देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अल्ट्रासाउंड सेंटर्स, क्लीनिक्स और मेडिकल स्टोर्स पर सिद्धार्थनगर से लखनऊ तक छापेमारी

गली-कूचे में खुले अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिक आम जनता के साथ धोखाधड़ी करते हैं। मानकविहीन अवैध सेंटर्स पर अनियमितताओं के साथ-साथ डॉक्टर का ना होना या मनचाही रिपोर्ट दे देना जैसे बहुत से मामले आम होते हैं जिसका खामियाजा अंत में मरीज को ही भुगतना पड़ता है। स्वास्थ विभाग ने अब इन पर नज़रे टेढ़ी कर ली है।

आरती तिवारी
August 18 2022 Updated: August 18 2022 03:47
0 30799
अल्ट्रासाउंड सेंटर्स, क्लीनिक्स और मेडिकल स्टोर्स पर सिद्धार्थनगर से लखनऊ तक छापेमारी प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। अक्सर सुनने में आता है कि गली-कूचे में खुले अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिक आम जनता के साथ धोखाधड़ी करते हैं। मानकविहीन अवैध सेंटर्स पर अनियमितताओं के साथ-साथ डॉक्टर का ना होना या मनचाही रिपोर्ट दे देना जैसे बहुत से मामले आम होते हैं जिसका खामियाजा अंत में मरीज को ही भुगतना पड़ता है। स्वास्थ विभाग ने अब इन पर नज़रे टेढ़ी कर ली है। 

 

सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) में प्रशासनिक अधिकारियों की सराहनीय पहल सामने आई है। गली-कूचे में खुले अल्ट्रासाउंड सेंटर्स (ultrasound centers) और क्लीनिक्स (clinics) पर स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नजर गड़ा दी है। बुधवार को जिले में बर्डपुर ब्लॉक के बर्डपुर चौराहे पर स्थित बुद्धा अल्ट्रासाउंड सेंटर सहित कई अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर छापेमारी (raid) की गई। छापा मारने गई टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर्स के वैध कागजात के साथ-साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर डॉक्टर्स द्वारा अल्ट्रासाउंड करने की भी पुष्टि की है।   

 

डॉक्टर एसएन त्रिपाठी ने छापेमारी की जानकारी देते हुए बताया कि  मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। जिले में घोर अनियमितता मिली है। कई अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर अल्ट्रासाउंड करने वाले व्यक्ति डॉक्टर ही नहीं है। साथ ही अल्ट्रासाउंड सेंटर का रिन्यूअल भी अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर (illegal ultrasound centers running) चलने की सूचना पर यह छापेमारी की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

 

लखनऊ में भी हुई छापेमारी
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (Food Safety and Drug Administration) ने पुराने लखनऊ के कई मेडिकल स्टोर्स पर भी छापा मारा है। नादान महल रोड स्थित प्रकाश मेडिकल स्टोर (Raid in Prakash Medical Store) पर बड़ी मात्रा में नशीली दवा बरामद होने की सूचना मिली है। असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग (Assistant Commissioner Drugs) के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई की गई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लिवर को मजबूत बनाती हैं ये चीजें, डाइट में करें शामिल

लिवर को मजबूत बनाती हैं ये चीजें, डाइट में करें शामिल

लेख विभाग December 12 2022 34800

डॉक्टरों की मानें तो शराब ज्यादा पीने से लिवर डैमेज हो सकता है। जो लोग बार-बार शराब पीते हैं, उनका ल

बलरामपुर में सात पैथोलॉजिस्ट तैनात

बलरामपुर में सात पैथोलॉजिस्ट तैनात

आरती तिवारी September 05 2023 41644

राजधानी लखनऊ के दो बड़ी सरकारी अस्पतालों समेत 19 सीएचसी पर बिना पैथोलॉजिस्ट के ही मरीजों के खून की ज

सम्भोग आनंददायक है, चरमसुख पाने के उपाय जानिये 

सम्भोग आनंददायक है, चरमसुख पाने के उपाय जानिये 

लेख विभाग August 10 2022 158614

सेक्स के बारे में महसूस करने का कोई "सही" तरीका नहीं है और सेक्स करने का कोई सही तरीका नहीं है। लोग

कोविड के बाद H3N2 वायरस का कहर, अब तक 7 लोगों की मौत

कोविड के बाद H3N2 वायरस का कहर, अब तक 7 लोगों की मौत

विशेष संवाददाता March 16 2023 29686

कोरोना के बाद अब H3N2 वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। देश में अब तक इससे संक्रमित 7 लोगों की मौत ह

हमीरपुर में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

हमीरपुर में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

विशेष संवाददाता February 16 2023 30916

मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर का होना एक आम बात हो गई है। वायरल फीवर के तेजी से फैलने का मुख्य का

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार

हे.जा.स. December 25 2021 31583

इस समय देश के 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 358 ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पोस्ट कोविड मरीजों के लिए मुफ्त कैम्प का आयोजन किया।

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पोस्ट कोविड मरीजों के लिए मुफ्त कैम्प का आयोजन किया।

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2021 36367

कोविड-19  से अक्सर निमोनिया और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS), फेफड़े में गंभीर चोट होत

देसी घी है त्वचा के लिए लाभदायक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

देसी घी है त्वचा के लिए लाभदायक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

सौंदर्या राय July 24 2023 120899

आज हम आपको ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे है जो जिसके इस्तेमाल करने से आप अपनी स्किन से जुड़ी क

सर्वाइकल कैंसर में टॉप पर भारत

सर्वाइकल कैंसर में टॉप पर भारत

विशेष संवाददाता December 17 2022 31228

लैंसेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व स्तर पर सर्वाइकल कैंसर के 58% से अधिक मामले एशिया में हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स में लगवाया कोविड-19 रोधी टीका का पहला डोज़। 

प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स में लगवाया कोविड-19 रोधी टीका का पहला डोज़। 

हे.जा.स. March 01 2021 28466

मैं उन सभी लोगों से कोरोना वायरस का टीका लगवाने की अपील करता हूं, जो इसके पात्र हैं। आइए, हम सब मिलक

Login Panel