देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व टी.बी. दिवस पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन, केजीएमयू ने जनमानस को टी.बी. के प्रति किया जागरूक

हर साल 24 मार्च को हम विश्व टी.बी. दिवस के रूप में मनाते हैं। इस साल ‘विश्व टीबी दिवस 2022’ की थीम ‘इनवेस्ट टू इंड टीबी-सेव लाइव्स’ अर्थात “टीबी को खत्म करने के लिए निवेश करें-जीवन बचायें“ है।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 25 2022 Updated: March 25 2022 04:14
0 27238
विश्व टी.बी. दिवस पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन, केजीएमयू ने जनमानस को टी.बी. के प्रति किया जागरूक जनमानस को जागरूक करते रेस्पिरेटरी मेडिसिन, केजीएमयू के डॉक्टर और स्टाफ

लखनऊ। राबर्ट कॉक ने 24 मार्च 1882 को टी.बी. के जीवाणु की खोज की थी और यह खोज टी.बी. को समझने और इलाज में मील का पत्थर साबित हुई। इस खोज की याद में हर साल 24 मार्च को हम विश्व टी.बी. दिवस के रूप में मनाते हैं। इस साल ‘विश्व टीबी दिवस 2022’ की थीम ‘इनवेस्ट टू इंड टीबी-सेव लाइव्स’ अर्थात “टीबी को खत्म करने के लिए निवेश करें-जीवन बचायें“ है। ज्ञात हो कि रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग अपना 75 वाँ प्लेटिनम जुबली स्थापना वर्ष भी मना रहा है। इसी कड़ी में आज जनमानस के साथ-साथ, मरीजों एवं तीमारदारों को टी.बी. के बारे में जागरूक किया गया। 

रेस्पिरेटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा0 सूर्यकान्त ने लोगों को बताया कि जब टी.बी. रोग से ग्रसित व्यक्ति खांसता, छींकता या बोलता है तो उसके साथ संक्रामक न्यूक्लीआई उत्पन्न होते है, जो हवा के माध्यम से फैल सकते है। विश्व में टी.बी. का हर चौथा मरीज भारतीय है। विश्व में प्रतिवर्ष 14 लाख मौते टी.बी. से होती हैं, उनमें से एक चौधाई से अधिक मौतें अकेले भारत में होती हैं। हमारे देश में लगभग 1000 लोगों की मृत्यु प्रतिदिन टी.बी रोग के कारण होती है। उन्होनें आगे बताया कि लगातार 2 हफ्ते तक खांसी आना, खांसी के साथ साथ खून आना, छाती में दर्द होना, वजन कम होना, शाम को बुखार आना, रात में पसीना होना जैसे लक्षण होने पर मरीज को तुरन्त टी.बी. की जांच करानी चाहिए।

डा0 सूर्यकान्त ने टीबी रोग से जुड़े मिथक भी लोगों के सामने रखे और बताया कि टीबी का इलाज मुमकिन है, लेकिन टीबी का इलाज लंबा चलता है। टीबी का इलाज पूरा करवाने से यह पूरी तरह से ठीक हो सकता है। टीबी के बारे में लोगों का दूसरा मिथक यह भी है कि टीबी की समस्या केवल फेफड़ों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। लेकिन टीबी की समस्या खून के जरिये फैलकर शरीर के अन्य अंगों पर भी प्रभाव डाल सकती है। टीबी एक जानलेवा रोग है, यह भी एक मिथक ही है। अगर समय रहते व्यक्ति टीबी का इलाज करवा लें तो मरीज बिल्कुल ठीक होकर सामान्य जीवन जी सकता है। 

