देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

काले पड़ते होंठों का रंग हल्का कैसे करें?

गहराई तक नमी पहुँचाने के लिए अपने होंठों पर बादाम तेल की मालिश करें। होंठों को नमी देने और भरा-पूरा और गुलाबी दिखने के लिए आइस क्यूब से होंठों पर मालिश करें।

सौंदर्या राय
December 14 2021 Updated: December 14 2021 17:58
0 41325
काले पड़ते होंठों का रंग हल्का कैसे करें? प्रतीकात्मक

आपके होंठों के काले पड़ने की कई वजहें हो सकती हैं। धूम्रपान, प्रदूषण, और सूरज की धूप से होने वाली क्षति आपके होठों पर असर डाल सकती हैं। सौभाग्य से, बहुत से घरेलू उपचार हैं, जो होठों का रंग साफ़ करने में मदद कर सकते हैं।

 

होठों को काला पड़ने से रोकना - Prevent darkening of lips

1. अपने होठों को नम रखें: शुष्क, क्षतिग्रस्त होंठ इसे कालिमा दे सकते हैं।

  • अच्छी गुणवत्ता वाले लिप बाम (lip balm) का इस्तेमाल करें।
  • नमी देने वाले तत्वों जैसे शिया बटर (shea butter), कोको मक्खन और बादाम तेल से बने लिप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
  • शिया बटर प्राचीन काल से उपयोग किया जाता रहा है, और अपने एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए ख़ास तौर से जाना जाता है।
  • कोको मक्खन अक्सर दाग से होने वाले धब्बों को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • त्वचा की सेहत और शक्ल-सूरत को सुधारने के लिए बादाम के तेल को सबसे अच्छे तेलों में माना जाता रहा है।

2. सनब्लॉक का उपयोग करें: सूरज से अपने होंठों की हिफाजत कीजिये जैसे आप अपने बाकी त्वचा की करती हैं।

  • होंठ झुलसते नहीं हैं, लेकिन वे जलकर शुष्क हो सकते हैं जो उनमें कालिमा ला सकता है।
  • यह निश्चित करें कि आपके बाम में एसपीएफ 20 या अधिक मान वाले सूरज रोधी तत्व हैं।
  • एसपीएफ 20 वाले सनब्लॉक सहित लिपस्टिक (lipstic) का इस्तेमाल करें।

3. धूम्रपान छोड़ दें: धूम्रपान होंठों को बदरंग कर सकता है।

  • सिगरेट में निकोटिन होता है, जो होंठों में कालिमा ला सकता है।
  • तम्बाकू (tobacco) और तार (Tar) भी होंठों को काले कर सकते हैं।
  • सिगरेट (cigarette) की गरमी ज़्यादा मेलानिन (melanin) उत्पन्न करने का कारण बन सकती है (जो त्वचा को सूरज से बचाता है) और आपके होंठों में कालिमा भर सकती है।

 

मालिश और एक्सफ़ोलीएटिंग - Massage and Exfoliating

1. अपने होंठों की मालिश करें: मालिश रक्त संचालन बढ़ता है, और आपके होंठ तारो-ताज़ा और जीवंत हो उठते हैं।

  • गहराई तक नमी पहुँचाने के लिए अपने होंठों (lips) पर बादाम तेल (amond oil) की मालिश करें।
  • होंठों को नमी देने और भरा-पूरा और गुलाबी दिखने के लिए आइस क्यूब (ice cube) से होंठों पर मालिश करें।

2. होंठों को एक्सफोलिएट करें: साधारण शुगर स्क्रब (sugar scrub) से मुरझाई त्वचा कोशिकाओं को हटा दें।

  • पर्याप्त मात्रा में शहद (honey) या फिर जैतून के तेल (olive oil) में एक बड़े चम्मच सफ़ेद या ब्राउन शुगर मिलाकार पेस्ट बना लीजिये।
  • मिश्रण को तेजी से अपने होंठों पर रगड़ें।
  • एक मिनट बाद इसे एक गीले कपड़े से धो लें।
  • एक आरामदेह लिप बाम लगायें।
  • यह हफ़्ते में दो बार दोहराएँ। अगर जलन हो, तो हफ़्ते में इसे कम बार लगाएं और ज़रा सावधानी बरतें।

3. अनार के लिप स्क्रब का उपयोग करें: अनार आपके होंठों में गुलाबी आभा भरता है।

  • अनार (Pomegranate) के बीज को पीस कर दूध में मिलायें और पेस्ट बना लें।
  • इसे होंठों पर लगाएं।
  • इसे दो मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। अगर जरूरत पड़े, तो फिर दोहराएँ।
  • अगर जलन हो तो इसे बंद कर दें।

 

