देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

निदेशक, संचारी रोग ने बताया कि फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए यूपी में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा। इस मॉडल के तहत संक्रमित व्यक्ति को साल में सिर्फ एक दिन की ही दवा खिलाई जाएगी।

रंजीव ठाकुर
August 31 2022 Updated: August 31 2022 16:25
0 31502
फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेटिव राउंड की समीक्षा बैठक

लखनऊ। फाइलेरिया का इलाज अब साल में सिर्फ एक दिन की ही दवा से किया जाएगा। पहले यही इलाज प्रत्येक तीन-तीन महीने पर 12 दिन चलता था। यह कहना है डॉक्टर एके सिंह निदेशक, संचारी रोग का। डॉक्टर सिंह मंगलवार को 19 जिलों में हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेटिव (एमडीए) राउंड की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

 

निदेशक, संचारी रोग ने बताया कि फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए यूपी में अब डबल्यूएचओ का मॉडल (WHO's model) अपनाया जाएगा। इस मॉडल के तहत संक्रमित व्यक्ति (infected person) को साल में सिर्फ एक दिन की ही दवा खिलाई जाएगी। इससे उसके शरीर में मौजूद माइक्रो फाइलेरिया (microfilaria) पूरी तरह नष्ट हो जाएंगे। पहले यही इलाज करवाने के लिए हर तीन-तीन माह पर 12-12 दिन यानि एक साल में कुल 48 दिन दवा खानी पड़ती थी। समीक्षा बैठक में उन्होंने गोरखपुर जिले की तारीफ करते हुए कहा कि अन्य जनपद भी बेहतर अभियान चलाएंगे तभी यह बीमारी पूरी तरह समाप्त होगी।

 

डॉ वीपी सिंह, राज्य कार्यक्रम अधिकारी, फाइलेरिया ने बताया कि फाइलेरिया (Filariasis) बीमारी के प्रति प्रदेश में जागरूकता बढ़ी है। पहले जहां हमारी स्वास्थ्य टीम को नाईट ब्लड सर्वेक्षण (night blood survey) के लिए लोगों को काफी समझाना पड़ता था वहीं अब लोग स्वयं सहयोग कर रहे हैं। ब्लॉक स्तर (Block level) की रणनीति भी काफी कारगर साबित हुई है। उन्होंने जनमानस से अपील की है कि यदि हर साल फाइलेरिया से बचाव की दवा (medicine) नियमित रूप से पांच साल तक खा ली जाए तो यह बीमारी आपके पास नजर नहीं आएगी। आप स्वस्थ रहेंगे तो आप दूसरों को भी संक्रमित नहीं करेंगे।

 

बीएमजीएफ (BMGF) के डॉ भूपेन्द्र त्रिपाठी ने इस बीमारी के राष्ट्रीय परिदृश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी बीमारी के समाज से अचानक खत्म करने की कल्पना नहीं की जा सकती है। हां, नियमित प्रयास से पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।

 

इस मौके पर रीजनल ऑफिस के डॉ चौधरी, डबल्यूएचओ, पीसीआई, पाथ, सीफार के राष्ट्रीय और राज्य ऑफिसर समेत 19 जिलों से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Vector Born) एवं अन्य वेक्टर बोर्न अधिकारी मौजूद थे।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया अस्पताल को सेवा और करुणा से विश्व स्तरीय बना दीजिए - ब्रजेश पाठक

लोहिया अस्पताल को सेवा और करुणा से विश्व स्तरीय बना दीजिए - ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 14 2022 31216

ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, चिकित्सा शिक्षा के कर कमलों द्वारा संस्थान के पुनर्निमित आर्थोपेडिक्स इ

आयुष कालेजों में प्रवेश में हुई अनियमितता की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश

आयुष कालेजों में प्रवेश में हुई अनियमितता की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश

श्वेता सिंह November 09 2022 27942

आयुर्वेद सेवाओं के कार्यवाहक निदेशक और प्रभारी अधिकारी को निलंबित करते हुए यूनानी निदेशालय और होम्यो

आईएमए लखनऊ के तत्वाधान में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सी.एम.ई. का आयोजन

आईएमए लखनऊ के तत्वाधान में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सी.एम.ई. का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार March 28 2022 30397

सी.एम.ई. में शहर के लगभग 150 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया| कार्यक्रम में IMA-AMS के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

गर्मी में ठंडे पानी से परहेज करें जोड़ों के मरीज

गर्मी में ठंडे पानी से परहेज करें जोड़ों के मरीज

विशेष संवाददाता June 01 2023 28780

भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य न

देर रात तक जगने से खराब होता है स्वास्थ्य, हेल्दी नींद के उपाय पढ़ें

देर रात तक जगने से खराब होता है स्वास्थ्य, हेल्दी नींद के उपाय पढ़ें

लेख विभाग February 17 2022 26507

कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें पलंग पर लेटते ही नींद आ जाती है। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो घंटो

यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर

यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर

हे.जा.स. August 28 2022 28697

जब एटमी ऊर्जा संयंत्र में कोई दुर्घटना होती है, कोई विस्फोट या कोई रिसाव या युद्ध के दौरान कोई क्षति

'जिंदगी की जंग' लड़ रहे जवानों से मिले गृहमंत्री अमित शाह

आरती तिवारी August 21 2022 27494

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे एक्सिडेंट में घायल हुए जवानों से मिलने पहुंचे। ज

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मांनिटरिंग के लिए टीम गठित

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मांनिटरिंग के लिए टीम गठित

विशेष संवाददाता December 09 2022 26217

संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त के निर्देश पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन डा रमनेश मूर्ति न

राजस्थान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर बंपर वैकेंसी

राजस्थान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर बंपर वैकेंसी

जीतेंद्र कुमार November 02 2022 25516

इस वैकेंसी में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 3071 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 460 पद निर्धारित हैं।

यौन और प्रजनन स्वास्थ्य शिक्षा - मानव जीवन की आवश्यक आवश्यकता

यौन और प्रजनन स्वास्थ्य शिक्षा - मानव जीवन की आवश्यक आवश्यकता

लेख विभाग February 15 2022 81345

यौन और प्रजनन स्वास्थ्य शिक्षा से सुरक्षित यौन संबंध, यौन साथी तय करने की स्वतंत्रता, विभिन्न गर्भनि

Login Panel