देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

जानें किन कारणों से होता है हार्ट फेल्योर, ऐसे करें बचाव

हार्ट फेल्योर की स्थिति में हृदय के दाईं या बाईं तरफ इसका असर दिख सकता है या फिर दोनों तरफ एक साथ भी यह प्रभाव डाल सकता है। जब तेजी के साथ हार्ट के दोनों तरफ एक साथ यह समस्या होती है तो इसके लक्षण अचानक ही दिखाई पड़ते हैं।

श्वेता सिंह
September 17 2022 Updated: September 17 2022 14:39
0 33930
जानें किन कारणों से होता है हार्ट फेल्योर, ऐसे करें बचाव प्रतीकात्मक चित्र

हार्ट फेल की समस्या अब आम होती जा रही है। अभी तक तो केवल 65 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों में ये समस्या देखने को मिलती थी लेकिन अब पिछले कुछ समय से 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में भी हार्ट फेल का जोखिम बढ़ गया है। डॉक्टरों के अनुसार हार्ट फेल होने के कई कारण होते हैं। इसका सालों तक ना तो पता चलता है और ना ही इसका इलाज होता है।

हार्ट फेल्योर (heart failure) तब होता है जब आपका हृदय शरीर के अन्य अंगों तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंचा पाता है। ऐसी स्थिति में हार्ट की पंप करने की गति कम हो जाती है। हार्ट फेल्यॉर में सबसे पहले मरीज की काम करने पर सांस (breath) फूलने लगती है। कई बार दिल की धमनियों (arteries) का मोटा और सख्त होना भी हार्ट फेल्यॉर का कारण बनती है।

 

हार्ट फेल्योर की स्थिति में हृदय के दाईं या बाईं तरफ इसका असर दिख सकता है या फिर दोनों तरफ एक साथ भी यह प्रभाव डाल सकता है। जब तेजी के साथ हार्ट के दोनों तरफ एक साथ यह समस्या होती है तो इसके लक्षण (symptoms) अचानक ही दिखाई पड़ते हैं। जो आमतौर पर जल्दी ही दिखने बंद भी हो जाते हैं।

ये है वजह - These are the reasons

  • यदि शरीर में लिवर की बीमारी, किडनी का खराब होना, थायरॉइड (thyroid) की समस्या, एचआईवी, शरीर में प्रोटीन का जमाव है तो भी हार्ट फेल्यॉर का जोखिम बना रहता है।

 

  • जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर (blood pressure) की समस्या रहती है, उनके हार्ट को शरीर में रक्त की सप्लाई के लिए सामान्य लोगों के हार्ट की तुलना में अधिक काम करना पड़ता है। जब यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो इन लोगों के हार्ट की मांसपेशियां (muscles) मोटी हो जाती हैं। ऐसे में इनकी कार्य क्षमता प्रभावित होती है और यही स्थिति हार्ट फेल्योर की वजह बन जाती है।

 

हार्ट संबंधी दिक्कत है तो उनको निरंतर समय पर दवाई लेनी चाहिए और एक्सरसाइज (exercise) के साथ लाइफस्टाइल (lifestyle) का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में बहुत ज्यादा पानी वाला खाने और नमक का कम इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप नशा नहीं करते हैं तो आप अपने आप को काफी हद तक हार्ट फेल्योर (heart failure) से बचा सकते हैं।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

महाराष्ट्र में कोरोना के 722 नए केस आए सामने

महाराष्ट्र में कोरोना के 722 नए केस आए सामने

हे.जा.स. April 25 2023 28621

राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.10% और मृत्यु दर 1.81% बना हुआ है। बता दें कि राज्य में ओमिक्रॉन (

गर्मियों में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

गर्मियों में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

आयशा खातून May 16 2023 50990

गर्मी में पाचन यानी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी अधिक होती हैं। गर्मियों के मौसम में कैसे रखें अपनी

स्तनपान करवाने में एन्जॉय करें स्ट्रसेस ना ले: डॉ आकाश पंडिता

रंजीव ठाकुर August 06 2022 26852

डॉ आकाश पंडिता ने कहा कि आज कल माताएं काफी स्ट्रसेस में रहती हैं जिसका असर उनके दूध पर पड़ता है। इस स

नाक बंद, सिर दर्द, सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

नाक बंद, सिर दर्द, सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

लेख विभाग December 17 2022 27736

ठंड में चलने वाली हवा कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बनती है। कई बार तो इससे सिर में दर्द तक ह

भारत में दो महीने में सबसे कम  कोविड-19 नए के केस।

भारत में दो महीने में सबसे कम कोविड-19 नए के केस।

एस. के. राणा June 05 2021 23156

जिन 3,380 और लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया उनमें से 1,377 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 364 की कर्

कोरोना संक्रमण: आगरा में पिछले 24 घंटे में दो गुने हुए मरीज, कमिश्नर का परिवार फिर संक्रमण की चपेट में  

कोरोना संक्रमण: आगरा में पिछले 24 घंटे में दो गुने हुए मरीज, कमिश्नर का परिवार फिर संक्रमण की चपेट में  

विशेष संवाददाता April 29 2022 29011

ज़िले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मरीज दो गुने हुए हैं। मंगलवार को नौ मरीज मिले थे, रविवार को 18

Associations of smoking and alcohol consumption with the development of open angle glaucoma

Associations of smoking and alcohol consumption with the development of open angle glaucoma

British Medical Journal October 16 2023 83920

Alcohol consumption was associated with an increased risk of developing glaucoma, particularly in me

भारत में मंकीपॉक्सरोधी टीका, जांच किट बनाने के लिए टेंडर जारी

भारत में मंकीपॉक्सरोधी टीका, जांच किट बनाने के लिए टेंडर जारी

एस. के. राणा July 28 2022 29413

आईसीएमआर के अनुसार, निजी कंपनियों के साथ मिलकर वे जल्द ही मंकीपॉक्सरोधी टीका और इसकी जांच किट तैयार

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

रंजीव ठाकुर March 14 2021 30100

मैक्स हॉस्पिटल में हम सीआरएस और एचआईपीईसी सर्जरी के जरिये एडवांस्ड कैंसर के लगभग 150 मामलों का सफल इ

16 माह के बच्चे के अंगदान से बची कई जिंदगियां

16 माह के बच्चे के अंगदान से बची कई जिंदगियां

विशेष संवाददाता August 26 2022 27347

रिशांत के जाने के बाद से घर में गम का माहौल है लेकिन दो लोगों को नया जीवन मिलने से परिवार को थोड़ा स

Login Panel