देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोना टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा समय के साथ कम हुई: शोध

वैज्ञानिकों का मानना है कि उच्च टीकाकरण दर वाले देशों में भी, संक्रमण अधिक फैल सकता है, क्योंकि समय के साथ टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा कम होती जाती है।

हे.जा.स.
November 26 2021 Updated: November 26 2021 22:20
0 19368
कोरोना टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा समय के साथ कम हुई: शोध प्रतीकात्मक

यरुशलम (भाषा)। फाइज़र-बायोएनटेक के कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लेने के 90 दिन बाद से संक्रमण का खतरा धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

इज़राइल (Israel) के ‘रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ल्यूमिट हेल्थ सर्विसेज’ द्वारा किए गए एक अध्ययन (research) में पाया गया है कि टीके (vaccine) से मिलने वाली प्रतिरक्षा (Immunity) समय के साथ कम होती जाती है। साथ ही, इसमें तीसरी खुराक (booster dose) की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।

इज़राइल में दिसंबर 2020 में कोविड-19 रोधी टीकाकरण (vaccination) अभियान व्यापक स्तर पर शुरू कर दिया गया था, लेकिन यहां जून 2021 से संक्रमण (infection) के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं।

दुनिया भर में, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन वैज्ञानिकों (scientist) का मानना है कि उच्च टीकाकरण दर वाले देशों में भी, संक्रमण अधिक फैल सकता है, क्योंकि समय के साथ टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा कम होती जाती है।

शोधकर्ताओं ने, औसतन 44 वर्ष की आयु वाले 80,057 वयस्कों (adult) के लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड’ की समीक्षा की, जिन्होंने अपनी दूसरी खुराक लेने के कम से कम तीन सप्ताह बाद पीसीआर (PCR) जांच कराई और उनके पूर्व में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कोई सबूत नहीं थे।

इन 80,057 प्रतिभागियों में से 7,973 (9.6 प्रतिशत) लोग संक्रमित पाए गए। फिर इन लोगों की रिपोर्ट को उसी आयु तथा जातीय समूह की रिपोर्ट से मिलाया गया, जिनकी जांच उसी सप्ताह की गई थी और जो संक्रमित नहीं पाए गए थे।

अन्य संभावित प्रभावशाली कारकों पर गौर करने के बाद शोधकर्ताओं ने दूसरी खुराक के बाद समय बीतने के साथ संक्रमण का खतरा बढ़ा पाया। दूसरी खुराक के शुरुआती 90 दिनों की तुलना में, सभी आयु समूहों में संक्रमण का जोखिम 90-119 दिनों के बाद 2.37 गुना अधिक, 120-149 दिनों के बाद 2.66 गुना अधिक, 150-179 दिनों के बाद 2.82 गुना अधिक और और 180 दिनों या उससे अधिक के बाद 2.82 गुना अधिक था।

उन्होंने अध्ययन का निष्कर्ष (CONCLUSION) निकाला कि जिन व्यक्तियों को फाइजर टीके की दो खुराकें दी गई हैं, उनमें समय के साथ प्रतिरक्षा कम होती दिखी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

Adverse pregnancy outcomes and long term risk of ischemic heart disease in mothers: national cohort and co-sibling study

Adverse pregnancy outcomes and long term risk of ischemic heart disease in mothers: national cohort and co-sibling study

British Medical Journal February 05 2023 31456

Women who experienced any of five major adverse pregnancy outcomes showed an increased risk for isch

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

विशेष संवाददाता May 23 2023 33161

अस्पतालों में मरीजों की कतार बढ़ने लगी है। बीते दिन 1500 के करीब मरीज लखीमपुर जिला अस्पताल पहुंचे। ह

मेडिकल कॉलेज के नए भवन का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

विशेष संवाददाता April 03 2023 22821

डिप्टी सीएम ने बताया कि जिले में दवाओं और एक्सरे प्लेट की कोई कमी नहीं है।

बिना अवकाश के भी सीएचसी अजगरा में लटकता मिला ताला।

बिना अवकाश के भी सीएचसी अजगरा में लटकता मिला ताला।

March 02 2021 30409

उक्त मामले में जब अधीक्षक डॉ रजनीश प्रियदर्शी से जानकारी ली गयी तो उनको भी नही पता था कि अजगरा सामुद

विश्व स्तनपान सप्ताह: लोहिया अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा बाल रोग विभाग ने सीएमई का आयोजन किया

विश्व स्तनपान सप्ताह: लोहिया अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा बाल रोग विभाग ने सीएमई का आयोजन किया

रंजीव ठाकुर August 05 2022 30909

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रसूति एवं स्

जेबी केमिकल्स नेफ्रोलॉजी क्षेत्र में उतरी। 

जेबी केमिकल्स नेफ्रोलॉजी क्षेत्र में उतरी। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2021 38013

2015 की ग्लोबल डिसीज बर्डन रिपोर्ट के अनुसार सीकेडी को मृत्यु के सबसे सामान्य कारणों में से एक माना

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

हे.जा.स. February 10 2022 31106

चीन के निंगबो विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 147 याचिकाकर्ता छात्रों ने अदालत को बताया

जल्द हैलट हॉस्पिटल में खुलेगा आई बैंक

जल्द हैलट हॉस्पिटल में खुलेगा आई बैंक

आरती तिवारी October 04 2022 33517

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत हैलट अस्पताल में 80 लाख रुपए की लागत से एक नेत्र बैंक बनन

कनाडा: कोविड-19 पाबंदियों के विरोध में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, कई गिरफ्तार  

कनाडा: कोविड-19 पाबंदियों के विरोध में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, कई गिरफ्तार  

हे.जा.स. May 01 2022 45465

कोविड-19 पाबंदियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले समूह 'फ्रीडम फाइटर्स कनाडा' द्वारा आयोजित 'रोलिंग थंडर'

वैज्ञानिकों ने रिसर्च की कोरोना के इलाज के लिए नई दवा

वैज्ञानिकों ने रिसर्च की कोरोना के इलाज के लिए नई दवा

हे.जा.स. May 09 2023 30307

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली, सीएसआईआर-इमटेक चंडीगढ़ और आईआईटी रोपड़ की ओर से

Login Panel