देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर भी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग है डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक हर स्तर पर प्रदेश की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग दिख रहे है। सोशल मीडिया पर प्रकाशित ख़बरों का भी संज्ञान लेकर कार्यवाही करतें हैं। मलिहाबाद में पिस्टल वाले सरकारी डॉक्टर का वीडियो, लखीमपुर में एंबुलेंस का जमावड़ा या लखनऊ में ताले में बंद स्ट्रेचर हो, सभी घटनाओं पर कार्यवाही हुई है। 

रंजीव ठाकुर
April 25 2022 Updated: April 25 2022 02:07
0 37354
सोशल मीडिया पर भी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग है डिप्टी सीएम बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) हर स्तर पर प्रदेश की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग दिख रहे है। मलिहाबाद में पिस्टल वाले सरकारी डॉक्टर का वीडियो, लखीमपुर (CHC Lakhimpur Kheri) में एंबुलेंस का जमावड़ा या लखनऊ (Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) में स्ट्रेचर ताले में बंद हो, मंत्री जी तुरंत संज्ञान ले कर कार्यवाही का निर्देश दे रहे हैं। 

पिस्टल वाले सरकारी डॉक्टर (doctor with pistol) का वीडियो इंटरनेट पर वाइरल होते ही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तुरंत एक्शन में आ गए और महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को जांच का आदेश देते हुए रिपोर्ट 26 अप्रैल तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मलिहाबाद (CHC Malihabad) का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें डाक्टर की टेबल पर पिस्टल नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि डाक्टर की मेज पर एक काले रंग की पिस्टल रखी हुई है और इलाज की प्रक्रिया की जा रही है। पिस्टल वाले डाक्टर जितेन्द्र वर्मा पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। 

ट्विटर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि सीएचसी मलिहाबाद, लखनऊ के डॉक्टर की निकृष्ट कार्यशैली से संबंधित वीडियो का संज्ञान लेते हुए मैंने महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को जांच के आदेश देते हुए दोष सिद्ध होने पर चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने व कृत कार्यवाही की रिपोर्ट 26 अप्रैल तक उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश दिये हैं।

महानिदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य (DG Medical and Health) डॉ. वेदव्रत सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम ने जांच के आदेश दिए है। दोषी पाए जाने पर जरुर कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ के सीएमओ मनोज अग्रवाल (Lucknow CMO) ने कहा कि इस तरीके की अनुशासनहीनता स्वास्थ्य विभाग में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले के जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही डॉ जितेन्द्र वर्मा का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलिहाबाद से लखनऊ के नगर स्वास्थ केन्द्र (City Health Center) में तबादला कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फेसबुक (facebook) पर जानकारी देते हुए लिखा किलखीमपुर खीरी के सी०एच०सी० अस्पताल में शाम को प्राइवेट अस्पतालों की एंबुलेंस का जमावड़ा लगने विषयक दैनिक अखबार में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए मैंने मुख्य चिकित्साधिकारी, लखीमपुर खीरी को उक्त प्रकरण के संबंध में 2 दिवस के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फेसबुक पर जानकारी देते हुए लिखा कि डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में स्ट्रेचर ताले में बंद होने के कारण स्ट्रेचर न मिलने पर लखीमपुर के एक बेटे को अपनी माँ को गोद में उठाकर इलाज हेतु ले जाने विषयक दैनिक अखबार में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए मैंने निदेशक डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ को उक्त प्रकरण के संबंध में 2 दिवस के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा हैलेट अस्पताल में,  पान-गुटखा खा रहे लोग ओपीडी में

कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा हैलेट अस्पताल में, पान-गुटखा खा रहे लोग ओपीडी में

सनी माथुर April 01 2022 58314

नियम यह कहता है कि अगर आप अस्पताल परिसर में पान-गुटका खाते हुए पकड़े गए तो 200 रुपये का जुर्माना लगे

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

हे.जा.स. January 28 2021 21149

इन पाठ्यक्रमों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत संचालित किया जाएगा।जिनकी अवधि पूरी होने पर छात्र हेल्थ

रोक हटने पर ओपीडी में उमड़ी भीड़, मरीज़ों का लगा तांता ।  

रोक हटने पर ओपीडी में उमड़ी भीड़, मरीज़ों का लगा तांता ।  

हुज़ैफ़ा अबरार February 16 2021 34126

पहले से ही ओपीडी शुरु हो चुकी थी किन्तु अब सरकारी आदेश के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गयी। आज से सभी तर

कच्चा अदरक खाने के अनेक फायदे, बढ़ती है पुरूषों की कामोत्तेजना

कच्चा अदरक खाने के अनेक फायदे, बढ़ती है पुरूषों की कामोत्तेजना

लेख विभाग March 18 2022 98453

कच्चे अदरक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाते हैं। कच्ची अदरक में प्रच

तनाव: बीसवीं सदी की सबसे खराब स्वास्थ्य महामारी

तनाव: बीसवीं सदी की सबसे खराब स्वास्थ्य महामारी

लेख विभाग October 31 2021 39480

तनाव अंततः शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक समस्याओं को जन्म देता है। यह आपके खाने और आपकी नींद, साथ ही

लोकबंधु अस्पताल में विधायक राजेश्वर सिंह ने वृक्षारोपण किया

रंजीव ठाकुर July 01 2022 30609

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर, सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने लोकबंधु अस्पताल में नवग्रह वाटिका

वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड

वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड

विशेष संवाददाता March 04 2023 28625

गोल्डन कार्ड का आवेदन करने वाले जिन लोगों को कार्ड नहीं मिल पाया है, उनकी समस्या के बारे में संबंधित

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी April 12 2023 36862

प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़े हैं किन्तु इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जिन मरीजों में कोर

स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना ज़रूरी।

स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना ज़रूरी।

लेख विभाग November 06 2021 40307

दांतों से सही काम लेकर ही आहार ठीक से पचा सकते हैं और शरीर को स्वस्थ तथा मजबूत बनाए रख सकते हैं।

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं और होगी बेहतर, इस साल 14 नए मेडिकल कॉलेजों से लैस होगा

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं और होगी बेहतर, इस साल 14 नए मेडिकल कॉलेजों से लैस होगा

admin January 02 2023 55180

यूपी में वर्ष 2023 में 14 और नए मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे एमबीबीएस की 1400 सीटें भी बढ

Login Panel