देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

ब्लड प्रेशर व डायबिटीज की बीमारी किडनी के लिए घातकः डॉ दीपक दीवान

2015 के ग्लोबल बर्डन डिजीज के अध्ययन के अनुसार, क्रोनिक किडनी रोग को भारत में मृत्यु दर के आठवें प्रमुख कारणों में से एक के रूप में स्थान दिया गया है। आखिरी उपाय के तौर पर डायलिसिस और किडनी ट्रांसप्लांट के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 01 2022 Updated: September 02 2022 01:53
0 47720
ब्लड प्रेशर व डायबिटीज की बीमारी किडनी के लिए घातकः डॉ दीपक दीवान प्रतीकात्मक चित्र

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हर व्यक्ति के शरीर में दो गुर्दे होते हैं, जो मुख्य रूप से यूरिया, क्रिएटिनिन, एसिड, आदि जैसे नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्ट पदार्थों को रक्त में से छानने के लिए जिम्मेदार होते हैं। (जो सभी शरीर में चयापचय के उत्पाद हैं) और इस तरह मूत्र का उत्पादन करते हैं।

 

किडनी की बीमारी के लक्षण और उसके बचाव के लिए लखनऊ के जाने माने नेफ्रोलॉजिस्ट (nephrologist) और रीनल साईंसेस के निदेशक डॉ. दीपक दीवान (Dr. Deepak Dewan) ने किडनी को एक साइलेंट किलर बीमारी कहते हुए बताया कि किडनी की बीमारी की सबसे खतरनाक बात यह है कि यह दबे पांव शरीर पर हमला करती है। अधिकांश मामलों में मरीज को जब पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। लोग अपने रक्तचाप, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर की नियमित रूप से जांच करवाते रहते हैं। वे अपने गुर्दे की किसी भी समस्या का पता लगाने के लिए अपने रक्त में एक सरल क्रिएटिनिन परीक्षण भी नहीं करवाते।

2015 के ग्लोबल बर्डन डिजीज के अध्ययन के अनुसार, क्रोनिक किडनी रोग को भारत में मृत्यु दर के आठवें प्रमुख कारणों में से एक के रूप में स्थान दिया गया है। आखिरी उपाय के तौर पर डायलिसिस और किडनी (kidney) ट्रांसप्लांट के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता है। सवाल यह है कि किसी व्यक्ति को कब अपनी किडनी (kidney) की चिंता करनी चाहिए? डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए? इसी बारे में जानकारी देते हुए डॉ. दीवान ने बताया कि किडनी के सही से काम न करने के कई संकेत होते हैं। अधिकांश समय लोग इन्हें अनदेखा कर देते हैं या किसी और तरह की समस्या समझकर भ्रमित हो जाते हैं। इसलिए किडनी को लेकर हर व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए।

 

अगर आपको उच्च रक्तचाप, मधुमेह (diabetes), मोटापा, मेटाबॉलिक सिंड्रोम है या कोरोनरी आर्टरी डिजीज या किडनी फेल होने का पारिवारिक इतिहास है या आप 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं तो आपको नियमित रूप से गुर्दे की जांच करवाते रहना चाहिए।

 

किडनी की बीमारियों के सामान्य लक्षण - Common symptoms of kidney diseases

 

चेहरे की सूजन- facial swelling

चेहरे, पेट और पैरों में सूजन, किडनी (kidney) की बीमारी की ओर संकेत करते है। किडनी की बीमारी की वजह से जो सूजन होती है, आम तौर पर वह बहुत जल्दी नजर आ जाती है। 

 

भूख की कमी, मितली एवं उलटी- Loss of appetite, nausea and vomiting

भूख की कमी, मितली, उलटी, मुँह में असामान्य स्वाद लगना आदि कुछ आम लक्षण हैं। किडनी की बिगड़ती दशा के साथ शरीर में विषाक्त पदार्थों के स्तर में वृद्धि होती जाती है। जिसके फलस्वरूप मितली, उलटी, जी मचलाना और कई बार मरीज को अत्यधिक हिचकियाँ आती है।

 

उच्च रक्तचाप-  high blood pressure

किडनी (kidney) की खराबी के कारण रोगियों में उच्च रक्तचाप होना एक आम लक्षण है। अगर उच्च रक्तचाप कम उम्र में (30 साल से कम) हो जाये या किसी भी उम्र में रक्तचाप जाँच के समय में बहुत अधिक है तो इसका कारण किडनी रोग हो सकता है।

 

रक्तल्पता या एनीमिया और कमजोरी -  Anemia or anemia and weakness

जल्दी थकान लगना, शरीर में पीलापन, किडनी की खराबी के आम लक्षण हैं। किडनी की खराबी की प्रारंभिक अवस्था में केवल यही एक लक्षण सामने आ सकता है। अगर उचित उपचार से एनीमिया ठीक नहीं होता है तो यह किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है।

 

पेशाब संबंधित शिकायतें - Urination related complaints

 डॉ. दीवान के अनुसार पेशाब से संबंधित निम्नलिखित शिकायतें हो सकती है-

  • विभिन्न किडनी रोगों में पेशाब की मात्रा में कमी हो जाती है।
  • पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना और पेशाब में रक्त या मवाद का आना, पेशाब पथ में संक्रमण
  • पेशाब के सामान्य प्रवाह में बाधा, पेशाब करते समय उसकी कमजोर व पतली धार, पेशाब त्याग करने में कठिनाई या जोर लगाने की आवश्यकता आदि पेशाब रोग के लक्षण हो सकते हैं। गंभीर स्थिति में पेशाब त्याग करने के लिए पूर्ण अक्षमता हो सकती है।

 