खाद्य पदार्थों से रंग हल्का करें- Lighten with food

1. नींबू के रस का प्रयोग करें: नींबू का रस त्वचा को हल्के रंग देने और चमकाने के लिए जाना जाता है।

  • हर रात सोने से पहले होंठों पर नींबू के रस की कुछ बूंदे रगड़ें।
  • ताजे निचोड़े गए नींबू रस का ही उपयोग करें।
  • सुबह गर्म पानी से कुल्ला कर लें।

2. आलू का इस्तेमाल करें: त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने के साथ इसे साफ़ रंग देने के लिए आलू का इस्तेमाल किया जाता है।

  • आलू में एक प्राकृतिक एंजाइम कैचीकॉलेज़ (catecholase) होता है, जो त्वचा के काले रंग को हल्का करने के लिए जाना जाता है।
  • सोने से पहले होंठों पर आलू की एक स्लाइस रगड़ें।
  • इसे धोएँ नहीं।
  • सुबह पानी से धो लें।

3. चुकंदर के रस का इस्तेमाल करें: चुकंदर का रस होंठों को गुलाबी बनाता है।

  • अपने होंठों पर चुकंदर के रस की 2-3 बूँदें लगाएं।
  • इसे धोयें नहीं।
  • यह रोज़ाना दोहराएँ।

4. अनार को होठों पर लगायें: होंठों के प्राकृतिक लेप के लिए इसे दूसरे जूस में मिला लीजिये।[१६]

  • एक बड़े चम्मच अनार के बीज को पीस लें।
  • चुकंदर और गाजर के रस (beetroot and carrot) को बराबर भागों में मिलाएँ।
  • इसे होठों पर रगड़ें।
  • फिर इसे होंठों पर ही छोड़ दें।
  • इसे रोजाना दोहराएँ।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश का पहला 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस

देश का पहला 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस

विशेष संवाददाता October 04 2022 29894

ये ऐसी एम्बुलेंस है जो मरीज के पहुंचने से पहले उसकी सारी अहम जानकारियां रियल टाइम में अस्पताल को डिज

ड्राइवर्स की आंखों की मुफ्त जांच और चश्मे वितरित किए गए

रंजीव ठाकुर May 21 2022 33626

शिविर में लगभग 85 ड्राइवर्स की आंखों की नि: शुल्क जांच करके 77 लोगों को चश्मा दिया गया। ड्राइवर्स को

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

हुज़ैफ़ा अबरार April 08 2022 25231

कार्यक्रम में रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के रोगियों व तीमारदारों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में विस्ता

सावधान! कंप्यूटर माउस से भी हो सकता है मंकीपॉक्स का खतरा

सावधान! कंप्यूटर माउस से भी हो सकता है मंकीपॉक्स का खतरा

हे.जा.स. August 21 2022 30991

अमेरिकी सरकार ने दावा किया है कि ऑफिस में कंप्यूटर-माउस या फिर कॉफी मशीन को छूने से भी मंकीपॉक्स हो

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

आरती तिवारी July 14 2023 39213

सीबीएमआर के डीन डॉ. नीरज सिंह ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्

कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौर पर कोविशील्ड देने से एंटीबॉडीज 6 गुना तक बढ़ जाती हैं

कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौर पर कोविशील्ड देने से एंटीबॉडीज 6 गुना तक बढ़ जाती हैं

एस. के. राणा March 17 2022 25379

जांच के शुरुआती नतीजों से पता चला है कि अगर कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौ

गुणों की खान है केसर का पानी, जानिए अद्भुत फायदे

गुणों की खान है केसर का पानी, जानिए अद्भुत फायदे

लेख विभाग February 01 2023 32583

केसर पानी का सेवन वजन को घटाने में मददगार माना जाता है। इतना नहीं इससे पाचन को बेहतर करने और मेटाबॉल

बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर काकोरी सीएचसी पर धर्मगुरुओं के साथ बैठक

बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर काकोरी सीएचसी पर धर्मगुरुओं के साथ बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2022 31369

चिकित्सा अधीक्षक ने धर्मगुरुओं से अपील की कि वे कोविड टीकाकरण के प्रति  लोगों को जागरूक करने को आगे

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 483

हार्ट फेल्योर का अर्थ यह नहीं है कि हृदय ने काम करना बंद कर दिया है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय शर

दिल्ली एम्स के रीडेवेलपमेंट का मास्टर प्लान केंद्र को सौंपा: डॉ रणदीप गुलेरिया

दिल्ली एम्स के रीडेवेलपमेंट का मास्टर प्लान केंद्र को सौंपा: डॉ रणदीप गुलेरिया

विशेष संवाददाता August 17 2022 26699

एम्स दिल्ली को एक बार फिर से विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके एक मास्टर प्लान सरकार को सौंप

Login Panel