देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोरोना की सुनामी, 24 घंटे में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा नए मामले आये 

राहत की बात यह है कि नए केसों में इजाफे की तुलना में मौतों का आंकड़ा काफी कम है। शुक्रवार को देश भर में 129 लोगों की मौत हुई है, जबकि पिछले कुछ डेटा को जोड़कर आंकड़ा 283 देखा गया है।

एस. के. राणा
January 08 2022 Updated: January 08 2022 23:02
0 20534
देश में कोरोना की सुनामी, 24 घंटे में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा नए मामले आये  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। देश में कोरोना सुनामी का आगाज़ हो चुका है। शनिवार को बीते 24 घंटे में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा नए केसों का आंकड़ा सामने आया है। 7 महीनों के बाद लगातार दूसरे दिन नए केस 1 लाख से ज्यादा मिले हैं। 

केंद्रीय स्वाथ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के एक दिन में 1,41,986 नए मामले आए हैं जो करीब 222 दिनों में सबसे अधिक हैं। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,72,169 हो गयी है जो करीब 187 दिनों में सबसे अधिक है। महामारी से 285 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,83,463 हो गयी है। पिछले साल 31 मई को संक्रमण के कुल 1,52,734 नए मामले आए थे। 

इससे पहले शुक्रवार को 1 लाख 17 हजार नए केस दर्ज किए गए थे। 28 दिसंबर के बाद से केसों में इजाफा जारी है। इन 11 दिनों में हर दिन 20 फीसदी ज्यादा नए केस देखने को मिले हैं। यही नहीं इनमें से 4 दिन ऐसे थे, जब कोरोना के नए केसों की ग्रोथ 40 पर्सेंट से ज्यादा की रही। इसके अलावा दो दिन ऐसे भी रहे हैं, जब नए केसों का आंकड़ा बीते कल के मुकाबले 55 फीसदी तक ज्यादा रहे।

हालांकि राहत की बात यह है कि नए केसों में इजाफे की तुलना में मौतों का आंकड़ा काफी कम है। शुक्रवार को देश भर में 129 लोगों की मौत हुई है, जबकि पिछले कुछ डेटा को जोड़कर आंकड़ा 283 देखा गया है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 40,925 नए केस मिले हैं। यह आंकड़ा बीते 238 दिनों में सबसे ज्यादा है। साफ है कि कोरोना की दूसरी लहर के पीक के लेवल तक नए केसों का आंकड़ा अब पहुंचने लगा है। मुंबई में 20,971 नए केस एक ही दिन में मिले हैं, जो कोरोना की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डेंगू को लेकर सीएम योगी ने फिर दिए सख्त निर्देश

डेंगू को लेकर सीएम योगी ने फिर दिए सख्त निर्देश

आरती तिवारी November 06 2022 29059

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा स्प्रे पर व

कोरोना संक्रमण के नए दौर से आम जनता आशंकित

कोरोना संक्रमण के नए दौर से आम जनता आशंकित

एस. के. राणा April 23 2022 31142

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसार रहा है। जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े कर रह

बारिश ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता

बारिश ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता

आरती तिवारी July 05 2023 29765

यूपी के कई जिलों लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुलंदशहर के

सफ़ेद बालों को काला बनाने के लिए लगाएं किचन में आसानी से मिल जाने वाली ये चीज

सफ़ेद बालों को काला बनाने के लिए लगाएं किचन में आसानी से मिल जाने वाली ये चीज

श्वेता सिंह September 05 2022 32782

अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और कुछ बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों के

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग औऱ प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग औऱ प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

विशेष संवाददाता January 16 2023 31405

डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि यदि प्रपत्र सही पाए जाते हैं तो इन्हें चिकित्सालय चलाने की अनुमति दी जाएगी अ

नये RT-PCR किट से 45 मिनट में पता चल जाएगा ओमिक्रॉन के सभी वैरिएंट का

नये RT-PCR किट से 45 मिनट में पता चल जाएगा ओमिक्रॉन के सभी वैरिएंट का

हे.जा.स. February 03 2022 33480

नोवस किट टारगेट फेल्योर स्ट्रैटजी के जरिए ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाता है। किट से ओमिक्रॉन (B.1.1.

गोंडा जिला अस्पताल में हो रहा क्लब फुट का नि:शुल्क इलाज

गोंडा जिला अस्पताल में हो रहा क्लब फुट का नि:शुल्क इलाज

रंजीव ठाकुर August 01 2022 31186

गोंडा के जिला अस्पताल में मिरेकल फीट इंडिया संस्था द्वारा क्लब फुट से पीड़ित दिव्यांग बच्चों का इलाज

H1N1 के मामले रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

H1N1 के मामले रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

हुज़ैफ़ा अबरार September 16 2026 469

H1N1 (स्वाइन फ्लू) को लेकर सावधानी जरूरी है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने छींकने या निकट संपर्क में

खीरे से ऐसे बनाएं फेस टोनर

खीरे से ऐसे बनाएं फेस टोनर

सौंदर्या राय May 13 2023 139571

गर्मी में त्वचा का अधिक ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। वहीं खीरे का टोनर त्वचा को ताजगी देने और उसे र

गाजियाबाद में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़

गाजियाबाद में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़

आरती तिवारी November 14 2022 35870

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग के गाजियाबाद, नोएडा व बुलंदशहर के अधिकारियों की टीम ने ट

Login Panel