देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

टीबी से बचना है तो पोषण का रखें ध्यान: डॉ. सूर्यकान्त

डॉ सूर्यकान्त ने बताया कि मास्क का प्रयोग करने से भी टीबी संक्रमण का खतरा कम हो जाता है अत: टीबी से बचने के लिए टीबी रोगियों का समुचित इलाज किया जाना चाहिए, मास्क का प्रयोग करें, अपने पोषण का ध्यान रखें, संतुलित आहार करें, फास्ट फूड से बचें, धूम्रपान या अन्य नशे का प्रयोग न करें।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 16 2023 Updated: January 16 2023 02:10
0 34160
टीबी से बचना है तो पोषण का रखें ध्यान: डॉ. सूर्यकान्त किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में निक्षय दिवस आयोजन

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश में टीबी बीमारी को जड़ से हराने के लिए बड़े स्तर पर टीबी मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत लोगों को जागरूक तो किया ही जा रहा है साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशानुसार मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में हर महीने की 15 तारीख को टीबी को लेकर विशेष कैंप निक्षय दिवस का आयोजन भी किया जा रहा है। 


इस अभियान के अंतर्गत लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग (Department of Respiratory Medicine) के विभागाध्यक्ष डॉ सूर्यकान्त के निर्देशन में निक्षय दिवस (Nikshay Day) का सफलतापूर्वक आयोजन 15 जनवरी को किया गया। इस अवसर पर डॉ सूर्यकान्त (Dr. Suryakant) ने रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग में भर्ती रोगियों के परिजनों को संबोधित करते हुए बताया कि टीबी मुक्त (TB free) भारत बनाने के लिए सभी को अपना योगदान देना होगा जिस किसी को भी 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी (cough) हो, खांसी में खून आता हो, बुखार रहता हो, भूख कम लगती हो, वजन कम हो गया हो या बच्चे का विकास ना हो रहा हो, बच्चे के गर्दन में गिल्टी हों, तो उसको पास के सरकारी अस्पताल (government hospital) में टीबी की जांच करानी चाहिए। 


सभी सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच (TB test) निशुल्क होती है और उपचार भी नि:शुल्क होता है। प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत योजना के अंतर्गत 500 महीना पोषण भत्ता (nutritional allowance) भी टीबी के रोगी को दिया जाता है। सभी से अपील है कि ऐसा कोई व्यक्ति आपके घर परिवार, रिश्तेदार, आस-पड़ोस या कार्यालय में हो तो उसको पास के सरकारी अस्पताल में टीबी की जांच कराएं और टीबी पाए जाने पर निशुल्क इलाज कराएं।


उत्तर प्रदेश टीबी उन्मूलन की स्टेट टास्क फोर्स (tate Task Force for TB eradication) के चेयरमैन डॉ सूर्यकान्त ने बताया कि धूम्रपान करने वालों या अन्य कोई नशा करने वालों तथा कुपोषण के शिकार व्यक्तियों को टीबी होने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे लोग जो घनी बस्ती में रहते हैं जहां सीलन ज्यादा रहती है, सूर्य का प्रकाश एवं शुद्ध वायु नहीं मिल पाती है, उनको भी टीबी होने का खतरा ज्यादा रहता है, जो व्यक्ति तनाव (stress) में जीते हैं उनको भी टीबी होने का खतरा ज्यादा होता है। वह लड़कियां जिनकी कम उम्र में शादी हो जाती है तथा ज्यादा और जल्दी-जल्दी जिनके बच्चे होते हैं उनको भी टीबी होने का खतरा ज्यादा रहता है। टीबी का इलाज डॉक्टर की सलाह से उचित समय तक लेना चाहिए उसको बीच में नहीं बंद करना चाहिए। टीबी के रोगी को खांसते समय अपने नाक और मुंह को ढ़ककर रखना चाहिए।


