देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने PGI में राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का किया शुभारंभ

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मरीजों की जान बचाने में नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की भूमिका अहम है।

आरती तिवारी
March 18 2023 Updated: March 18 2023 02:05
0 28502
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने PGI में राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का किया शुभारंभ पीजीआई में राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का शुभारंभ

लखनऊ। पीजीआई में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय कान्फ्रेंस (national conference) का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने कहा कि मरीजों की जान बचाने में नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ (paramedical staff) की भूमिका अहम है। सरकार नर्सिंग की पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। नर्सिंग परीक्षा (nursing exam) में स्वकेंद्र प्रणाली खत्म कर दी गई है।

 

साथ ही उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्सिंग कॉलेजों (nursing colleges) को मानक पूरे करने के निर्देश दिये गये हैं। लगातार मानकों की जांच की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में अच्छे छात्रों को लाने की पहल की गई है। इंटर कॉलेजों में छात्र-छात्राओं (students) से संपर्क कर काउंसलिंग की जा रही है ताकि नर्सिंग के प्रति लोग जागरूक हो सकें। नर्सिंग पेशे को चुने। अब तक प्रदेश के 240 इंटर कॉलेजों में संपर्क किया जा चुका है। छात्रों को नर्सिंग की पढ़ाई, रोजगार के अवसरों से रूबरू कराया गया है। यह अभियान अभी जारी रहेगा।

 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा कि हमें इंटर कॉलेजों में इसलिए संपर्क करना पड़ा, ताकि अच्छे छात्र नर्सिंग में कैरियर बना सकें। इससे पहले सरकार ने 4000 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। लगभग एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा महज 3000 अभ्यर्थियों (candidates) ने पास की। 2200 लोग मेरिट में आए। बाकी पद खाली रह गये। इसके बाद हमने नर्सिंग कॉलेजों की गुणवत्ता बढ़ाने का फैसला किया। जांच-पड़ताल (investigation) शुरू की। पता चला बहुत से कॉलेजों में पर्याप्त फैकल्टी और दूसरे संसाधन ही नहीं थे। ऐसे में बच्चे क्या सीखेंगे? सख्ती शुरू की तो नर्सिंग की परीक्षा का रिजल्ट 85 फीसदी से घटकर 25 प्रतिशत पर आ गया। इसके बावजूद सरकार का इरादा नहीं डिगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देश में आने से रोकने के लिए  अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी ज़रूरी

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देश में आने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी ज़रूरी

एस. के. राणा March 05 2022 25651

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी क

चिकनगुनिया : लक्षण, निदान, इलाज और जटिलताएं

चिकनगुनिया : लक्षण, निदान, इलाज और जटिलताएं

लेख विभाग November 25 2022 31686

इस बीमारी का उपचार लक्षणों और शरीर पर दिखने वाले लक्षणों (जोड़ों की सूजन), प्रयोगशाला परीक्षण और संक्

गाँव में ही पता चलेगा पानी के गुणवत्ता का स्तर।

गाँव में ही पता चलेगा पानी के गुणवत्ता का स्तर।

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2021 30380

इसके लिए इन कालेजों का एक निश्चित धनराशि अनुबंध के तहत दी जाएगी। पानी के नमूनों की जांच इन कालेजों क

अमेरिका ने मेन्थॉल सिगरेट और सुगंधित सिगार को प्रतिबंधित करने की दिशा में उठाया कदम 

अमेरिका ने मेन्थॉल सिगरेट और सुगंधित सिगार को प्रतिबंधित करने की दिशा में उठाया कदम 

हे.जा.स. April 29 2022 31014

यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज सेक्रेटरी जेवियर बेसेरा ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से

गर्मी और लू का बढ़ा खतरा, जाने लू लगने के लक्षण और उपाय

गर्मी और लू का बढ़ा खतरा, जाने लू लगने के लक्षण और उपाय

लेख विभाग May 16 2023 41165

देश के कई राज्यों में गरम हवाओं की दस्तक हो चुकी है। मौसम विभाग ने लू से बचने के लिए अलर्ट भी जारी क

RMLअस्पताल में इंटर्नशिप पूरी कर चुके छात्रों का प्रदर्शन

RMLअस्पताल में इंटर्नशिप पूरी कर चुके छात्रों का प्रदर्शन

आरती तिवारी July 11 2023 35035

लखनऊ के प्रतिष्ठित आयुर्विज्ञान संस्थान राम मनोहर लोहिया में इंटर्नशिप कर चुके छात्रों ने एक प्रदर्श

मुंबई में नहीं थम रहा खसरे का प्रकोप

मुंबई में नहीं थम रहा खसरे का प्रकोप

विशेष संवाददाता November 27 2022 27553

मुंबई में खसरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिन खसरे के 32 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान

मेडिकल की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्र क्‍यों जाते हैं यूक्रेन

मेडिकल की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्र क्‍यों जाते हैं यूक्रेन

अखण्ड प्रताप सिंह February 27 2022 36290

यूक्रेन में बड़ी संख्‍या में भारतीय स्‍टूडेंट्स एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। भारत के मुकाबल

डॉक्टर ने महिला की आंख से निकाले 23 कॉन्टैक्ट लेन्स

डॉक्टर ने महिला की आंख से निकाले 23 कॉन्टैक्ट लेन्स

हे.जा.स. October 15 2022 21084

कैलिफोर्निया के डॉक्टर ने एक महिला मरीज़ की आंख से कुल 23 कॉन्टैक्ट लेंसेज़ निकाले, जिसका वीडियो वा

पुलिस वालों को भी दिल की बीमारी!

पुलिस वालों को भी दिल की बीमारी!

आनंद सिंह April 04 2022 37655

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गोरखपुर ने अब तय किया है कि समय-समय पर विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम पुलिस वालों

Login Panel