किसी व्यक्ति में उपरोक्त लक्षणों और संकेतों में से कई लक्षण उपस्थित हो सकते हैं पर यह जरुरी नहीं है की वह व्यक्ति किडनी (kidney) की बीमारी से पीड़ित हो। हालांकि इस तरह के लक्षणों की उपस्थिति में डॉक्टर से परामर्श करने की सलाह दी जाती है। रक्त और पेशाब परीक्षण से किडनी की बीमारी का पता चल जाता है।

 

डॉ. दीवान कहते हैं कि किडनी (kidney) की बीमारी को रोकने के कई तरीके हैं। तो, जब तक आपकी किडनी रोगग्रस्त नहीं होती, तब तक आप प्रतीक्षा क्यों करें? अपने गुर्दे के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए निम्नलिखित कुछ उपाय हैं-

खूब पानी पिएं-

यह आपके किडनी को स्वस्थ रखने का सबसे आम और सरल तरीका है। भरपूर पानी, विशेष रूप से गर्म पानी का सेवन करने से गुर्दे को शरीर से सोडियम, यूरिया और विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद करता है।

 

धूम्रपान छोड़ें-

धूम्रपान गुर्दे के रोग की प्रगति में बहुत ही जोखिम कारकों में से एक है। यहां तक कि 1 सिगरेट पीने से पहले से कमजोर किडनी को और नुकसान पहुंच सकता है।

 

कम नमक वाले आहार-

अपने खाने में सोडियम या नमक का सेवन नियंत्रण में रखें। इसका मतलब है कि आपको पैकेज्ड व रेस्टोरेंट के खाद्य पदार्थों से भी परहेज करना होगा। इसके अलावा, अपने खाने में अतिरिक्त नमक न डालें। कम नमक का आहार गुर्दे पर भार को कम करता है और उच्च रक्तचाप, उच्च रक्तचाप से संबंधित विकारों के विकास को रोकता है और गुर्दे की बीमारी की प्रगति को भी रोकता है।

 

नियमित रक्त शर्करा की जाँच करवाएं-

मधुमेह के रोगियों में गुर्दे की खराबी बहुत आम बात है और अगर जल्दी पता चल जाए तो इसे रोका जा सकता है। इसलिए, अपने रक्त शर्करा के स्तर की नियमित जांच करवाते रहना चाहिए।

 

रक्तचाप पर नजर रखें-

यदि आपको उच्च रक्तचाप है, तो अपने चिकित्सक द्वारा सलाह के अनुसार एंटीहाइपरटेन्सिव लें, और स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखें तथा आहार में आवश्यक परिवर्तन करें। रक्तचाप की भी नियमित जांच से किडनी डिसीज से बचा जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

सौंदर्या राय October 03 2022 35121

कोहनी और घुटने के काले पन को दूर करने के लिए दही को उन हिस्सों पर लगाएं इससे दही में लैक्टिक एसिड पा

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

आरती तिवारी April 23 2023 29455

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग द्वारा आयोजित एक सर्जिकल का

गोरखपुर आईएमए की अनूठी पहल, मतदान करिये निःशुल्क इलाज पाइये

गोरखपुर आईएमए की अनूठी पहल, मतदान करिये निःशुल्क इलाज पाइये

आनंद सिंह March 02 2022 33596

चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिहाज से लोगों को प्रेरित करने के लिए गोरखपुर में आईएमए ने पहल की

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

हे.जा.स. October 08 2021 32952

चार अक्टूबर को प्रभावी हुए ब्रिटेन के नए नियमों के अनुसार, कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लगवा चुके भ

स्वास्थ्य विभाग में तबादले: जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग में तबादले: जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2022 42746

सचिव प्रांजल यादव  ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. लिली सिंह से स्थानांतरण के जिम्मेदार अधिकारियों की जान

अस्पताल के फर्श पर पड़े घायल युवक का ह्रदय विदारक वीडियो वायरल

अस्पताल के फर्श पर पड़े घायल युवक का ह्रदय विदारक वीडियो वायरल

अबुज़र शेख़ November 04 2022 30560

डीएम एस राजलिंगम के पास वीडियो पहुंचा तो उन्होंने जांच के बाद वार्ड ब्वाय, स्वीपर, स्टाफ नर्स समेत छ

डॉक्टरों के व्यवहार से शर्मसार हुई मानवता

डॉक्टरों के व्यवहार से शर्मसार हुई मानवता

आरती तिवारी July 03 2023 26869

भपटियाही थाना क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत से लोगों के द्वारा अस्पताल पहुचाएं एक विक्षिप्त म

ऑफिस के काम का हो रहा है टेंशन तो अपनाएं ये उपाय

ऑफिस के काम का हो रहा है टेंशन तो अपनाएं ये उपाय

हे.जा.स. May 11 2023 28004

हम लोग रोजमर्रा के काम करते है और इन कामों की वजह से कभी कभी टेंशन में आ जाते है। टेंशन ऐसी होती की

हर साल 80 लाख लोग तंबाकू के सेवन से मौत का शिकार हो जाते हैं: डब्ल्यूएचओ

हर साल 80 लाख लोग तंबाकू के सेवन से मौत का शिकार हो जाते हैं: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा March 09 2022 34376

इसमें कोई शक़ नहीं कि धूम्रपान करना एक बेहद ख़राब आदत है। स्मोकिंग एक व्यक्ति को कई तरह से प्रभावित

एम्बुलेंस के इंतजार में छटपटाती रही गर्भवती, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर नहीं मिले, नवजात की मौत

एम्बुलेंस के इंतजार में छटपटाती रही गर्भवती, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर नहीं मिले, नवजात की मौत

विशेष संवाददाता August 05 2022 35989

यूपी से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की दिल दहला देने वाली तस्वीर फिर सामने आई है। गर्भवती महिला एम्ब

Login Panel