











































प्रतीकात्मक चित्र
आगरा (लखनऊ ब्यूरो)। वायरल बुखार एयरबोर्न वायरल इंफेक्शन के कारण होता है, जो हवा में फैलता है। इसमें शरीर का तापमान एकाएक बढ़ जाता है और कमजोरी महसूस होती है। बदलते मौसम में लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या ये है कि यह मरीजों को हड्डी का दर्द भी दे रहा है।
अस्पतालों में वायरल बुखार (viral fever) व उल्टी दस्त के मरीजों (patients) की संख्या बढ़ गई है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को 2422 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। सर्वाधिक 491 मरीज मेडिसिन विभाग (Department of Medicine) में रहे। इसमें भी अधिकतर मरीज वायरल (viral fever) और उल्टी, दस्त के रहे।
जिला अस्पताल में करीब 2000 नए पर्चे बने और 2500 से अधिक मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। जिला अस्पताल (District Hospital) के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल का कहना है कि बारिश और उमस के इस मौसम में वायरल के मरीजों की संख्या सर्वाधिक बढ़ी है। खान-पान का ध्यान न रखने से उल्टी व दस्त के मरीज भी आ रहे हैं।
वायरल फीवर के बाद मरीज हड्डी के दर्द से भी जूझ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज (SN Medical College) के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में मंगलवार को 310 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। महज 27 मरीज पुराने और 283 नए मरीज रहे। एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी पाल ने बताया कि गत कई दिनों से ओपीडी में 250 से 350 के बीच मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें तमाम वह मरीज (patients) हैं जो वायरल की चपेट में आ गए और अब हड्डी में दर्द (bone pain) की शिकायत हो रही है। वहीं, बदलते मौसम में गठिया के मरीज भी बढ़ गए हैं। इनको दवाएं दी जा रही हैं।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बाल्यकाल से शिक्षित ब्रह्म कुमारी पूनम बहन (सीएस) नौ दिवसीय
जिन रोगियों को कोविड से उबरने के बाद फेफड़े से संबंधित दिक्कतें आ रही हैं, वह प्रत्येक मंगलवार को केज
यह विश्व में पहला मामला है जब बर्ड फ्लू का वायरस मनुष्य में प्रवेश कर गया हो। उन्होंने कहा कि यह पक्
मेडिकल डायरेक्टर एवं यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि ओ-आर्म
भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण जल्द ही बीमा सुगम योजना लाने वाली है। पिछले दिनों हेल्थ जागरण
किताब पढ़ना भी एक व्यायाम है जो आपके दिमाग को फिट रखने में मदद करता है। किताबें पढ़ना, धीरे-धीरे डिम
डेंगू मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है। यह बुखार डेंगू वायरस के कारण होता है। यह बीमारी बरसा
दांत अगर ठीक से साफ नहीं हुए तो धीरे- धीरे पीलापन जमने लगता है। हालांकि ज्यादा परेशान होने की जरूरत

COMMENTS