डा0 सूर्यकान्त जो उ0प्र0 स्टेट टास्क फोर्स (क्षय उन्मूलन) के चेयरमैन भी हैं ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत बनाने का सपना देखा है। इस अवसर पर भारत से टी.बी. उन्मूलन हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मरीजों, तीमारदारों एवं चिकित्सकों ने संकल्प लिया। ज्ञात रहे माननीया राज्यपाल महोदया ने उ0प्र0 के सभी शिक्षण एवं चिकित्सा संस्थानों तथा स्वयं सेवी संस्थानों का आहृवान किया है कि वे टी.बी. से ग्रसित बच्चों को गोद लें एवं इलाज के दौरान उनका पोषण एवं भावनात्मक रूप से संरक्षण प्रदान करें। इसी प्रेरणा से रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग  ने टी.बी. रोग से पीड़ित 52 बच्चों को पहले ही गोद लिया था और आज विश्व टी.बी. दिवस के मौके पर पुनः 24 बच्चें गोद लिये गये हैं। 

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर, डा0 आर ए एस कुशवाहा ने टीबी से बचाव के तरीको से लोगों को अवगत कराया। रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर, डा0 संतोष कुमार ने लोगों को बताया कि टी.बी. की जांच एवं इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है, इसके अलावा सरकारी अस्पतालों की दवाईयां, इलाज एवं जांचे प्राइवेट संस्थानों की तुलना में अच्छी एवं गुणवत्ता में भी श्रेष्ठ हैं।

विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डा0 अजय कुमार वर्मा ने बताया कि टी.बी. एक नोटीफियबल डिजीज है,  नोटीफाई (पंजीकृत) होते ही निक्षय पोषण योजना के तहत इलाज के दौरान भारत सरकार द्वारा 500 रू प्रतिमाह सीधे मरीज के बैंक खाते में दिया जा रहा है। इस अवसर पर के.जी.एम.यू. के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के फैकल्टी मेंबर्स डा0 राजीव गर्ग, डा0 आनन्द श्रीवास्तव, डा0 दर्शन कुमार बजाज, डा0 ज्योति बाजपेई, रेजिडेन्ट डाक्टर्स एवं कर्मचारीगण भी सम्मीलित हुए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

रंजीव ठाकुर August 27 2022 30742

कोरोना महामारी की दो भयंकर लहरें देखने के बाद हेल्थ सेक्टर में बड़े परिवर्तन आएं हैं और मेडिकल बीमा क

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 27 2022 79692

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्तर की कान्फ्रें

अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा September 30 2022 27048

अविवाहित महिलाओं के गर्भपात मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिह

यूपी को मिली 15 लाख कोरोना वैक्सीन

यूपी को मिली 15 लाख कोरोना वैक्सीन

आरती तिवारी January 21 2023 33791

यूपी को करीब 15 लाख कोरोना की खुराक मिल गई है। इसे सभी जिलों में भेजा जा रहा है।

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 24242

लखनऊ में नीट पीजी के उमीदवारों के लिए उनके ऑफ लाईन रैपिड रिविजऩ बूटकैम्प लॉन्च के 13 दिनों के अंदर ब

यूपी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

यूपी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

आरती तिवारी October 08 2022 27285

24 घंटे के दौरान चार लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें दो मरीजों को केजीएमयू में भर्ती क

रंग ला रही खुशहाल परिवार दिवस की पहल।

रंग ला रही खुशहाल परिवार दिवस की पहल।

रंजीव ठाकुर February 22 2021 22209

- नवम्बर से नई पहल के तहत हर माह की 21 तारीख को हो रहा आयोजन - तीन माह में लाखों परिवारों ने अपनाए

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

विशेष संवाददाता June 10 2023 31263

मीडिया से रूबरू हुई सांसद मेनका गांधी ने स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को बधाई दी, साथ ही ईमानदारी से कार्

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

विशेष संवाददाता March 11 2023 21924

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों से अपील की है कि वो मास्क का प्रयोग करें और ला

3 दिवसीय आयुर्वेद पर्व ODOP प्रदर्शनी का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

एस. के. राणा March 12 2023 30410

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं प्रादेशिक आयुर्वेद सम

Login Panel