











































लखनऊ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर प्रांतीय चिकित्सा सेवा ऑफिसर्स (रि०) वेलफेयर एसोसिएशन यूपी लगातार डॉक्टर्स के पक्ष में आवाज़ बुलन्द करता रहा हैं। महामंत्री डॉ आर के सैनी ने बार-बार बड़े पदों पर बैठे दोषियों के ऊपर कार्यवाही ना होने को लेकर आक्रोश जताया है।
डॉ सैनी (Dr RK Saini) कहते है कि डॉक्टर्स का तबादला (transfer of doctors) निरस्त किया जा रहा हैं और असली दोषियों को छोड़ बेगुनाहों पर जाँच और मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे है। बलि का बकरा बने निर्दोष डॉक्टर्स की तरफ से रिट दाखिल करने हेतु डॉ सैनी लखनऊ हाईकोर्ट पहुंचे, जहाँ हेल्थ जागरण से उन्होंने खास बातचीत की।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा ऑफिसर्स (रि.) वेलफेयर एसोसिएशन (Provincial Medical Service Officers (Retd) Welfare Association) के महामंत्री डॉ आर के सैनी ने हेल्थ जागरण (health jagaran) से कहा कि जिन लोगों का तबादला निरस्त किया गया वे हाई प्रोफ़ाइल आदमी हैं। संभव है ये लोग प्रमुख सचिव, अमित मोहन प्रसाद, रविंद्र नायक या निदेशक प्रशासन के हितैषी हो।
नीतिगत स्थानांतरण (Policy transfers) कदापि नहीं किए गए हैं। लोग 20-25 साल से एक ही सीट पर जमें हैं लेकिन ट्रांसफर में पिकअप चूज़ मैथेड अपनाया गया। इसको लेकर एसोसिएशन की तरफ से याचिका डाली थी जिसको आज हाई कोर्ट (Lucknow High Court) ने डिस्पोज कर दिया है। आदेश पढ़ने के बाद इस पर प्रतिक्रिया देंगे लेकिन बात ना बानी तो सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक जाएंगे।
महामंत्री डॉ आर के सैनी ने बार-बार तबादला निरस्त होने पर कहा कि ये जिसको चाहते है उसे बलि का बकरा बना देते है। डॉक्टर्स सीधे होते हैं जो बोल नहीं पाते, कुछ कर नहीं पाते। संयुक्त निदेशकों को पता नहीं होता और ऊपर वाले अधिकारी लिपिकों से मिल कर तबादले कर देते है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से अपील करते हुए डॉ आर के सैनी ने कहा कि योगी इस मामले में परसनल इंट्रेस्ट लेकर निति के अनुसार स्थानांतरण करवाए, असली दोषियों पर कार्यवाही की जाए। यदि यहाँ सुनवाई ना हुई तो फिर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। निदेशक प्रशासन गणपति राजा (Ganpati Raja), सचिव रविंद्र नायक (Ravindra Nayak) और अपर चीफ सेक्रेटरी अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) इस षडयंत्र में शामिल है इनकी उच्च स्तरीय जाँच हो लेकिन उससे पहले डॉक्टर्स को बहाल किया जाए। एक तरफ तो आप इनको करोना वारियर्स (Corona Warriors) कहते हैं और दूसरी तरफ इनका मनोबल तोड़ देते है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
कोविड महामारी से मुकाबला समानता व निष्पक्षता से किया जाए। यह महामारी पूरी दुनिया में बीते दो सालों स
क्या आप छोटा सा काम काम करके ही थक जाते हैं। सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने में सांस फूलने लगता है और वर्कआ
फ्लोरेंस नाइटिंगेल से दुनिया भर की नर्सेज प्रेरणा लेती है और आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होत
जमीन पर बैठकर भोजन करने हमारे शरीर की रक्त नलिकाएं सही तरह से कार्य कर पाती हैं। इससे हमारे शरीर में
उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अगस्त सोमवार को कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों (माध्यमिक
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में कोविड के दो नए वैरिएंट मिले हैं। इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा क
ललिता देवी सदैव से संयमी रहीं। मन, वचन और कर्म में एकसमान रहीं। अति तक तो कभी गईं ही नहीं। 79 की उम्
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 17 नवंबर 2022 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती के माध्
जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में जम्मू-कश्मीर के प्र
कोविड बहुत ज्यादा संक्रामक है और धूम्रपान करने वालों में इसका बहुत ज्यादा ख़तरा है। धूम्रपान करने वा

COMMENTS