देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गम्बूसिया मछली करेगी मच्छरों का खात्मा।

एक एकड़ में लगभग दो हजार गम्बूसिया मछली पर्याप्त होती हैं | इसके साथ ही इसकी ब्रीडिंग काफी तेज होने के कारण यह मछलियां मच्छरों के प्रभावी नियंत्रण में सहयोगी हैं ।

गम्बूसिया मछली करेगी मच्छरों का खात्मा। प्रतीकात्मक

लखनऊ। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचारी रोगों के प्रति जनजागरूकता एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं | इसी क्रम में बुधवार को जोन-6 में घण्टाघर के निकट स्थित शीश महल तालाब में 5000 गम्बूसिया मछली डाली गईं । 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार एक एकड़ में लगभग दो हजार गम्बूसिया मछली पर्याप्त होती हैं | इसके साथ ही इसकी ब्रीडिंग काफी तेज होने के कारण यह मछलियां मच्छरों के प्रभावी नियंत्रण में सहयोगी हैं । 

इस मौके पर उपस्थित नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एस.के. रावत ने बताया कि मच्छरों का जीवन चक्र 20 से 25 दिनों का होता है, जिसमें 9-10 दिनों तक रूके हुए पानी के अन्दर रहता है, फिर उसके बाद यह मच्छर प्रौढ होकर हवा में उड़ जाते है। हम इन रूके हुए पानी को नष्ट कर इनके पैदा होने वाले स्रोत को नष्ट कर सकते है। इस कार्य में गम्बूसिया मछली हमारी बडी सहयोगी है | यह मछली पानी में ही मच्छरों के लार्वा को बड़े चाव से खा जाती हैं जिससे मच्छरों को वयस्क होने से पूर्व पानी में ही नष्ट किया जा सकता है। 

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. के.पी. त्रिपाठी ने बताया कि इससे पहले भी जनपद में मोती झील, राज भवन के जलजमाव वाले स्थानों, तेली बाग़ की मछली मंडी के सामने स्थित तालाब और हैवतमऊ स्थित तालाब में भी इन गम्बूसिया मछ्ली को डाला जा चुका है | 

फैमिली हेल्थ इण्डिया के एम्बेड समन्वयक धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने “प्रत्येक रविवार, मच्छरों पर वार” एवं “बुखार में देरी पडेगी भारी” जैसे संदेशों के माध्यम से मच्छरों के पनपने वाले स्थलों को नष्ट करने एवं किसी भी प्रकार के बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच कराये जाने के संदेशों को जन सामान्य में प्रचार-प्रसार हेतु स्टाल लगा कर एवं सांप सीढी गेम के माध्यम से जागरूक किया । 

इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डी.एन. शुक्ला, जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह और नगरीय इकाई से सतेन्द्र कटियार, विनोद वर्मा, शशी मिश्रा अर्चना निगम, मधुप लाल उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लखनऊ में प्रथम राष्ट्रीय चोट निवारण सप्ताह का शुभारंभ।

लखनऊ में प्रथम राष्ट्रीय चोट निवारण सप्ताह का शुभारंभ।

रंजीव ठाकुर September 04 2021 27755

सड़क दुर्घटना या गिरने से हर साल कम से कम दस लाख भारतीयों के जीवन को बचाने में मदद करने के उद्देश्य स

होली से पहले इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

होली से पहले इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

आरती तिवारी March 07 2023 33038

शहर के कैमिस्टों के मुताबिक पिछले 45 दिनों में खुदरा काउंटरों पर एंटी एलर्जी दवाओं की बिक्री में लगभ

सेक्स: वैदिक दृष्टिकोण

सेक्स: वैदिक दृष्टिकोण

लेख विभाग July 24 2022 271398

कई प्रमुख मंदिरों में मौजूद कलाकृतियां और मूर्तियां स्पष्ट रूप से यौन गतिविधियों में लगे पुरुषों और

पिछले 24 घण्टे में देश में कोरोना संक्रमण 2 लाख 58 हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण आठ हजार के पार

पिछले 24 घण्टे में देश में कोरोना संक्रमण 2 लाख 58 हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण आठ हजार के पार

एस. के. राणा January 17 2022 27385

सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मामले 16,56,341 हो गए हैं। हालांकि इस दौरान 1

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 150 टीबी मरीजों को मासिक पुष्टाहार वितरित किया

रंजीव ठाकुर May 13 2022 29509

रेडक्रास सोसायटी की लखनऊ शाखा के सचिव अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि 150 मरीजों को सोसायटी ने गोद लिया है औ

गोरखनाथ मंदिर में बैठक कर CM योगी ने अवैध शराब व ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ने का दिया निर्देश

गोरखनाथ मंदिर में बैठक कर CM योगी ने अवैध शराब व ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ने का दिया निर्देश

श्वेता सिंह August 29 2022 25373

इसके पहले भी सीएम योगी ने ड्रग माफियाओं के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए थे। बता

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों को इलाज के साथ मिल रहा नोटिस

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों को इलाज के साथ मिल रहा नोटिस

श्वेता सिंह November 08 2022 27710

नगर निगम ने इसे 25 जोनों में बांटकर काम प्रारंभ किया है। आपको बता दें लार्वा मिलने पर आरआरटी टीम जाक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  न्यू कमांड अस्पताल के प्रोजेक्ट का क‍िया श‍िलान्‍यास।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न्यू कमांड अस्पताल के प्रोजेक्ट का क‍िया श‍िलान्‍यास।

हे.जा.स. January 17 2021 17300

इस अस्पताल में 788 बेड होगा, ज‍िसमें 100 इमरजेंसी बेड अलग से होंगे। यह हॉस्पिटल नर्सिंग और डेंटल कॉल

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

एस. के. राणा November 15 2021 29897

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,229 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 125 लोगों की इस वायर

मोतियाबिन्द आपरेशन हर मौसम में आसान व कारगर।

मोतियाबिन्द आपरेशन हर मौसम में आसान व कारगर।

लेख विभाग January 18 2021 28430

आंखों के प्राकृतिक लेंस के धुंधले पडऩे को ही कैटरेक्ट या आम बोलचाल की भाषा में मोतियाबिंद कहा जाता ह

Login Panel