डॉ सूर्यकान्त ने बताया कि मास्क का प्रयोग करने से भी टीबी संक्रमण (TB infection) का खतरा कम हो जाता है अत: टीबी से बचने के लिए टीबी रोगियों का समुचित इलाज किया जाना चाहिए, मास्क (mask) का प्रयोग करें, अपने पोषण का ध्यान रखें, संतुलित आहार करें, फास्ट फूड से बचें, धूम्रपान या अन्य नशे का प्रयोग न करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दांतों को नुकसान पहुंचा रही है मुंह की बदबू, जानें इसके कारण और बचाव का सही तरीका

दांतों को नुकसान पहुंचा रही है मुंह की बदबू, जानें इसके कारण और बचाव का सही तरीका

श्वेता सिंह September 01 2022 28855

यह आमतौर पर सालों से मुंह की ठीक से सफाई न करने के कारण होती है। मुंह के अंदर स्वच्छता न बनाए रखने क

दिल्ली के ऑटोरिक्शा चालकों, सफाईकर्मियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के स्वाथ्य पर आईआईटी ने किया शोध

दिल्ली के ऑटोरिक्शा चालकों, सफाईकर्मियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के स्वाथ्य पर आईआईटी ने किया शोध

एस. के. राणा June 26 2022 27035

दिल्ली में काम करने वाले ऑटोरिक्शा चालक, सफाईकर्मी और रेहड़ी-पटरी विक्रेता बहुत ज्यादा गर्मी और सर्दि

कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत

कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत

एस. के. राणा May 10 2021 26105

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार बढ़कर 37,36,648 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.7

गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क पर नही होता कोरोना संक्रमण का असर: शोध

गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क पर नही होता कोरोना संक्रमण का असर: शोध

हे.जा.स. December 06 2021 39193

एक नए शोध में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस गर्भवती महिलाओं के बच्चे के दिमाग को नुकसान नहीं पहुं

शोध: 30 के बाद शरीर में इस हार्मोन की कमी से पुरुषों को अस्पताल में भर्ती होने का खतरा ज्यादा

शोध: 30 के बाद शरीर में इस हार्मोन की कमी से पुरुषों को अस्पताल में भर्ती होने का खतरा ज्यादा

हे.जा.स. September 06 2022 27970

जर्नल जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित इस अध्ययन में ये पाया गया कि जिन पुरुषों में लो टेस्टोस्टेरोन ले

वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी नहीं कम हो रही मरीजों की समस्याएं, अस्पतालों में जगह नहीं

वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी नहीं कम हो रही मरीजों की समस्याएं, अस्पतालों में जगह नहीं

श्वेता सिंह September 19 2022 27206

मरीजों का कहना है कि वायरल के बाद कुछ भी खाने पर पेट में दर्द हो जाता है। अल्ट्रासाउंड के लिए लाइन ल

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

विशेष संवाददाता January 31 2023 34151

सोलन जिले में भी अगस्त माह में लंपी वायरस का मामला सामने आया था, लेकिन अब हिमाचल का सोलन जिला लंपी फ

हल्दी: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का अचूक नुस्खा। 

हल्दी: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का अचूक नुस्खा। 

लेख विभाग May 11 2021 25605

इसे एक कप पानी या दूध में डालकर उबालें। जब पानी या दूध उबलकर आधा बच जाए, तो इसे गर्म चाय की तरह पिएं

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

एस. के. राणा May 15 2023 44278

देश में कोरोना के 1223 नए केस सामने आए थे जबकि 3 लोगों की मौत हुई थी। साथ ही देश में कुल कोरोना संक्

वैश्विक पुनर्स्थापना की ओर अग्रसर है आयुर्वेद : प्रो. एके सिंह

वैश्विक पुनर्स्थापना की ओर अग्रसर है आयुर्वेद : प्रो. एके सिंह

आनंद सिंह April 01 2022 24926

कोरोना के संकट में आयुर्वेद की उपयोगिता सच्चे हितैषी के रूप में प्रमाणित हुई है। आयुर्वेद के विद्यार

Login Panel