देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मन की बात में पीएम मोदी यूपी के डॉक्टर्स की बात करे: पीएमएस एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के हुए स्थानांतरणों भले ही लोग और सरकार भूल गए हो लेकिन पीएमएस एसोसिएशन आज भी एक्टिव है और लगातार प्रयास कर रही है। एसोसिएशन के महामंत्री हाईकोर्ट गए थे फिर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया और फिर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को चिठ्ठी लिखी है।   

रंजीव ठाकुर
August 31 2022 Updated: August 31 2022 03:47
0 36213

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के हुए स्थानांतरणों भले ही लोग और सरकार भूल गए हो लेकिन पीएमएस एसोसिएशन आज भी एक्टिव है और लगातार प्रयास कर रही है। एसोसिएशन के महामंत्री हाईकोर्ट गए थे फिर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया और फिर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को चिठ्ठी लिखी है। 

 

पीएमएस ऑफीसर्स (रि.) वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री डॉ आर के सैनी ने बताया कि एक तो उत्तर प्रदेश में चिकित्सकों के स्थानांतरण नीतिगत नहीं हुए दूसरे दोषियों को बख्शते हुए निर्दोषों पर कार्यवाही कर दी गई है। हम इस मामले को हाईकोर्ट रिट लेकर गए थे जहां मामला विद डायरेक्शन डिस्पोज कर दिया गया। इन लोगों ने भ्रामक शब्दों का उपयोग करते हुए कहा था कि जाँच कमेटी गठित की गई है, कोर्ट में यह बात साफ हो गई है। कमेटी को सही-गलत की पहचान करते हुए मामले का निस्तारण करना था।

डॉ आर के सैनी ने कहा कि बिना जाँच किए हमारे अपर निदेशक अशोक कुमार पाण्डेय, डॉ राज कुमार, डॉ गुप्ता और बीएसके चौहान को सस्पेंड कर दिया गया। ये सस्पेंशन कांसपिरेसी के तहत किया गया है। अपर एसीएस अमित मोहन प्रसाद और डॉ दी गणपति राजा की कांसपिरेसी से ये हुआ है। कुछ स्थानांतरण मनचाहे ढंग से स्थगित किए, पता नहीं पैसा लिया या क्या किया। एक आईएएस की डॉक्टर पत्नी का स्थानांतरण निरस्त कर दिया, ये सब नीतिगत नहीं है।

 

शासन-प्रशासन से इस मामले को लेकर कभी बुलाया नहीं गया की बात करते हुए डॉ सैनी के कहा कि डॉक्टर्स पढ़े लिखे होते हैं और हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। 24 अगस्त को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हरदोई गए थे जहाँ हमने उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में हमने लिखा कि षड़यंत्र के तहत अपने को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टर्स को सस्पेंड किया गया है इसलिए अमित मोहन प्रसाद और डॉ दी गणपति राजा के साथ जो लोग संलिप्त हो उन पर कार्यवाही की जाए। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

 

डॉ सैनी के कहा, कार्यवाही न होने से लग रहा है कि कोई ऐसा आदमी है जो अमित मोहन प्रसाद को बचा रहा है। जो आदमी इनको बचा रहा है उसकी भी जाँच होनी चाहिए। इन सब बातों को लेकर मैंने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री आदि को पत्र लिखा है। मैं आशा करता हूँ कि मन की बात में पीएम मोदी इन करोना वारियर्स की बात करे। जिनके लिए थाली, घंटा, घड़ियाल पीटे जाते थे उन करोना वारियर्स डॉक्टर्स की बात हो जो उत्पीड़ित हुए हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो समझा जाएगा कि इन करोना वारियर्स को नापदान का कीड़ा माना जाता है। फिर भी बात नहीं बनी तो हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपोलोमेडिक्स ने मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसी घातक बीमारी से बचाई बच्चे की जान।

अपोलोमेडिक्स ने मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसी घातक बीमारी से बचाई बच्चे की जान।

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2021 28901

अपोलोमेडिक्स की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रांजलि सक्सेना के मुताबिक़ यह कोविड होने के बाद बच्चों में होने

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

आरती तिवारी January 03 2023 31951

यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को कफ सिरप पर निरंतर निगरानी रखने के नि

इंग्लैंड में कोरोना वायरस को लेकर सभी प्रतिबंध खत्म 
  डेली कंट्रोलर ट्रीटमेंट सिर्फ़ आराम नहीं अस्थमा में बेहतर नतीजों का सहारा है: डॉ. अभिषेक टंडन

डेली कंट्रोलर ट्रीटमेंट सिर्फ़ आराम नहीं अस्थमा में बेहतर नतीजों का सहारा है: डॉ. अभिषेक टंडन

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2026 0

देर से डायग्नोसिस, असमान उपलब्धता और इनहेलर के बारे में गलतफहमियों की वजह से उनका इस्तेमाल कम है।  7

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए दिनचर्या का नियमित रूप से पालन करें

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए दिनचर्या का नियमित रूप से पालन करें

लेख विभाग August 18 2022 44022

आयुर्वेद यह मानता है कि दिनचर्या शरीर और मन का अनुशासन है। दिनचर्या के नियमित रूप से पालन करने पर प्

कोविड-19: 186 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए उपचाराधीन मामले।

कोविड-19: 186 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए उपचाराधीन मामले।

एस. के. राणा September 23 2021 25180

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 55,67,54,282 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें स

योगाभ्यास, महत्व एवं लाभ: आयुष मंत्रालय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने आयोजित किया कार्यक्रम

योगाभ्यास, महत्व एवं लाभ: आयुष मंत्रालय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने आयोजित किया कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर April 20 2022 30513

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष मंत्रालय, सीआरसी- लखनऊ द्वारा संस्थान के पुनर्वास एवं छात्रावा

बीसीसीएल में मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

बीसीसीएल में मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

श्वेता सिंह October 18 2022 31335

इस भर्ती के माध्यम से कुल 41 पदों को भरा जाएगा। सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मी

लोहिया संस्थान में इकमो कार्यशाला पर विशेषज्ञों ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

लोहिया संस्थान में इकमो कार्यशाला पर विशेषज्ञों ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 567

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा संचालित गहन चिकित्सा इकाई में इकमो सेवा

NEET PG एडमिशन के लिए कम हुआ कट-ऑफ स्कोर

NEET PG एडमिशन के लिए कम हुआ कट-ऑफ स्कोर

विशेष संवाददाता October 21 2022 32693

एमसीसी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार पर्सेंटाइल कम करने के बाद पात्र हो गए हैं, उन्हें न

Login Panel