणामों की जानकारी देना है।

 डायटिशियन मृदुल विभा

केजीएमयू (KGMU) की डायटिशियन मृदुल विभा (Dietician Mridul Vibha) ने बताया कि शरीर में थायराइड हार्मोन (thyroid hormone) नामक रसायन बनाने के लिए निश्चित मात्रा में आयोडीन (iodine) की जरूरत होती है। थायराइड हार्मोन आपके मेटाबॉलिज्म और शरीर के अन्य जरूरी कामों को नियंत्रित करता है। शरीर में आयोडीन की कमी से थायराइड ग्रंथि (thyroid gland) असामान्य रूप से विस्तार ले सकती है, जिसे घेंघा रोग के नाम से जाना जाता है।

 

आयोडीन की कमी से हृदय संबंधी बीमारी (heart disease), बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं जैसे अवसाद और याददाश्त में कमी, पेरीफेरल नर्व का डैमेज होना, महिलाओं में इनफर्टिलिटी, लड़कियों में ब्रेस्ट का सही से डेवलपमेंट न होना, पुरुषों और महिलाओं के रीप्रोडक्टिव सिस्टम में दिक्कत के अलावा आयोडीन की कमी (iodine deficiency) से गर्भावस्था और बच्चों में जन्मजात असमान्यताएं होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

आयोडीन की कमी के लक्षण - Symptoms of Iodine Deficiency

  • गले में सूजन का दिखना
  • बेवजह वजन का बढ़ना
  • कमजोरी व थकान
  • बालों का झड़ना
  • त्वचा का रूखापन
  • ज्यादा ठंड लगना
  • दिल की गति बढ़ना
  • याद रखने या सीखने में दिक्कत होना
  • गर्भावस्था के समय दिक्कत होना
  • ज्यादा व अनियमित मासिक धर्म

 

आयोडीन की कमी दूर करने वाले खाद्य पदार्थ - Iodine deficiency foods

हमारा शरीर स्वाभाविक रूप से आयोडीन का निर्माण नहीं करता, इसीलिए इस पोषक तत्व को प्राप्त करने के लिए हमारे पास आहार का विकल्प मौजूद है। वयस्कों को आमतौर पर प्रतिदिन 150 माइक्रोग्राम आयोडीन की आवश्यकता होती है जबकि प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीड कराने वाली महिलाओं को प्रतिदिन 200 माइक्रोग्राम आयोडीन जरूरी होता है। समुद्री शैवाल (सब्जियां), दही, अंडा, केन बेरीज, ऑर्गेनिक कार्न, ग्वार की फली, कच्चा पनीर, व्हाइट ब्रेड एवं नारियल पानी में आयोडीन पाया जाता है।

 

इंसुलिन की डोज घटाता है आयोडीन - Iodine lowers insulin dosage

मृदुल ने बताया कि आयोडीन यदि सही मात्रा में लिया जाए तो यह टाइप वन डायबिटीज यानी इन्सुलिन डिपेंडेंट डायबिटीज में उसकी डोज को कम करने में मदद करता है। अगर इंसुलिन लेने वाला व्यक्ति चिकित्सक की सलाह से रोज एक नारियल पानी पिए तो उसकी आयोडीन की कमी पूरी हो सकती है।

 

शरीर की लोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए - To increase the body's immunity

आयोडीन शरीर की ताकत और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी होता है। आयोडीन न केवल शरीर की एंटी ऑक्सीडेंट एक्टिविटी बढ़ाता है बल्कि शरीर में हाइड्राक्सी रेडिकल को भी ढूंढता है और उसको बढ़ाता है। यह दोनों मिलकर इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करके काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

थायराइड हारमोंस का प्रोडक्शन बढ़ाता है - Increases production of thyroid hormones

थायराइड ग्लैंड दो हार्मोन को बनाने में मददगार होता है जिसमें आयोडीन इंपॉर्टेंट रोल प्ले करता है। एक्टिविटी को रेगुलेट और बढ़ाने के लिए यह क्रिया बॉडी टेंपरेचर के स्टोरेज को और ब्लड ग्लूकोज को रेगुलेट करती है या बॉडी मास का संचार करती है बिना आयोडीन के इसमें से कोई भी कार्य संभव नहीं है।

ब्रेन--आयोडीन दिमाग को सुचारू रूप से चलने के लिए बहुत जरूरी होता हैं। जैसे ही महिला गर्भवती होती है, उसे आयोडीन का सेवन करना चाहिए। इससे बच्चे का दिमागी विकास पूर्ण रूप से होता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2021 37407

डायबिटिक मरीजों में म्यूकोरमाइकोसिस के मामले मिलते रहते हैं लेकिन अगर किसी का शुगर लेवल कंट्रोल में

रूट कैनाल और दांत लगवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

रूट कैनाल और दांत लगवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

आरती तिवारी September 07 2023 43468

दांत का कीड़ा लगने के बाद लगने के बाद रूट कैनाल ट्रीटमेंट करवाने, दांत के ऊपर कैप लगवाने तथा नए दांत

मानसून में ऐसे रखें बालों का ख्याल

मानसून में ऐसे रखें बालों का ख्याल

सौंदर्या राय July 06 2023 97919

बालों की वॉल्यूम बढ़ाने में चाय का पानी हेल्प करता है। वहीं आज हम मानसून में बालों से जुड़ी समस्याओं

डेंगू बेकाबू, प्रभावित राज्यों में केंद्र रोकथाम के लिए भेजेगा विशेषज्ञों का दल।

डेंगू बेकाबू, प्रभावित राज्यों में केंद्र रोकथाम के लिए भेजेगा विशेषज्ञों का दल।

एस. के. राणा November 03 2021 34087

केंद्र द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए विशेषज्ञों का दल भेजने का निर्णय लिया गया है। इस दल में राष्ट्र

मंकीपॉक्स के ज़्यादातर मामले समलैंगिक पुरुषों में पाए गए: डब्लूएचओ

मंकीपॉक्स के ज़्यादातर मामले समलैंगिक पुरुषों में पाए गए: डब्लूएचओ

हे.जा.स. June 02 2022 37883

डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा कि जाँच-पड़ताल जारी है, मगर अनेक देशों में एक साथ मंकीपॉक्स की अचानक मौजूदगी

हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन

हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन

आरती तिवारी November 16 2022 36765

बिजनौर में जन सामान्य को स्वास्थ संबंधी सुविधाओं का लाभ देने के लिए तकनीकी के माध्यम से बेहतर ट्रीट

मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित होगा बलरामपुर अस्पताल

मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित होगा बलरामपुर अस्पताल

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2023 28796

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बलरामपुर अस्पताल प्रदेश के चुनिंदा सरकारी अस्पतालों में एक है।

कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट।

कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट।

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2021 30861

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। यूपी चार करोड़ कोविड व

टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़  

टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़  

हे.जा.स. January 20 2023 31335

महानिदेशक घेबरेयेसस ने मंगलवार को स्विट्ज़रलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान एक उच

गर्भ में भ्रूण के दिल का हाल बताएगा फीटल इको टेस्ट 

गर्भ में भ्रूण के दिल का हाल बताएगा फीटल इको टेस्ट 

लेख विभाग July 09 2022 75895

सामान्यतः यह टेस्ट गर्भधारण के बाद दूसरी तिमाही में किया जाता है, जिस समय तक भ्रूण का हृदय इतना विकस

Login Panel